2022 में ये सितारे हुए अलग: राजीव सेन-चारु असोपा से धनुष-ऐश्वर्या तक का नाम लिस्ट में है शामिल

यहां हम आपको उन सेलेब्स कपल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने साल 2022 में तलाक लेकर सबको चौंका दिया था। आइए जानते हैं।

By Pooja Shripal Last Updated: Dec 31, 2022 | 19:47:37 IST

साल 2022 बॉलीवुड सितारों के लिए भी काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। बॉलीवुड की गलियों में जहां कई लोगों की शादी की शहनाइयां गूंजीं, वहीं कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जिनकी शादी सालों का लंबा सफर तय करने के बाद इस साल खत्म हो गई। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके तलाक ने लंबे समय तक सुर्खियां बटोरीं और उनके चाहने वालों को बड़ा झटका दे दिया। चलिए बताते हैं।

1. धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत

इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं टॉलीवुड के सुपरस्टार धनुष की, जिनकी शादी 8 नवंबर 2004 में 'थलाइवा' रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से हुई थी। दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत एक फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान हुई थी। 6 महीनों तक डेटिंग करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। हालांकि, अपनी 18 साल की लंबी और खुशहाल शादी को कपल ने 17 जनवरी 2022 को खत्म कर दिया, जो फैंस के लिए काफी चौंकाने वाला था।

2. राजीव सेन-चारु असोपा

इस साल जिनके अलगाव ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं, वह हैं टीवी के पॉपुलर कपल राजीव सेन और चारु असोपा। पूरे साल दोनों के बनते-बिगड़ते रिश्ते और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप ने खूब सुर्खियां बटोरीं। दोनों ने कई बार अपनी बेटी जियाना के लिए, तो कई बार अपने प्यार के लिए अपनी शादी को दूसरा मौका दिया। हालांकि, हर बार दोनों का रिश्ता बद से बदतर होता चला गया। 16 जून 2019 को शादी के बंधन में बंधे राजीव और चारु का अभी आधिकारिक रूप से तलाक तो नहीं हुआ है, लेकिन फिलहाल दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। 

3. हनी सिंह-शालिनी तलवार

बॉलीवुड के पॉपुलर रैपर हनी सिंह ने भी इस साल अपनी शादी को एक खराब नोट पर खत्म कर दिया। हनी सिंह ने अपनी कॉलेज लव शालिनी तलवार से 23 जनवरी 2011 को शादी रचाई थी। हालांकि, शादी के 11 सालों बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। 9 सितंबर 2022 को उनके रिश्ते में उस समय बुरा मोड़ आया, जब शालिनी ने हनी के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया। धीरे-धीरे इससे उनके रिश्ते में गहरी दरार आ गई और आखिरकार दोनों का 8 सितंबर 2022 को तलाक हो गया।

4. सीमा सजदेह-सोहेल खान

एक्टर सोहेल खान और सीमा सजदेह भी उन नामों में शामिल हैं, जिन्होंने साल 2022 में तलाक लेने का फैसला किया। दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी। दरअसल, सीमा के पैरेंट्स इनके रिश्ते के खिलाफ थे, ऐसे में दोनों ने भागकर शादी रचाई थी। दोनों के दो बेटे हैं। हालांकि, इनकी जिंदगी में उस वक्त बुरा मोड़ आया, जब इस साल खबर आई कि उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दे दी है। बाद में सामने आया कि दोनों साल 2017 से ही अलग रह रहे थे।

5. इमरान खान-अवंतिका मलिक

एक्टर आमिर खान के भांजे व एक्टर इमरान खान और अवंतिका मलिक ने काफी यंग एज में शादी कर ली थी। दोनों की पहली मुकालात इमरान की पहली फिल्म 'जाने तू या जाने ना' के सेट पर हुई थी, जब दोनों की उम्र महज 19 साल थी। इसके बाद दोनों के बीच प्यार हुआ और कपल ने 10 जनवरी 2011 को शादी की। दोनों के बीच सब अच्छा चल रहा था। साल 2014 में उन्होंने अपनी बेटी इमारा का वेलकम किया। हालांकि, जल्द ही उनकी खुशहाल जिंदगी में भूचाल आ गया और साल 2022 में दोनों की शादी टूटने की खबर सामने आई। हालांकि, बाद में पता चला कि साल 2019 से ही अवंतिका अपने मम्मी-पापा के घर रह रही थीं।

6. रफ्तार-कोमल वोहरा

साल 2022 में तलाक लेने वाले सितारों में एक नाम मशहूर रैपर-गायक रफ्तार का भी शामिल है, जिन्होंने 6 अक्टूबर 2022 में अपनी पत्नी कोमल वोहरा से तलाक की घोषणा की। 2016 में शादी करने वाला कपल जल्द ही गलतफहमी का शिकार हो गया और दोनों ने 2017 से अलग रहना शुरू कर दिया। दोनों 2019 में ही तलाक लेने वाले थे, लेकिन उसी साल कोरोना महामारी की लहर के कारण उनकी तलाक लेने की कार्यवाही में देरी हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तलाक का उनका फैसला आपसी सहमति से था।

7. राखी सावंत-रितेश

पहले अपनी सीक्रेट वेडिंग को लेकर सुर्खियों में रहीं राखी सावंत ने इस साल अपने तलाक को लेकर भी काफी चर्चा बटोरीं। राखी ने 20 जुलाई 2019 को अपने बॉयफ्रेंड रितेश के साथ अपनी शादी की तस्वीरें साझा करके पूरे देश को चौंका दिया था। राखी की शादी की बात हजम करना बहुत मुश्किल था। ज्यादातर लोगों ने इसे राखी का पब्लिसिटी स्टंट माना। इन सब के बावजूद, दोनों ने अपने प्यार और शादी को खुले दिल से निभाने की कोशिश की। हालांकि, राखी के फैंस उस वक्त दुखी हो गए, जब उन्होंने 16 फरवरी 2022 को रितेश से तलाक की घोषणा की। राखी ने इसके लिए रितेश पर धोखेबाजी का आरोप लगाया था।

8. सना अमीन शेख-एजाज शेख

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सना अमीन शेख के लिए भी यह साल पर्सनल लाइफ के लिहाज से अच्छा नहीं गुजरा। सना ने जनवरी 2016 में अपने प्यार एजाज शेख से शादी की। दोनों एक-दूसरे को अपने काम की वजह से जानते थे। दरअसल, एजाज उनके एक शो के निर्देशक थे। एक-दूसरे को जानने के एक महीने बाद ही कपल ने शादी करने का फैसला लिया। हालांकि, शादी के छह साल बाद कपल ने अपनी शादी को इसलिए खत्म करने का फैसला किया, क्योंकि दोनों की विचारधाराएं और नजरिया बिलकुल अलग था। दोनों ने 13 सितंबर 2022 को तलाक ले लिया था।  

9. शोएब मलिक-सानिया मिर्जा

इस साल जिनके तलाक ने इंडिया और पाकिस्तान के लोगों को चौंका दिया, वह थे सानिया मिर्ज़ा और शोएब मलिक। दोनों ने 2010 में ग्रैंड वेडिंग की थी, जिसने कुछ हद तक दोनों देशों को करीब लाने का काम किया। हालांकि, इस साल जब दोनों के तलाक की खबरें आईं, तो उनके लाखों चाहने वालों का दिल टूट गया। पिछले कुछ महीनों से लगातर सानिया और शोएब के तलाक की खबरें आ रही हैं। हालांकि, अभी तक दोनों की तरफ से तलाक की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। दोनों एक बेटे इजहान के पैरेंट्स हैं।

10. नीतीश भारद्वाज-स्मिता गेट

इस साल चौंकाने वाले तलाक की लिस्ट में दिग्गज एक्टर नीतीश भारद्वाज का नाम भी शामिल है, जिन्हें बी. आर. चोपड़ा की 'महाभारत' में भगवान श्री कृष्ण का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। नीतीश ने 2005 में अपनी पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद साल 2009 में आईएएस ऑफिसर स्मिता गेट से विवाह किया। हालांकि, 12 साल के खुशहाल शादीशुदा जीवन के बाद कपल ने 18 जनवरी 2022 को तलाक की घोषणा की।

11. पवन सिंह-ज्योति सिंह

लोकप्रिय भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह ने अपनी पहली पत्नी के गुजरने के बाद ज्योति सिंह से दूसरी शादी की। दोनों ने 2018 में एक इंटीमेट वेडिंग सेरेमनी में शादी की थी। हालांकि, धीरे-धीरे दोनों की शादी में दिक्कतें बढ़ती गईं, जिसके बाद दोनों ने अलग-अलग रास्ते बनाने शुरू कर दिए। इन दोनों के रिश्ते ने तब बुरा मोड़ ले लिया, जब ज्योति ने पवन पर दो बार गर्भपात कराने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। इसके बाद कपल ने 26 मई 2022 को तलाक के लिए अर्जी दी थी।

(ये भी पढ़ें: आलिया की आइवरी साड़ी से हंसिका के लाल लहंगे तक, 2022 में इन दुल्हनों ने सेट किए नए वेडिंग ट्रेंड)

12. संजीदा शेख-आमिर अली

टीवी के पॉपुलर कपल रहे संजीदा शेख और आमिर अली ने भी इस साल अलग हो गए थे। पहली मुलाकात में ही एक-दूसरे को दिल दे चुके आमिर और संजीदा ने साल 2012 में साथ रहने के सफर की शुरुआत की और शादी कर ली। हालांकि, उनके फैंस को तब बड़ा झटका लगा, जब 2020 में इनके अलगाव की खबरें आने लगीं, लेकिन उन्होंने इन खबरों पर कोई बयान नहीं दिया। इसके बाद उसी साल खबर आई कि कपल ने सरोगेसी के माध्यम से एक बेटी का स्वागत किया है। एक बेटी होने के बावजूद दोनों के रिश्ते में आई खटास दूर नहीं हो सकी और दोनों ने आखिरकार अगस्त 2022 में तलाक ले लिया। 

तो ये थे वे सितारे, जिन्होंने इस साल अपने पार्टनर्स से अलग होने का फैसला लिया। इनमें से आपको किसकी जोड़ी सबसे ज्यादा पसंद थी और किसके तलाक की खबर से आपको सबसे ज्यादा झटका लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Abhishek Malhan ने Sonam Bajwa के शादीशुदा होने का किया दावा, कहा- 'मुझे पता चला वह मैरिड हैं'

Hema Malini-Dharmendra की 44वीं सालगिरह के जश्न की झलक आई सामने, एक-दूसरे को पहनाई वरमाला

John Abraham ने अपने एक फैन को उसके बर्थडे पर गिफ्ट किए 22.5 हजार के जूते, नेटिजंस ने की तारीफ

जानें कौन हैं 'Laapataa Ladies' फेम Sparsh Shrivastava? स्पैम समझकर काट दी थी Aamir Khan की कॉल

Samantha Ruth Prabhu ने Naga Chaitanya और Shobhita के रिश्ते की अफवाह के बीच लिखा क्रिप्टिक नोट

Shoaib-Dipika Kakar से Disha-Rahul Vaidya तक: जानें स्टार किड्स के नाम और उनके अर्थ के बारे में

Sridevi की चेन्नई वाली पहली हवेली है बेहद आलीशान, जो अब 'Airbnb' द्वारा किराए पर है उपलब्ध

Taapsee Pannu और Mathias Boe की 'संगीत नाइट' थी रोशनी व मस्ती से भरी, सजावट की झलकियां आईं सामने

जब Aishwarya Rai ने 'KKHH' में 'टीना' का रोल ठुकराने की बताई थी वजह, कहा था- 'मेरी आलोचना होती..'

Hema Malini-Dharmendra की 44वीं सालगिरह पर बेटी Esha ने शेयर की लवली फोटो, एक साथ खुश दिखा कपल

जब Ajay Devgn ने Salman को उनकी Ex Aish व Vivek Oberoi को किए गए 45-50 फोन कॉल्स की दिलाई थी याद

Ankita Lokhande ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' के लिए ठुकराया Karan Johar का ऑफर: रिपोर्ट

जब Rajesh Khanna ने Dimple Kapadia के तलाक न देने पर की थी बात, कहा था- 'बात तो दिलों की है..'

Jaya Bachchan-Preity Zinta ने Aish की स्पीच का उड़ाया मजाक, फैंस ने उनके व्यवहार को बताया 'अशिष्ट'

Aishwarya-Salman के बारे में खुलासा करने पर ट्रोल हुईं Smita Jaykar, फैंस ने कहा- 'नोजी आंटी'

Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala अपने रिश्ते को रखना चाहते हैं सीक्रेट, जल्द नहीं करेंगे आधिकारिक!

Shivangi Joshi-Kushal Tandon असल जिंदगी में एक-दूसरे को कर रहे हैं डेट! रिपोर्ट

Aditi Rao Hydari ने बताया परिवार के 400 साल पुराने मंदिर में हुई थी उनकी सगाई, खुलकर की बात

Sidhu Moose Wala के मर्डर के मास्टरमाइंड Goldy Brar की अमेरिका में हुई हत्या: रिपोर्ट

Virat ने Anushka Sharma के लिए Vamika-Akaay की तरफ से की बर्थडे पोस्ट, लिखा- 'हम आपसे प्यार..'