आलिया की आइवरी साड़ी से हंसिका के लाल लहंगे तक, 2022 में इन दुल्हनों ने सेट किए नए वेडिंग ट्रेंड

यहां हम आपको साल 2022 की उन सेलेब ब्राइड्स के लुक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने यूनिक वेडिंग लुक से फैंस का दिल जीत लिया। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

आलिया की आइवरी साड़ी से हंसिका के लाल लहंगे तक, 2022 में इन दुल्हनों ने सेट किए नए वेडिंग ट्रेंड

साल 2022 में कई सेलिब्रिटीज ने अपने 'जीवन के प्यार' के साथ शादी रचाई। ये शादियां न सिर्फ प्यार से भरी थीं, बल्कि कई मायनों में खास थीं। जहां, एक ओर फैंस इन सेलेब्स के लिए खुश थे, वहीं ब्राइड्स के लुक ने भी उनका ध्यान अपनी ओर खींचा। बात चाहे आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की आइवरी साड़ी की हो या फिर मौनी रॉय (Mouni Roy) की टेंपल ज्वेलरी और हंसिका मोटवानी के लाल लहंगे की, हर किसी का लुक बेहद शानदार था। आइए एक नजर डालते हैं इस साल की कुछ सबसे खूबसूरत सेलिब्रिटी ब्राइड्स और उनके वेडिंग आउटफिट्स पर।

mouni roy

1. मौनी रॉय की टेंपल ज्वेलरी

mouni roy

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस मौनी रॉय ने 27 जनवरी 2022 को गोवा में अपने जीवन के प्यार सूरज नांबियार से शादी रचाई थी। उन्होंने अपनी साउथ इंडियन वेडिंग में ट्रेडिशनल गोल्डन और रेड बॉर्डर वाली व्हाइट सिल्क साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अपने लुक को मिनिमल रखते हुए उन्होंने ट्रेडिशनल एंटीक गोल्ड टेंपल ज्वेलरी पहनी थी। उनकी लंबी पेंडेंट चेन पर भगवान गणेश की नक्काशी की गई थी। चोकर, स्टैक्ड कड़े, झुमके और एक माथा पट्टी ने उनके दक्षिण भारतीय ब्राइडल लुक को पूरा किया था। मौनी रॉय की शादी की अनदेखी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

2. करिश्मा तन्ना का पेस्टल लहंगा

karishma

करिश्मा तन्ना ने 5 फरवरी 2022 को गोवा में अपने बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा से शादी की थी। शादी के लिए उन्होंने 'फाल्गुनी और शेन पीकॉक' का पेस्टल पिंक कलर का लहंगा चुना था, जिसमें वह अप्सरा सी खूबसूरत दिख रही थीं। करिश्मा ने चोकर नेकपीस, हार, माथा पट्टी और नथ के साथ अपने लुक को पूरा किया था। उनके ब्राइडल लुक की सबसे अच्छी बात यह थी कि उन्होंने अपनी शादी के दिन के लिए मिनिमल मेकअप चुना था। सॉफ्ट डेवी शीन लुक के साथ सॉफ्ट आईज एक्ट्रेस के लुक को अट्र्रेक्टिव बना रहा था। 

3. आलिया भट्ट की आइवरी साड़ी और अनोखे कलीरे

alia bhatt

यह साल आलिया भट्ट के लिए भी काफी खास रहा। उन्होंने 14 अप्रैल 2022 को अपने बचपन के क्रश रणबीर कपूर से शादी रचाई। शादी में एक्ट्रेस ने अपने लुक को मिनिमल रखते हुए सब्यसाची की आइवरी कलर की साड़ी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने एक मैचिंग ऑर्गेंजा दुपट्टा कैरी किया था। माथा पट्टी व यूनिक कलीरों के साथ अपने लुक को कंप्लीट करते हुए आलिया बेहद प्यारी लग रही थीं। कलीरों की बात करें, तो उनमें सितारे, बादल और पक्षियों की आकृति बनी हुई थी। आलिया भट्ट की शादी की अनदेखी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

4. करण वी ग्रोवर की पत्नी पॉपी का व्हाइट लहंगा

poppy jabbal

इस साल शादी के बंधन में बंधने वाले सेलेब कपल में टीवी एक्टर करण वी ग्रोवर व उनकी पत्नी पॉपी जब्बल का नाम भी शामिल है, जिन्होंने 31 मई 2022 को शादी रचाई थी। पॉपी ने शादी के लिए ट्रेडिशनल लाल रंग को छोड़कर एक सफेद लहंगा चुना था, जिसके साथ उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज और मैचिंग दुपट्टा कैरी किया था। पॉपी ने अपने लुक को चोकर नेकपीस, बड़ा सा मांग-टीका, बेबी पिंक चूड़ा और स्टेटमेंट कलीरे से पूरा किया था। 

5. शीतल ठाकुर का लाल लहंगा और टिहरी नथ

shital thakur

विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने 22 फरवरी 2022 को शादी की थी। दुल्हन शीतल ने डिजाइनर अनीता डोंगरे के कलेक्शन से एक लाल लहंगा पिक किया था, जिस पर सोने की कढ़ाई और खिले हुए फूलों का डिजाइन बना हुआ था। वह अपने गोल्डन फ्रिंज दुपट्टे के साथ पूरी हिमाचली दुल्हन की तरह लग रही थीं। शीतल ने टिहरी नथ पहनकर अपने लुक को ट्रेडिशनल टच दिया था, जो काफी जच रहा था।

6. शिबानी दांडेकर

farhan-shibani

इस साल फरहान अख्तर ने भी शादी की, जिन्होंने 19 फरवरी 2022 को खंडाला में एक ईसाई समारोह में अपनी प्रेमिका शिबानी दांडेकर को हमेशा के लिए अपना हमसफर बना लिया। अपनी शादी के मौके पर शिबानी ने डिजाइनर लेबल 'मोनिका और करिश्मा' का डिजाइनर आउटफिट पहना था, जो फ्रेंच चेंटिली लेस से बनाया गया था और जिस पर उनके मास्टर कारीगरों द्वारा हाथ से कढ़ाई की गई थी। सरासर लाल घूंघट ने उनके लुक को काफी स्पेशल बना दिया था। 

7. नयनतारा

nayanthara

साल की मोस्ट हाई प्रोफाइल शादियों में से एक साउथ सुपरस्टार नयनतारा की शादी भी थी। अपनी शादी पर एक्ट्रेस ने रेशम की साड़ी को छोड़ 'मोनिका और करिश्मा द्वारा JADE' की सिंदूरी लाल साड़ी पहनी थी, जिसकी ब्लाउज की आस्तीन पर बाजूबंद के रूप में देवी लक्ष्मी के छवि उकेरी गई थी। दुल्हन ने अपने लुक को स्टेटमेंट पन्ना ज्वेलरी से कंप्लीट किया था, जो उनके ओवरऑल लुक में ओम्फ फैक्टर जोड़ रहा था। उनके वेडिंग लुक के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें

8. प्रिया मलिक का ट्रेडिशनल पंजाबी लुक

priya malik

भारतीय अभिनेत्री और कवि प्रिया मलिक ने भी इसी साल अपने जीवन के प्यार करण बख्शी से आनंद कारज समारोह में विवाह किया था। अपनी इस रस्म पर उन्होंने हाथ से बुना हुआ पेस्टल पिंक टिश्यू लहंगा पहना था, जो हैदराबादी सुचा-गोटा के साथ बनाया गया था और असली जरी कढ़ाई में हाथ से बुना हुआ था। प्रिया ने परांदे के साथ अपने ब्राइडल लुक को ट्रेडिशनल टच दिया था।

9. ऐश्वर्या मोहनराज का ग्रीन और रेड कलर का लहंगा

aishwarya mohanraj

स्टैंडअप कॉमेडियन ऐश्वर्या मोहनराज ने अपने भी साल 2022 में अपने बॉयफ्रेंड आकाश शाह संग शादी रचाई। ऐश्वर्या ने शादी पर हरे रंग का एक भारी कढ़ाई वाला लहंगा पहना था, जिसके साथ एक हैवी प्रिंसेस कट ब्लाउज को पेयर किया गया था। इसे उन्होंने डबल दुपट्टे के साथ स्टाइल किया था। पहले वाले को बड़े सलीके से उनके कंधे पर टिकाया गया था, जबकि दूसरे को उनके सिर पर पिनअप किया गया था। उन्होंने अपने लुक को चोकर नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स और मांग टीका से अट्रेक्टिव बना दिया था। ऐश्वर्या की शादी की बाकी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

10. सबा इब्राहिम की आइवरी ड्रेस

saba ibrahim

टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम की शादी साल 2022 की बहुचर्चित शादियों में से एक रही है, जिसकी हर तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई थी। 6 नवंबर 2022 को हुई इस शादी में सबा ने आइवरी कलर का अनारकली पहना था, जिसके साथ हैवी मैचिंग गोल्डन दुपट्टा कैरी किया गया था। मैचिंग ज्वेलरी के साथ अपने लुक को कंप्लीट करते हुए वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 

11. हंसिका मोटवानी का पीकॉक मोटिफ लहंगा

hansika motwani

साल के अंत में जिसने अपनी शादी से सुर्खियां बटोरीं, वह थीं एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी, जिन्होंने राजस्थान में सोहेल कथूरिया के साथ 4 दिसंबर को ग्रैंड वेडिंग की थी। अपनी रॉयल वेडिंग पर एक्ट्रेस ने एक ट्रेडिशनल लाल लहंगा पहना था, जिस पर पीकॉक मोटिफ थे। हंसिका के लहंगे पर फ्लोरल डिजाइन के साथ-साथ 18वीं शताब्दी में प्रचलित ब्रोकेड का वर्क भी किया गया था, जो मुगलकाल के लघुचित्रों से प्रेरित था। उनके बनारसी ज़री के दुपट्टे पर हाथ से बने बैंडेज पैटर्न की परत बनाई गई थी। अपने ओवरऑल लुक को पोल्की चोकर नेकपीस, नथ और मांग टीका से कंप्लीट करते हुए हंसिका दुल्हन के रूप में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनके शादी के जोड़े के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें

hansika motwani

वैसे, साल 2022 में इन सभी दुल्हनों ने यूनिक वेडिंग आउटफिट के साथ फैशन के नए ट्रेंड सेट किए, जो हमें बेहद पसंद आए। वैसे, आपको किस सेलेब का ब्राइडल लुक सबसे ज्यादा अच्छा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.