हंसिका मोटवानी ने पहली रसोई में बनाया 'हलवा', नीले कुर्ते और चूड़े में दिखीं खूबसूरत

नवविवाहित एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने अपनी 'पहली रसोई' के लिए 'हलवा' बनाया और उनके पति सोहेल कथूरिया ने इस पल की क्यूट फोटो शेयर की है। आइए आपको भी दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

हंसिका मोटवानी ने पहली रसोई में बनाया 'हलवा', नीले कुर्ते और चूड़े में दिखीं खूबसूरत

इंडियन एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwaniने अपने पति सोहेल कथूरिया के साथ अपनी मैरिड लाइफ की जर्नी शुरू कर दी है। अभिनेत्री ने अपनी पहली रसोई में अपने पति के लिए स्वादिष्ट हलवा पकाया, तो सोहेल ने इस स्पेशल पल को रिकॉर्ड करना सुनिश्चित किया। आइए आपको दिखाते हैं।

hansika

4 दिसंबर 2022 को हंसिका और सोहेल ने राजस्थान के मुंडोता किले में एक इंटीमेट वेडिंग सेरेमनी में सात फेरे लिए थे। अब 8 दिसंबर 2022 को हंसिका के पति सोहेल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी पत्नी की एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की। फोटो में हंसिका चिकनकारी वर्क वाले नीले रंग के कुर्ते में नजर आ रही हैं। नई दुल्हन लाल चूड़ा और मंगलसूत्र पहने काफी खूबसूरत लग रही थीं। फोटो में देखा जा सकता है कि वह एक कटोरे में हलवा परोस रही थीं और बहुत खुश दिख रही थीं। इसके साथ ही सोहेल ने लिखा, "पहली रसोई @ihansika।"

Hansika Motwani Cooks Halwa

इससे पहले, राजस्थान में एक भव्य शादी समारोह के बाद हंसिका और सोहेल 6 दिसंबर 2022 को मुंबई वापस आ गए थे। पिंक पलाजो सूट में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही थीं। उनके लुक को उनके ब्राइडल चूड़े, मंगलसूत्र व सिंदूर ने और निखारा था। दूसरी ओर, उनके पति सोहेल भी काफी हैंडसम लग रहे थे, उन्होंने पीच कलर का कुर्ता और पायजामा पहना था। हंसिका को पैपराजी के लिए पोज देते हुए शरमाते हुए देखा गया था। हाल ही में, हंसिका मोटवानी ने अपनी 'चुन्नी' सेरेमनी की अनदेखी तस्वीरें शेयर की थीं। फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें।

Hansika Motwani

Hansika Motwani

Hansika Motwani

5 दिसंबर 2022 को हंसिका ने अपनी शादी के बाद की पहली तस्वीर पोस्ट की थी। फोटो में हंसिका अपने मेहंदी लगे हाथों को दिखा रही थीं। उन्होंने अपनी डायमंड रिंग और चूड़ा भी फ्लॉन्ट किया था। उनके न्यूड टोन्ड नेल्स उनके हाथों की खूबसूरती में चार-चांद लगा रहे थे। उन्होंने पोस्ट को दिल वाले इमोजी के साथ अपने पति सोहेल को भी टैग किया था।

Hansika Motwani

फिलहाल, हमें हंसिका की पहली रसोई रस्म का लुक बहुत पसंद आया। तो आपको ये कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.