हंसिका मोटवानी ने अपनी 'चुन्नी' सेरेमनी की अनदेखी तस्वीरें कीं पोस्ट, खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस

हाल ही में, एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से 'चुन्नी सेरेमनी' की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

हंसिका मोटवानी ने अपनी 'चुन्नी' सेरेमनी की अनदेखी तस्वीरें कीं पोस्ट, खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस

साउथ एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। अब वह अपने बॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। हंसिका के वेडिंग फंक्शन की हर तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। अब हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी चुन्नी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

(Hansika Motwani)

दरअसल, 8 दिसंबर 2022 को हंसिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने पति सोहेल कथूरिया संग चुन्नी समारोह की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में हंसिका रेड मिरर वर्क साड़ी में काफी स्टनिंग लग रही थीं, जिसे उन्होंने नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स और मांग टीका के साथ कंप्लीट किया था। तस्वीर में, हंसिका की मां मोना और भाई प्रशांत को उनकी चुन्नी की रस्म निभाते हुए देखा जा सकता है और होने वाली दुल्हन हंसिका शरमाते हुए दिख रही हैं। अन्य तस्वीरों में हंसिका अपने पति सोहेल कथूरिया के साथ पोज देती नजर आ रही हैं, जो उनके साथ मैचिंग मिरर-वर्क वाला रेड कुर्ता और पायजामा पहने नजर आ रहे हैं।

(Hansika Motwani)

(Hansika Motwani)

(Hansika Motwani)

(Hansika Motwani)

बता दें कि हंसिका और सोहेल ने जयपुर के मुंडोता फोर्ट एंड पैलेस में शादी की थी। शादी के बाद कपल को वापस मुंबई पहुंचते हुए देखा गया था। मुंबई एयरपोर्ट पर हंसिका जहां पिंक कलर के सूट में हमेशा की तरह खूबसूरत दिख रही थीं, वहीं सोहेल भी पिंक कुर्ता और व्हाइट पायजामा में काफी हैंडसम लग रहे थे। तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

(Hansika Motwani)

इससे पहले, हंसिका ने 6 दिसंबर 2022 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी शादी की तीन तस्वीरें शेयर की थीं। इन फोटोज में एक्ट्रेस की शादी के खास पलों को दिखाया गया था। पहली फोटो में हंसिका और सोहेल अग्नि को साक्षी मानकर शादी के फेरे लेते हुए दिखाई दे रहे थे। वहीं दूसरी फोटो में सोहेल अपनी दुल्हन की मांग में सिंदूर लगाते दिख रहे थे और तीसरी फोटो एक्ट्रेस की विदाई की लग रही थी, जिसमें उनके पति एक्ट्रेस का हाथ पकड़े हुए थे।

(Hansika Motwani)

(Hansika Motwani)

(Hansika Motwani)

खैर, हमें तो हंसिका के चुन्नी सेरेमनी की तस्वीरें बेहद पसंद आईं। फिलहाल, आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट में जरूर बताएं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.