हंसिका मोटवानी ने अपनी शादी की अनदेखी तस्वीरें कीं शेयर, सिंदूर रस्म से फेरे तक की दिखी झलक

हाल ही में, एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने अपनी शादी की अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

हंसिका मोटवानी ने अपनी शादी की अनदेखी तस्वीरें कीं शेयर, सिंदूर रस्म से फेरे तक की दिखी झलक

टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड और साउथ तक अपने शानदार अभिनय का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) ने 4 दिसंबर 2022 को अपने सपनों के राजकुमार सोहेल कथूरिया के साथ शादी के सात फेरे लिए थे। उनकी शादी किसी शाही समारोह से कम नहीं थी। अब एक्ट्रेस ने अपनी ड्रीमी वेडिंग की कुछ अनमोल तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

hansika motwani

दरअसल, हंसिका मोटवानी ने शादी के दो दिन बाद 6 दिसंबर 2022 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी शादी की तीन तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस की शादी के खास पलों को दिखाया गया है। पहली फोटो में हंसिका और सोहेल अग्नि को साक्षी मानकर शादी के फेरे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो में सोहेल अपनी दुल्हन की मांग में सिंदूर लगाते हुए देखे जा सकते हैं। तीसरी फोटो एक्ट्रेस की विदाई की लग रही है, जिसमें उनके पति एक्ट्रेस का हाथ पकड़े हुए हैं। कपल की मुस्कुराहट इन फोटोज में चार-चांद लगाने का काम कर रही है। इन्हें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में अपनी शादी की डेट को लिखा है। उन्होंने लिखा है,''4.12.2022''

hansika motwani

hansika motwani

hansika motwani

इसके पहले, नवविवाहित हंसिका ने फैंस को अपनी इंगेजमेंट रिंग और चूड़ा की एक झलक दिखाई थी। उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल से अपनी मेहंदी लगी हाथों की एक तस्वीर पोस्ट की थी। फोटो में उन्होंने अपनी डायमंड रिंग और चूड़ा भी फ्लॉन्ट किया। उनके न्यूड टोन्ड नेल्स उनके हाथों की खूबसूरती में चार-चांद लगा रहे थे। हंसिका मोटवानी की ब्राइडल एंट्री-सिंदूर रस्म और गठबंधन की झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

hansika

हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया के वेडिंग आउटफिट की बात करें, तो हंसिका ने अपनी शादी पर ट्रेडिशनल लाल रंग का भारी कढ़ाई वाला हैवी लहंगा पहना था, जिस पर गोल्डन वर्क किया गया था। एक लंबे घूंघट के साथ हंसिका बिल्कुल रॉयल ब्राइड लग रही थीं। उनके आउटफिट में डबल दुपट्टा था। उन्होंने चोकर नेकपीस, मांग टीका और नथ के साथ अपने लुक को और आकर्षक बनाया था। दूसरी ओर, उनके दूल्हे ने गोल्डन ज़री-वर्क वाली क्रीम रंग की शेरवानी चुनी थी। हंसिका मोटवानी विदाई की रस्म अदा करते हुए हो गई थीं इमोशनल, वी​डियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

hansika motwani

फिलहाल, हमें तो हंसिका की वेडिंग फोटोज बेहद प्यारी लगीं। वैसे, आपको ये कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.