हंसिका मोटवानी विदाई की रस्म अदा करते हुए हुईं इमोशनल, साथ-साथ चलते दिखे सोहेल

हाल ही में, एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी की विदाई का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने पति सोहेल कथूरिया के साथ-साथ चलते हुए रस्म अदा करती दिख रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

हंसिका मोटवानी विदाई की रस्म अदा करते हुए हुईं इमोशनल, साथ-साथ चलते दिखे सोहेल

पॉपुलर एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) आखिरकार अपने सपनों के राजकुमार सोहेल कथूरिया (Sohael Khaturiya) संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने जयपुर के ऐतिहासिक मुंडोता फोर्ट एंड पैलेस में सात फेरे लिए। हंसिका की शादी की वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस बीच उनकी विदाई का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस विदाई वक्त की जाने वाले रस्म अदा करती हुई दिखाई दे रही हैं। 

hansika motwani

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के बाद हंसिका अपने पति सोहेल कथूरिया के साथ-साथ चल रही हैं। इस दौरान वह विदाई के समय की जाने वाली रस्म भी करती हुई दिखाई दीं। अपनी विदाई के समय एक्ट्रेस थोड़ी इमोशनल भी दिखीं। हालांकि, इस दौरान सोहेल अपनी पत्नी हंसिका के साथ-साथ चल रहे थे। लाल जोड़े में सजी हंसिका और आइवरी कलर की शेरवानी में सोहेल स्वर्ग में बने जोड़े की तरह दिख रहे थे।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

इससे पहले, हमें सोहेल और हंसिका का एक वीडियो मिला था, जो कपल की आफ्टर वेडिंग पार्टी का था। वीडियो में देखा जा सकता है कि हंसिका और सोहेल अपने इस खास दिन को जमकर सेलिब्रेट कर रहे हैं। पार्टी में सोहेल ने अपनी पत्नी हंसिका के लिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के गाने 'केसरिया' पर रोमांटिक डांस किया। हालांकि, सोहेल के इस रोमांटिक अंदाज को देखकर हंसिका भी शरमा गईं। वीडियो में उनकी केमिस्ट्री और डांस वाकई देखने लायक थी। इस मौके के लिए हंसिका ने एक ब्लिंगी ब्लैक ड्रेस के साथ लैदर जैकेट को चुना था, वहीं सोहेल ब्लैक सूट में एक जेंटलमैन लुक में थे। वीडियो देखने के लिए यहां ंक्लिक करें

hansika motwani

बता दें कि हंसिका और सोहेल ने जयपुर के 450 साल पुराने व ऐतिहासिक मुंडोता किले और पैलेस में एक पारंपरिक सिंधी शादी रचाई थी। हंसिका ने अपनी शादी पर ट्रेडिशनल लाल रंग का हैवी लहंगा पहना था, जिस पर गोल्डन वर्क किया गया था। एक लंबे घूंघट के साथ हंसिका बिल्कुल रॉयल ब्राइड लग रही थीं। वहीं, उनके पति सोहेल ऑल-आइवरी शेरवानी लुक में बेहद हैंडसम दिख रहे थे। हंसिका ने लोकप्रिय सॉन्ग 'दीन शगना दा' पर अपनी शादी में शानदार एंट्री की थी। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

hansika motwani

जानकारी के लिए बता दें कि हंसिका और सोहेल की शादी का उत्सव माता की चौकी के साथ शुरू हुआ था। इसके बाद 3 दिसंबर 2022 से कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत हुई, जिसमें सबसे पहले कपल के लिए सूफी नाइट का आयोजन किया गया। इसके बाद मेहंदी व संगीत रखा गया। इसके बाद 4 दिसंबर की सुबह पहले हल्दी की रस्म हुई, फिर रात में कपल के फेरे हुए। शादी के बाद कपल ने अपनी आफ्टर वेडिंग पार्टी को एंजॉय किया।

hansika motwani

तो आपको हंसिका की विदाई का यह वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.