दुबई में एंजॉय कर रही है धोनी की फैमिली, सामने आईं बेटी जीवा की क्यूट तस्वीरें व वीडियो

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) व साक्षी धोनी की बेटी जीवा धोनी की कुछ तस्वीरें व वीडियो सामने आए हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। तो चलिए देखते हैं।

By Prakash Joshi Last Updated: Nov 18, 2020 | 10:24:49 IST

इस साल 'आईपीएल-2020' में महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की टीम 'चेन्नई सुपरकिंग्स' प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई, जिसके बाद उनकी टीम यूएई से स्वदेश लौट आई। खुद कप्तान धोनी भी अपने घर रांची चले आए थे। हालांकि, इसके बाद वो नजर नहीं आ रहे थे, लेकिन अब वो अपनी पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) व बेटी जीवा धोनी (Ziva Dhoni) संग दुबई में छुट्टियां मनाने पहुंचे हैं। जहां से उनकी बेटी जीवा की कई तस्वीरें व वीडियो सामने आए हैं, और इन्हें सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिल रहा है।

दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी व साक्षी धोनी की बेटी जीवा धोनी का इंस्टाग्राम पर वैरिफाइड अकाउंट है, जिसको 1.8 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो भी करते हैं। जीवा के इसी आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से उनकी कुछ फोटोज व वीडियो शेयर किए गए हैं, जिन्हें फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। जहां एक वीडियो में एक शख्स ने हाथों में कुछ पकड़ा हुआ है, और जीवा उसे हिलाने को कह रही हैं, तो वहीं बात अगर अन्य फोटोज की करें तो जीवा को समुद्र के किनारे देखा जा सकता है। इन तस्वीरों में वो सनसेट का मजा लेती हुई नजर आ रही हैं, और इन फोटोज में वो बेहद ही प्यारी लग रही हैं। 

इसके अलावा 17 नवंबर 2020 को साक्षी ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी पर अपनी बेटी जीवा की एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की। इस फोटो में हम जीवा को समुद्र के किनारे सूर्यास्त का आनंद लेते हुए देख सकते हैं। ये तस्वीर खुद जीवा की मम्मी साक्षी ने क्लिक की है। (ये भी पढ़ें: बेटे तैमूर को अपने कंधों पर बैठाकर घुमाते दिखे सैफ, धर्मशाला में घूमते हुए फोटो व वीडियो आया सामने)

जीवा के डांस मूव देखे आपने

इससे पहले 14 नवंबर 2020 को जीवा के अकाउंट से उनकी कुछ वीडियो व फोटोज शेयर की गई थीं, जिसमें वो पीले कलर का शरारा पहने हुए देखी जा सकती हैं। किसी फोटो में वो प्यारे अंदाज में खड़ी हैं, तो किसी तस्वीर में वो जमीन पर लेटकर पोज दे रही हैं। इनके अलावा वो अलग-अलग तरह के डांस स्टेप भी करती हुई साफ देखी जा सकती हैं। (ये भी पढ़ें: काजल अग्रवाल ने शेयर की हनीमून की खास तस्वीरें, पति गौतम संग 'स्कूबा डाइविंग' करती आईं नजर)

जीवा व साक्षी सोशल मीडिया पर रहती हैं काफी एक्टिव

वैसे तो सोशल मीडिया के लगभग हर प्लेटफॉर्म पर महेंद्र सिंह धोनी मौजूद हैं, लेकिन बात जब एक्टिव होने की आती है तो इसमें उनकी पत्नी साक्षी व बेटी जीवा उनसे काफी आगे नजर आती हैं। साक्षी और जीवा इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर जैसे कई अन्य प्लेटफॉर्म काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के लिए कई तस्वीरें व वीडियो शेयर करते रहती हैं, जबकि धोनी ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं।

रांची से मुंबई शिफ्ट हो रहा है धोनी परिवार?

बीते दिनों साक्षी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर दो वीडियो शेयर किए थे, जिनके स्क्रीनशॉट आप नीचे देख सकते हैं। इनमें साक्षी ने अपने सपनों के नए घर को बनते हुए दिखाया था। देखा जा सकता है कि कैसे कुछ लोग घर को बनाने में लगे हैं। इस पर एक जगह लिखा है, 'मेरा नया घर'। वहीं साक्षी ने बताया था कि ये उनका और उनके पति महेंद्र सिंह धोनी के सपनों का घर है, जो कि मुंबई में तैयार हो रहा है। (ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा ने भाई वियान संग मनाया अपना पहला 'भाई दूज', एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो)

मौजूदा समय में महेंद्र सिंह धोनी अपने पिता पान सिंह धोनी, मां देवकी देवी, पत्नी साक्षी धोनी और अपनी बेटी जीवा धोनी के संग रांची में रहते हैं। यहां उनका आलीशान घर 'कैलाशपति' है, जहां वो साल 2017 में शिफ्ट हुए थे। इससे पहले तक वो रांची के ही 'हार्मु हाउसिंग' के एक तीन मंजिला मकान में रहते थे। लेकिन जिस तरह से साक्षी ने अपने मुंबई वाले घर की बात फैंस के साथ शेयर की है, तो ऐसे में फैंस के मन में ये सवाल भी जन्म ले रहा है कि क्या ये कपल रांची से मुंबई शिफ्ट हो जाएगा? हालांकि, इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

फिलहाल, धोनी अपने परिवार के साथ दुबई में अपनी छुट्टियों को जमकर एंजॉय कर रहे हैं। तो आपको जीवा की फोटोज व वीडियो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Ranveer Brar ने अपनी लव स्टोरी का किया खुलासा, बताया कैसे होटल में काम करते समय हुई थी उनकी मुलाकात

Imtiaz Ali ने ब्रेकअप के बाद Deepika-Ranbir की फिल्म 'तमाशा' में उनके किसिंग सीन पर की बात

'Heyy Babyy' की 'एंजल' जिसके लिए Fardeen Khan ने छोड़ दी थी स्मोकिंग, 17 साल बाद अब दिखती हैं ऐसी

Shah Rukh Khan ने Virat Kohli को बताया 'दामाद', कहा- 'वह उनसे अनुष्का संग डेटिंग टाइम से हैं परिचित'

Kapil Sharma से Sunil Grover तक, जानें 'The Great Indian Kapil Show' की पूरी कास्ट की फीस

Mouni Roy ने अपने पहले शो की शूटिंग के दौरान सिर्फ 3 घंटे सोने को किया याद, बताई अपनी पहली सैलरी

जब Naga Chaitanya ने स्वीकारी थी रिलेशनशिप में 'टू-टाइमिंग' की बात, कहा था- 'हर चीज का अनुभव होना..'

Amarjot के बेटे के जन्म के बाद Chamkila को पहली पत्नी से हुआ था एक और बच्चा, Imtiaz ने किया खुलासा

Harman Baweja और उनकी न्यूट्रिशनिस्ट पत्नी Sasha Ramchandani ने दूसरे बच्चे का किया स्वागत: रिपोर्ट

जब Rishi Kapoor ने अपने ट्वीट में Alia Bhatt के IQ पर किया था कटाक्ष, Sonakshi को किया था फैट-शेम

जब Rishi Kapoor ने Ranbir के एक टाइम पर 4 लड़कियों को डेट करने का किया खुलासा, बाद में दी थी सफाई

Shekhar Suman बेटे Aayush के निधन के बारे में बात करते वक्त हुए भावुक, कहा- 'मैं रात भर उसकी बॉडी..'

Adil Khan Durrani से तलाक के बाद Rakhi Sawant का पूर्व पति Ritesh संग हुआ पैचअप? एक साथ आए नजर

Ranbir Kapoor बेटी Raha को गोद में लिए आए नजर, फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस में बेहद क्यूट दिखीं लाडली

Mannara Chopra ने Parineeti संग अनबन की अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया, Priyanka को बताया अपनी 'प्रेरणा'

Mahira Khan आइस-ब्लू गाउन में आईं नजर, Aishwarya Rai के 'कान्स' लुक से मैच करता दिखा आउटफिट

Met Gala 2024: एक टिकट की कीमत है 60 लाख रुपए, पूरी टेबल की प्राइस आपको कर देगी हैरान

Erika Hammond की ब्राइडल ज्वेलरी डिजाइन में लगे थे 2 महीने, रिंग्स से ब्रेसलेट तक सब कुछ था स्पेशल

Ranbir Kapoor ने अपने घर के ज्वेलरी कलेक्शन के बारे में की बात, कहा- 'जब राहा पैदा हुई थी तो..'

Abhishek Bachchan ने 'गलती' के बारे में लिखा क्रिप्टिक नोट, 17वीं एनिवर्सरी के 8 दिन बाद किया पोस्ट