देबिना बनर्जी की न्यूबोर्न बेटी का घर पहुंचते ही हुआ ग्रैंड वेलकम, 'दीदी' लियाना से मिला सरप्राइज

हाल ही में, टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी ने अपनी न्यूबोर्न बेबी के साथ घर वापसी की, जहां उनकी छोटी बेटी को अपनी बहन लियाना से ग्रैंड वेलकम मिला। आइए आपको तस्वीरें दिखाते हैं।

By Pooja Shripal Last Updated: Nov 17, 2022 | 10:54:44 IST

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) दूसरी बार एक बेटी की मां बनी हैं। हालांकि, उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी जर्नी भी काफी मुश्किल भरी रही, क्योंकि उनकी बेटी का जन्म समय से बहुत पहले ही हो गया है। वहीं, इस दौरान उन्हें काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा, क्योंकि पहली बेटी के जन्म के चार महीनों के अंदर ही देबिना ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी थी। हाल ही में, देबिना अपनी बेटी के साथ घर वापस आईं, जहां उनकी बड़ी बेटी लियाना ने अपनी छोटी बहन का ग्रैंड वेलकम किया।

11 नवंबर 2022 को देबिना ने बेबी अराइवल अनाउंसमेंट पोस्ट किया था। उन्होंने अपने पति गुरमीत के साथ पिंक बैलून्स का एक गुच्छा पकड़े हुए एक मैटरनिटी फोटो साझा की थी। तस्वीर के ऊपर उन्होंने लिखा था, "यह एक लड़की है।" इसके साथ ही, देबिना ने सभी से उन्हें प्राइवेसी देने का अनुरोध किया था। उन्होंने लिखा था, "दुनिया में हमारी बच्ची का स्वागत है। हम फिर से माता-पिता बन रहे हैं, हम इस समय कुछ प्राइवेसी चाहते हैं, क्योंकि हमारा बच्चा नियत समय से पहले ही दुनिया में आ गया है। अपना आशीर्वाद और अपना प्यार बनाए रखें।"

अब जब एक्ट्रेस अपनी छोटी बेटी के साथ घर लौट चुकी हैं, तो उन्होंने इस पल की कुछ खास झलकियां अपने इंस्टा अकाउंट से साझा कीं। 16 नवंबर 2022 को देबिना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें शेयर कर बताया कि चौधरी परिवार के नए सदस्य का स्वागत कैसे किया गया। पहली तस्वीर में हम देबिना और गुरमीत के घर को 'वेलकम बेबी' गुब्बारों से सजा हुआ देख सकते हैं। हमने 'इट्स ए गर्ल' गुब्बारे भी देखें। इसके ऊपर देबिना ने लिखा, "मेरे छोटे से चमत्कार के साथ घर वापसी।"

अगली फोटो में देबिना की बेटी लियाना बैलून डेकोर के सामने पोज देती नजर आईं। डेनिम डंगरी में वह प्यारी लग रही थीं। देबिना ने अनोखे केक की एक झलक भी साझा की, जिसे उनके परिवार ने उनके 'घर वापसी' समारोह के लिए ऑर्डर किया था। इसे नन्ही परी से सजाया गया था और उस पर लिखा था, "वेलकम होम मिरेकल बेबी"।

(देबिना बनर्जी ने दूसरी प्रेग्नेंसी में हुई ट्रोलिंग को किया याद, पढ़ें पूरी खबर)

इससे पहले, 13 नवंबर 2022 को देबिना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया था। उस क्लिप में हम उनके नवजात बच्चे को अस्पताल के कमरे से देख सकते हैं। प्रीमेच्योर बेबी होने के कारण डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही थी। इसके साथ ही देबिना ने एक नोट लिखा था और खुलासा किया था कि उनका चमत्कारी बच्चा दुनिया में आने की जल्दी में था। उन्होंने लिखा था, "हमारा चमत्कारिक बच्चा दुनिया में आने की जल्दी में था। दयालु होने के लिए धन्यवाद, आपके सभी आशीर्वाद मायने रखते हैं, वह ठीक है। डॉक्टर जो कुछ भी कर रहे हैं, उसके लिए पर्याप्त धन्यवाद नहीं दे सकते। डैडी, गुरमीत और मम्मी अब बेबी को घर ले जाने का इंतजार कर रहे हैं।''

वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

वैसे, हमें तो देबिना की बेटी के ग्रैंड वेलकम की ये झलकियां बहुत अच्छी लगीं। आपको ये कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

सिंगर Ananya Birla ने छोड़ी म्यूजिक इंडस्ट्री, चौंकाने वाला पोस्ट शेयर कर कहा- 'यह कठिन निर्णय था'

Met Gala 2024: Isha Ambani के हैंड एम्ब्रॉयडर्ड साड़ी गाउन को बनाने में लगे 10000 घंटे, जानें खासियत

SLB ने एक इवेंट में Richa Chadha को किया किनारे और भतीजी Sharmin को लाए अपने पास, बुरी तरह हुए ट्रोल

Kapil Sharma ने Sonakshi Sinha से उनकी शादी पर किया सवाल, तो एक्ट्रेस बोलीं- 'जले पर नमक डाल रहे'

Shweta Tiwari ने वेकेशन से अपनी ​हॉट फोटोज कीं शेयर, फैन ने कहा- 'यकीन नहीं होता कि वह 43 की हैं'

Sanjana Ganesan ने दिखाया बेटे अंगद का चेहरा, Jasprit Bumrah को चीयर करते दिखे पत्नी व बेटे

Ankita Lokhande ने Madhuri Dixit का आइकॉनिक लुक किया रीक्रिएट, नेटिजंस ने कहा- 'कोशिश फेल'

पाकिस्तानी एक्टर Zuhab Khan ने Wania Nadeem से रचाई शादी, व्हाइट आउटफिट में बेहद प्यारा दिखा कपल

नई दुल्हन Arti Singh का ससुराल में हुआ भव्य स्वागत, सरप्राइज से हैरान दिखीं एक्ट्रेस

Dipika Kakar ने बॉडी शेमिंग के लिए ट्रोलर्स को दिया जवाब, बताया वेट लॉस पर क्यों नहीं दे रहीं ध्यान

Bobby Deol ने 'एनिमल' में 3 शादी करने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'हम देओल हैं हमारा दिल भरता ही नहीं'

Bharti Singh के बेटे Golla से मिलती-जुलती है Ranbir की बेटी Raha की शक्ल, नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया

Anjali Arora 'श्री रामायण कथा' में निभाएंगी 'माता सीता' का किरदार, नेटिजन ने कहा- 'मंथरा के लिए..'

जब Aishwarya-Aaradhya ने Navya Nanda को किया नजरअंदाज, कथित झगड़े के बीच पुराना वीडियो आया सामने

जब Boney Kapoor ने 'गुड न्यूज' के सवाल पर Salman Khan को दिया था जवाब, जोर से हंसने लगी थीं Sridevi

Sunny Deol ने परिवार में सौभाग्य लाने के लिए की बहू Drisha की तारीफ, कहा- 'चीजें ठीक से क्यों...'

Hrithik से पहले Saba Azad नसीरुद्दीन के बेटे Imaad को कर रही थीं डेट, 7 से ज्यादा साल तक थे साथ

मिलिए 'Heeramandi' के 'उस्तादजी' यानी Indresh Malik से, जिन्हें Sanjay L Bhansali से मिला खास गिफ्ट

Aditya Roy Kapur संग ब्रेकअप से आहत हैं Ananya Panday, मूव ऑन करने की कर रही हैं कोशिश: रिपोर्ट

Ranbir-Alia की बेटी Raha Kapoor डायरेक्टर Ayan Mukerji संग घूमती आईं नजर, गर्मी में दिखीं परेशान