दीपिका पादुकोण पति रणवीर सिंह संग रोमांटिक मूड में आईं नजर, एक्टर ने शेयर किए वीडियोज

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह रोमांटिक होते हुए नजर आईं, जिसके वीडियोज एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। आइए देखते हैं वो वीडियोज...

By Rinki Tiwari Last Updated: Mar 26, 2021 | 11:31:29 IST

एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बी-टाउन के पॉवर कपल्स में से एक हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। वहीं, रणवीर और दीपिका भी अपने फैंस को कपल गोल्स देने से पीछे नहीं हटते हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ रोमांटिक और फनी वीडियोज व तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में, दोनों ने सोशल मीडिया पर वीडियोज शेयर किए हैं, जो काफी फनी है। तो आइए देखते हैं वो वीडियो।

पहले ये जान लीजिए कि, संजय लीला भंसाली की डिनर पार्टी में दीपिका पादुकोण से मिले रणवीर पहली ही नजर में एक्ट्रेस को अपना दिल दे बैठे थे। उस दौरान दीपिका ने रणवीर को भाव नहीं दिया था। हालांकि, रणवीर ने मन ही मन ठान लिया था, कि एक्ट्रेस ही उनकी लेडीलव बनेंगी। काफी पापड़ बेलने के बाद आखिरकार रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण के दिल में जगह बना पाए। दोनों ने काफी सालों तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर शादी करने का फैसला किया। रणवीर और दीपिका ने 14 व 15 नवंबर, 2018 को दोनों सिंधी और कोंकणी रीति-रिवाजों से इटली में शादी रचाई थी। उसके बाद से ही ये कपल एक-दूसरे के प्यार में पूरी तरह डूबे हुए नजर आते हैं। (ये भी पढ़ें- मां मोना कपूर को याद कर भावुक हुए अर्जुन कपूर, लिखा- 'मां वापस आ जाओ ना प्लीज')

अब आपको दिखाते हैं वो वीडियोज। दरअसल, दीपिका पादुकोण ने 25 मार्च 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पति रणवीर सिंह के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शुरुआत में दोनों रोमांटिक मूड में नजर आते हैं, इसके बाद वे फनी डांस करने लगते हैं। लुक की बात करें तो, रणवीर सिंह पिंक हुड और जॉगर में नजर आ रहे हैं, वहीं दीपिका ब्लू व व्हाइट हुड और लोअर में दिख रही हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा है, ‘क्या हमें इसके बजाय रिंग-ए-रिंग-ए-रोज़ करना चाहिए @Ranveersingh?’ इसके साथ ही उन्होंने फनी इमोजी शेयर की है। दीपिका पादुकोण के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा है, ‘निश्चित रूप से, हम इसे वो कह सकते हैं।’ इसके साथ उन्हें नाराज वाली इमोजी भी बनाई है। (ये भी पढ़ें- बहन कृष्णा श्रॉफ के कंधे पर बैठे नजर आए टाइगर श्रॉफ, देखें मजेदार वीडियोज)

दीपिका पादुकोण के अलावा रणवीर सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो बूमरैंग वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें वह अपनी लेडीलव के साथ नजर आ रहे हैं। पहले वीडियो में दीपिका पादुकोण और उनके लविंग हसबैंड रणवीर सिंह एक-दूसरे को काटते हुई नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरे वीडियो में दीपिका रणवीर के गाल पर किस करती हुई देखी जा सकती हैं। इन वीडियो में दोनों बेहद प्यारे लग रहे हैं।

इन वीडियोज को शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने कैप्शन में लिखा है, ‘पैक-मैन डॉट को खाता है। @deepikapadukone।’ इसके साथ उन्होंने एक फनी और हार्ट इमोजी शेयर की है। रणवीर के इस पोस्ट पर कमेंट करने से दीपिका खुद को रोक नहीं पाईं और उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा, ‘क्यूटी।’ इसके साथ उन्होंने लव इमोजी भी शेयर की है।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हसबैंड-वाइफ होने से पहले एक अच्छे दोस्त हैं, जिसे दोनों इस रिश्ते की खूबसूरती मानते हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ अक्सर फनी वीडियो शेयर करते रहते हैं। कुछ दिन पहले ही एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अपने लविंग हसबैंड रणवीर सिंह के साथ फनी डांस करती हुई नजर आई थीं। इस दौरान दीपिका ने जहां क्रीम और ब्लैक स्पॉटेड आउटफिट के साथ मैचिंग हैट लगा रखा था। वहीं, रणवीर सिंह ने भी रेड और ब्लैक आउटफिट के साथ मैचिंग हैट पहन रखा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा था, ‘धिक्कार है बेबी @ranveersingh, #bussitchallenge।’

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह रोमांस के साथ-साथ एक-दूसरे के संग फनी मोमेंट शेयर करने का भी मौका नहीं गंवाते हैं। तो आपको दीपिका और रणवीर के वीडियोज कैसे लगे? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

Abhishek Malhan ने Sonam Bajwa के शादीशुदा होने का किया दावा, कहा- 'मुझे पता चला वह मैरिड हैं'

Hema Malini-Dharmendra की 44वीं सालगिरह के जश्न की झलक आई सामने, एक-दूसरे को पहनाई वरमाला

John Abraham ने अपने एक फैन को उसके बर्थडे पर गिफ्ट किए 22.5 हजार के जूते, नेटिजंस ने की तारीफ

जानें कौन हैं 'Laapataa Ladies' फेम Sparsh Shrivastava? स्पैम समझकर काट दी थी Aamir Khan की कॉल

Samantha Ruth Prabhu ने Naga Chaitanya और Shobhita के रिश्ते की अफवाह के बीच लिखा क्रिप्टिक नोट

Shoaib-Dipika Kakar से Disha-Rahul Vaidya तक: जानें स्टार किड्स के नाम और उनके अर्थ के बारे में

Sridevi की चेन्नई वाली पहली हवेली है बेहद आलीशान, जो अब 'Airbnb' द्वारा किराए पर है उपलब्ध

Taapsee Pannu और Mathias Boe की 'संगीत नाइट' थी रोशनी व मस्ती से भरी, सजावट की झलकियां आईं सामने

जब Aishwarya Rai ने 'KKHH' में 'टीना' का रोल ठुकराने की बताई थी वजह, कहा था- 'मेरी आलोचना होती..'

Hema Malini-Dharmendra की 44वीं सालगिरह पर बेटी Esha ने शेयर की लवली फोटो, एक साथ खुश दिखा कपल

जब Ajay Devgn ने Salman को उनकी Ex Aish व Vivek Oberoi को किए गए 45-50 फोन कॉल्स की दिलाई थी याद

Ankita Lokhande ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' के लिए ठुकराया Karan Johar का ऑफर: रिपोर्ट

जब Rajesh Khanna ने Dimple Kapadia के तलाक न देने पर की थी बात, कहा था- 'बात तो दिलों की है..'

Jaya Bachchan-Preity Zinta ने Aish की स्पीच का उड़ाया मजाक, फैंस ने उनके व्यवहार को बताया 'अशिष्ट'

Aishwarya-Salman के बारे में खुलासा करने पर ट्रोल हुईं Smita Jaykar, फैंस ने कहा- 'नोजी आंटी'

Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala अपने रिश्ते को रखना चाहते हैं सीक्रेट, जल्द नहीं करेंगे आधिकारिक!

Shivangi Joshi-Kushal Tandon असल जिंदगी में एक-दूसरे को कर रहे हैं डेट! रिपोर्ट

Aditi Rao Hydari ने बताया परिवार के 400 साल पुराने मंदिर में हुई थी उनकी सगाई, खुलकर की बात

Sidhu Moose Wala के मर्डर के मास्टरमाइंड Goldy Brar की अमेरिका में हुई हत्या: रिपोर्ट

Virat ने Anushka Sharma के लिए Vamika-Akaay की तरफ से की बर्थडे पोस्ट, लिखा- 'हम आपसे प्यार..'