चारु असोपा की मां ने अपने बच्चों पर किया कटाक्ष! कहा- 'पुराने संबंध नहीं तोड़ सकते'

चारु असोपा की बहन चिंतन द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में उनकी मां नीलम ने इस बारे में बात की कि, कैसे बच्चे अपने माता-पिता से शादी के बाद खुद को दूर कर लेते हैं। आइए इस बारे में बताते हैं।

By Shivakant Shukla Last Updated: Jul 26, 2022 | 10:31:59 IST

टेलीविजन अभिनेत्री चारु असोपा (Charu Asopa) और उनके अलग हुए पति राजीव सेन 7 जून 2019 को एक भव्य समारोह में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों 1 नवंबर 2021 को पहली बार माता-पिता बने थे। चारु और राजीव 7 जून 2022 तक खुशहाल जीवन जी रहे थे, लेकिन फिर एक्ट्रेस ने अपने पति राजीव को सौहार्दपूर्ण तरीके से अलग होने के लिए कानूनी नोटिस भेजा। इसके बाद से ही दोनों अलग रह रहे हैं और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

कुछ समय पहले चारु ने खुलासा किया था कि, उन्होंने पहले राजीव के साथ अपने लिए समझौता किया था और बाद में अपनी बेटी जियाना के लिए किया। हालांकि, अपने अलग होने का कारण बताते हुए चारु ने कहा था कि, 'राजीव भरोसे के लायक नहीं हैं और वह नहीं चाहतीं कि, उनकी बेटी एक जहरीले वातावरण में बड़ी हो।'

(ये भी पढ़ें- जब राहुल महाजन ने टीवी शो पर की अपनी तीन शादियों और पत्नी नताल्या के धर्म परिवर्तन पर बात)

अब 24 जुलाई 2022 को चारु असोपा की मां नीलम असोपा ने अपने बच्चों की शादी के एक साल बाद खुद को उनसे दूर करने के लिए अप्रत्यक्ष रूप से कटाक्ष किया। बता दें कि, चारु और उनके भाई चेतन असोपा व भाभी मोनिका के बीच वर्तमान में अच्छे संबंध नहीं हैं। चारु की बहन चिंतन असोपा द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में उनकी मां ने आज के बच्चों और उनके माता-पिता के बीच संबंधों के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि, ''अगर पति-पत्नी का रिश्ता अच्छा है, तो इसका मतलब ये नहीं कि, आपकी लाइफ सफल है, सभी रिश्ते जरूरी होते हैं।''

उन्होंने आगे कहा कि, ''मैंने आज के युवाओं को देखा है, अगर वह पति-पत्नी के रिश्ते को सौहार्दपूर्ण बनाए रखने में सक्षम हैं, तो उन्हें लगता है कि, उन्होंने कामयाबी हासिल कर ली है, उनके जीवन में सब कुछ ठीक है। अगर कोई बेटा शादी के बाद अपने परिवार से दूर हो जाता है, तो उसे अपनी पत्नी में एक मां, बेटी और अन्य रिश्ते दिखाई देने लगते हैं और वह दूसरों के साथ सभी संबंध तोड़ देता है।''

(ये भी पढ़ें- भारती सिंह हुईं ट्रोल, बेटे लक्ष्य की 'हुक्के' के साथ फोटो शेयर करने पर नेटिजंस ने सुनाई खरी-खोटी)

आगे उसी वीडियो में उन्होंने कहा कि, अगर कोई व्यक्ति अपने जीवन में केवल एक ही रिश्ता निभा रहा है, तो वह असफल है। उन्होंने कहा कि, किसी को भी नए के लिए पुराने संबंध नहीं तोड़ने चाहिए। उनके शब्दों में, ''हर रिश्ते का अपना मूल्य होता है। यदि आप जीवन में केवल एक रिश्ते को बनाए रखते हैं, तो आप असफल होते हैं। अगर पति-पत्नी एक साथ हंसते हैं, तो लोग सोचते हैं कि, उनका जीवन सकारात्मकता से भरा है, लेकिन यह महत्वपूर्ण है कि, वह दूसरों के साथ कैसे हैं। नए के लिए पुराने संबंध मत तोड़ो। शादी के एक साल बाद ही वह अपने माता-पिता से दूर हो जाते हैं। राम और श्रवण जैसे बेटे अब नहीं रहे। बच्चे अब अपने दम पर रहना चाहते हैं।'' 

जैसे ही चिंतन असोपा ने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो साझा किया, उनके बहनोई राजीव सेन ने अपने आईजी कहानियों पर वह वीडियो साझा किया। इसके साथ राजीव ने इसके ऊपर लिखा, ''अब तक के सबसे अच्छे व्लॉग्स में से एक चिंतन'' और अपनी भाभी व सास को टैग किया। जल्द ही चारु की मां नीलम असोपा ने अपनी स्टोरी फिर से साझा की और अपने दामाद को धन्यवाद दिया। 

(ये भी पढ़ें- मीका दी वोटीः मीका सिंह ने आकांक्षा पुरी के गले में डाली वरमाला, जल्द बजेगी शहनाईः रिपोर्ट)

फिलहाल, नीलम के विचारों के बारे में आप क्या सोचते हैं? क्या आपको लगता है कि, उन्होंने चारु और चेतन के बारे में बात की है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Shoaib Malik और Sana Javed न्यूयॉर्क में एंजॉय कर रहे हनीमून, बारिश के मौसम का लुत्फ उठाते आए नजर

Sharmila Tagore ने स्वीकारी बेटे Saif के लिए 'अनुपस्थित मां' होने की बात, कहा- 'मैंने गलतियां कीं'

Poonam Pandey ने किया खुलासा, BF ने लीक किया था उनका बाथरूम वीडियो, कहा- 'मैं कभी नहीं भूल सकती..' 

SLB द्वारा धक्का दिए जाने के बाद Richa Chadha ने Sharmin की ट्रोलिंग को बताया 'दर्शकों का अधिकार'

Aly Goni ने भाई Arslan की GF Sussanne के बारे में की बात, कहा- 'वह मेरे घर में खुशियां लाई हैं'

Aaradhya 'कान्स 2024' में मां Aishwarya का फ्रैक्चर हैंड पकड़े आईं नजर, क्यूट जेस्चर ने जीता दिल

कान्स 2024: Aishwarya Rai 3डी फूलों वाले पफ स्लीव गाउन में दिखीं स्टनिंग, टूटे हाथ ने खींचा ध्यान

Shraddha Kapoor की वेकेशन फोटोज ने की रूमर्ड BF Rahul Mody संग उनके रिश्ते की पुष्टि?

'TMKOC' फेम Jheel Mehta ने BF Aditya को बीच पर किया प्रपोज, वीडियो शेयर कर दिखाई झलकियां

Ankita Lokhande मंदिर में शॉर्ट्स पहनकर जाने के लिए हुईं ट्रोल, नेटिजंस बोले, 'मंदिर में ऐसे कपड़े?'

फुटबॉलर Sunil Chhetri ने की अपने रिटायरमेंट की घोषणा, बताया- 'कुवैत के खिलाफ होगा लास्ट मैच'

Virat Kohli ने रिटायरमेंट प्लान पर की बात, फैमिली संग विदेश जाने का दिया हिंट, निराश हुए फैंस

Manushi Chhillar के Ex-BF Nikhil Kamath नहीं चाहते बच्चे, कहा- 'मैं अपने 18-20 साल बर्बाद नहीं..'

आपको याद है Shah Rukh Khan की 'KKHH' में तारे गिनने वाला सिख बच्चा? जानें अब कैसे दिखते हैं Parzaan

Tanvi Azmi ने Baba Azmi से शादी के बाद विद्रोही होने की कही बात, कहा- 'ब्राह्मण लड़की ने मुस्लिम..'

'शार्क टैंक इंडिया' फेम Namita Thapar ने 'कान्स' में किया डेब्यू, मिंट ग्रीन गाउन में दिखीं स्टनिंग

Richa Chadha ने अपनी प्रेग्नेंसी पर की बात, कहा- 'अली और मैंने अभी तक बच्चे के नाम पर चर्चा नहीं की'

Malvika Sitlani ने बताई प्रेग्नेंसी के दौरान Akhil से तलाक की वजह, कहा- 'यह कई लोगों के साथ होता है'

Jason Shah ने Anusha Dandekar संग ब्रेकअप की वजह का किया खुलासा, कहा- 'यह जल्दबाजी में किया गया था'

Rakhi Sawant की हालत है गंभीर, पूर्व पति Ritesh ने किया खुलासा, तो Adil Durrani ने इसे बताया ड्रामा