मीका दी वोटीः मीका सिंह ने आकांक्षा पुरी के गले में डाली वरमाला, जल्द बजेगी शहनाईः रिपोर्ट

बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ने 'स्वयंवर: मीका दी वोटी' में अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी को अपने जीवनसाथी के रूप में चुन लिया है। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

मीका दी वोटीः मीका सिंह ने आकांक्षा पुरी के गले में डाली वरमाला, जल्द बजेगी शहनाईः रिपोर्ट

'स्टार भारत' पर प्रसारित हो रहे टीवी रियलिटी शो 'स्वयंवर: मीका दी वोटी' के जरिए बॉलीवुड के फेमस सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) को अपनी हमसफर मिल गई है। उन्होंने इस स्वयंवर के जरिए अपनी सालों पुरानी दोस्त को अपनी दुल्हनिया के रूप में चुना है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

mika singh

बता दें कि, मीका 45 वर्ष के हैं और वह अविवाहित हैं। उनके लिए स्वयंवर का आयोजन किया गया, जिसमें 12 राजकुमारियों (महिला प्रतियोगियों) ने हिस्सा लिया। शो के फिनाले में तीन लड़कियां आकांक्षा पुरी, प्रांतिका दास और नीत महल शामिल हुईं। यहां मीका को 3 फाइनलिस्ट में से किसी एक को चुनना था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो मीका ने अपनी होने वाली जीवनसंगिनी को चुन लिया है। 

mika singh

'इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के मुताबिक, मीका ने अपनी दोस्त और एक्ट्रेस-सिंगर आकांक्षा पुरी को अपने जीवनसाथी के रूप में चुना है। दरअसल, शो में आखिरकार आकांक्षा ने मीका से अपने प्यार का इजहार किया, जिसके बाद मीका ने भी उनसे शादी करने के लिए 'हां' कर दी है।

(ये भी पढ़ें- कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह ने 9वीं एनिवर्सरी पर एक-दूजे को दी बधाई, लिखा खास नोट)

जानकारी के लिए बता दें कि, आकांक्षा सिंगर मीका सिंह से 12 साल छोटी हैं, जहां मीका 45 साल के हैं, वहीं आकांक्षा पुरी 33 साल की हैं। सूत्रों के मुताबिक, मीका ने अपनी पसंद बताने के लिए आकांक्षा के गले में वरमाला डाली है। हालांकि, उन्होंने स्टेज पर शादी नहीं की, लेकिन उन्होंने अपनी होने वाली संभावित दुल्हन के परिवारवालों से मुलाकात कर उनके माता-पिता का आशीर्वाद लिया है।

mika

mika singh

(ये भी पढ़ें- सब्यसाची दुल्हन ब्लश पिंक लहंगे में लगीं राजकुमारी, रिसेप्शन लुक भी था शानदार)

मीका और आकांक्षा 13 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों के अफेयर की खबरें भी खूब सुर्खियां बटोर चुकी हैं। दो महीने पहले शुरू हुए इस शो में आकांक्षा पुरी ने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। आकांक्षा का शो में आना फैंस के लिए तो सरप्राइजिंग था ही, साथ ही मीका के लिए भी चौंकाने वाला था। अब जबकि, आकांक्षा ने मीका के लिए अपने प्यार का इजहार कर दिया है, तो फैंस इन्हें मीका की दुल्हन बनते देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। 

mika

mika

(ये भी पढ़ें- रेमो डिसूजा तीन बार कर चुके हैं शादी, भाग्यश्री और उर्मिला मातोंडकर ने भी अपनी मैरिज पर की बात)

वैसे, मीका और आकांक्षा की जोड़ी आपको कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(Picture Credit: Instagram)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.