Akanksha Puri ने Jad Hadid के साथ किस कंट्रोवर्सी के बाद Mika Singh संग वेडिंग प्लान पर की बात

हाल ही में, टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' में अपनी किस कंट्रोवर्सी के बाद अब सिंगर मीका सिंह के साथ शादी की योजना के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Akanksha Puri ने Jad Hadid के साथ किस कंट्रोवर्सी के बाद Mika Singh संग वेडिंग प्लान पर की बात

टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' से बाहर हो चुकी हैं। भले ही वह शो में बेहद कम समय के लिए नजर आई हों, लेकिन घर के अंदर कंटेस्टेंट जैद हदीद को लिप-लॉक किस करने के बाद वह सुर्खियों में आ गई थीं। अब बाहर आने के बाद उन्होंने सिंगर मीका सिंह के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में बात की है, जिन्हें सिंगर ने नेशनल टेलीविजन पर अपनी दुल्हन के रूप में चुना था।

आकांक्षा पुरी ने मीका सिंह के साथ अपने रिश्ते पर की बात

दरअसल, आकांक्षा पुरी का नाम पहले फेमस सिंगर मीका सिंह के साथ जुड़ा था, जब मीका सिंह ने अपने स्वयंवर रियलिटी शो 'मीका दी वोटी' में उन्हें अपनी होने वाली दुल्हन के रूप में चुना था। हालांकि, शो खत्म होने के बाद भी दोनों ने एक-दूसरे से शादी नहीं की और ना ही अपनी शादी को लेकर कोई अपडेट साझा किया। अब, 'बॉलीवुड लाइफ' के साथ एक साक्षात्कार में आकांक्षा ने मीका संग अपने करेंट रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में बात की। 

akanksha puri

आकांक्षा पुरी ने कहा, "वह अपने काम में व्यस्त हैं और मैं भी। हम डेटिंग नहीं कर रहे हैं। हां, हम अभी भी अच्छे दोस्त हैं। वह ऐसे व्यक्ति हैं, जो सालों से एक दोस्त होने के नाते मेरे साथ हैं। मीका सिंह एक सच्चे इंसान हैं।" Bigg Boss OTT 2: Akanksha Puri-Jad Hadid ने 30 सेकेंड तक किया लिप-लॉक किस, नेटिजंस ने कहा- 'घटिया, पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आकांक्षा पुरी ने मीका संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा

इंटरव्यू में आगे जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या वह मीका सिंह के साथ अपना भविष्य बिताने पर विचार करेंगी, तो उन्होंने खूबसूरत जवाब दिया। आकांक्षा ने कहा कि जीवनसाथी ऐसा होना चाहिए, जो अच्छा दोस्त हो। अगर वह और मीका भविष्य में कभी करीब आए, तो वह इस बारे में सोचेंगी। उनके शब्दों में, "मेरा मानना है कि आपका जीवनसाथी ऐसा होना चाहिए, जो एक अच्छा दोस्त हो। अगर हम भविष्य में कभी करीब आए, तो मैं इस बारे में जरूर सोचूंगी, लेकिन अभी तक ऐसा कुछ नहीं हो रहा है।"

akanksha puri

आकांक्षा पुरी और मीका सिंह का रिश्ता

बता दें कि आकांक्षा पुरी 12 साल से मीका सिंह की दोस्त हैं और खबरों की मानें, तो दोनों पहले कथित तौर पर एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। जब आकांक्षा ने शो 'मीका दी वोटी' में एंट्री की थी, तब अन्य कंटेस्टेंट्स ने उनकी आलोचना की थी कि जब मीका उनके साथ थे, तो उन्हें अपने प्यार का एहसास नहीं हुआ। हालांकि, आकांक्षा ने कहा था कि जब उन्होंने शो में मीका को अन्य लड़कियों के साथ देखा, तो वह खुद को रोक नहीं सकीं और वाइल्ड-कार्ड प्रतियोगी के रूप में प्रवेश करने का फैसला किया। आखिरकार, मीका ने उन्हें ही अपनी दुल्हन के रूप में चुना था। 

इससे पहले, 'ईटाइम्स' के साथ एक साक्षात्कार में आकांक्षा पुरी ने मीका के साथ अपने रिश्ते के बारे में सभी रिपोर्ट्स और शादी की अटकलों का खंडन किया था और स्पष्ट रूप से कहा था कि वह और मीका दोनों पहले ही शो 'स्वयंवर: मीका दी वोटी' में बता चुके हैं कि वे वर्षों से करीबी दोस्त हैं और आगे भी रहेंगे। आकांक्षा पुरी की लव लाइफः पारस-सिद्धार्थ से लेकर मीका सिंह तक, इन एक्टर्स संग जुड़ चुका है नाम, पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

mika-akanksha

फिलहाल, मीका सिंह संग अपने रिश्ते के बारे में आकांक्षा पुरी के खुलासे पर आपके क्या विचार हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.