बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
भारतीय सिनेमा के लेजेंड्री एक्टर्स धर्मेंद्र (Dharmendra) और हेमा मालिनी (Hema Malini) के घर में जन्मीं ईशा देओल (Esha Deol) ने 02 नवंबर 2021 को अपना 40वां जन्मदिन मनाया। एक्ट्रेस सिर्फ एक बिंदास बेटी ही नहीं बल्कि, एक केयरिंग पत्नी, दो बच्चों की प्यारी मां और वो दीवा हैं, जिन्होने 21वीं सदी की शुरुआत में अपने स्टनिंग लुक्स और एक्टिंग स्किल्स से ऑडियंस को इम्प्रेस कर दिया था। हाल ही में, उन्होंने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, ईशा देओल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना डेब्यू साल 2002 में आई फिल्म ‘कोई मेरे दिल से पूछे’ से किया था। उसी साल, उन्होंने दो अन्य फिल्मों ‘ना तुम जानो ना हम’ और ‘क्या दिल ने कहा’ में भी काम किया था। ईशा देओल ने साल 2012 में अपने सपनों के राजकुमार भरत तख्तानी के साथ शादी रचाई थी। ईशा और भरत बचपन से ही एक-दूसरे को प्यार करते थे। ईशा और भरत की दो बेटियां हैं, जिनका नाम राध्या और मिराया है।
(ये भी पढ़ें: सनी लियोनी के तीनों बच्चों का संस्कारी रूप देख लोग हुए हैरान, इंटरनेट पर वायरल हो रहा वीडियो)
अब आपको दिखाते हैं ईशा के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां। दरअसल, ईशा देओल ने 03 नवंबर 2021 को अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की हैं। पहली फोटो ईशा की सोलो है, जिसमें वो व्हाइट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस अपनी मां हेमा मालिनी के साथ दिखाई दे रही हैं। तीसरी तस्वीर में एक्ट्रेस अपने चचेरे भाई व एक्टर अभय देओल के साथ कैमरे के लिए पोज देते हुए देखी जा सकती हैं। इस फोटो में उनके आगे बर्थडे केक भी रखा हुआ नजर आ रहा है।
एक अन्य तस्वीर में ईशा के साथ उनके पति भरत तख्तानी और एक्टर तुषार कपूर दिखाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस की पांचवी फोटो फरदीन खान के साथ है। बाकी फोटोज में उनके पार्टी में शामिल हुए दोस्त नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में ईशा पति भरत तख्तानी के साथ अपने बर्थडे का केक काट रही हैं।
(ये भी पढ़ें: रणवीर सिंह से पूछा गया- 'हग पसंद है या किस?', एक्टर के जवाब ने साबित किया दीपिका क्यों हैं इतनी लकी)
इसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा है, “अपने प्रियजनों के साथ प्यारा सेलिब्रेशन किया। मैं आप में से हर एक को आपकी प्यारी विशेज और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद देती हूं। मैंने पर्सनली आप सभी की शुभकामनाएं पढ़ी और देखी हैं और इतने सारे प्यार ने वाकई मेरे दिल को छू लिया है। प्यार और कृतज्ञता।”
इससे पहले, भरत तख्तानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पत्नी ईशा देओल को बर्थडे विश करते हुए एक तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में भरत और ईशा कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। इस दौरान दोनों साथ में काफी प्यारे लग रहे हैं। इस फोटो के साथ भरत ने कैप्शन में लिखा था, “मेरे जीवन के प्यार ईशा देओल को जन्मदिन की मुबारकबाद।”
(ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी 35 लाख की घड़ी पहनकर पहुंचीं दीवाली की शॉपिंग करने, बेटे वियान के साथ आईं नजर)
ईशा देओल की भरत संग लव स्टोरी के बारे में बात करें तो, दोनों एक-दूसरे के बचपन के दोस्त हैं। ईशा ने एक इंटरव्यू में भरत संग अपनी प्रेम कहानी के बारे में बात करते हुए कहा था, “ईशा 'जमनाबाई नरसी स्कूल' में पढ़ती थीं और मैं बांद्रा के 'लर्नर्स अकादमी स्कूल' में। हम अक्सर इंटर स्कूल कम्पटीशन में मिलते रहते थे। बचपन से ही ईशा पर मेरा क्रश था।” एक बार एक इंटरव्यू में भरत से पूछा गया था कि, ईशा में ऐसा क्या खास था, कि आप उनके प्यार में पड़ गए थे? तब भरत ने कहा था कि, “ईशा हमेशा फ्रेश नजर आती थीं और उनमें बहुत ही क्यूटनेस दिखती थी। खास बात ये थी कि, हम दोनों ही एक-दूसरे को पसंद करते थे।”
फिलहाल, इन फोटोज और वीडियो को देखने के बाद ये साफ है कि, ईशा देओल ने अपने जन्मदिन पर खूब मस्ती की है। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए गए फोटोज और वीडियो कैसे लगे? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।