हाल ही में, अभिनेता संजय दत्त की बेटी त्रिशाला को सोशल मीडिया पर लाइव सेशन के दौरान एक फैन ने शादी के लिए प्रपोज किया है। आइए आपको बताते हैं स्टार किड ने जवाब में क्या कहा है।
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) की बेटी त्रिशाला दत्त (Trishala Dutt) एक पॉपुलर स्टार किड हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बोलती हुई नजर आती रहती हैं। हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक फैन ने संजय दत्त की लाडली को शादी के लिए प्रपोज किया, जिसका जवाब त्रिशाला ने ‘हां’ में दिया। इसके साथ ही, त्रिशाला दत्त ने अपने डेटिंग के एक्सपीरियंस पर भी बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।
पहले आप ये जान लीजिए कि, त्रिशाला दत्त, अभिनेता संजय दत्त और उनकी दिवंगत पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं। अपनी मां के निधन के बाद से त्रिशाला ने अपना ज्यादा समय नाना-नानी के साथ अमेरिका में बिताया है। इसी वजह से, वर्तमान में वह लॉस एंजेलिस में रहती हैं। वहां पर वह एक पेशेवर मनोचिकिस्तक के रूप में काम करती हैं और उनका बॉलीवुड में आने का कोई इरादा नहीं है। त्रिशाला अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस संग मेंटल हेल्थ पर बातचीत करती रहती हैं और लोगों को मेंटल हेल्थ से जुड़े सुझाव भी देती हैं। लेकिन इस बार उनके सेशन में कुछ और ही देखने को मिला है।
(ये भी पढ़ें: नरगिस दत्त की बेटी नम्रता के साथ अनदेखी तस्वीर आई सामने, मां का हाथ पकड़े दिखीं संजय दत्त की बहन)
दरअसल, हाल ही में त्रिशाला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से फैंस संग एक लाइव सेशन किया, जिसमें उन्होंने डिप्रेशन पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने फैंस के डिप्रेशन और मेंटल हेल्थ से जुड़े कई सवालों का जवाब दिया। इसी बीच एक यूजर ने टॉपिक से हटते हुए त्रिशाला को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। उन्होंने लिखा, ‘आप कभी मेरे सवाल का जवाब नहीं देती हैं, मिस दत्त। क्या आप मुझसे शादी करोगी?’ यूजर के इस सवाल का त्रिशाला ने बेहद ही मजेदार अंदाज में जवाब दिया और उनके प्रपोजल को स्वीकार कर लिया। स्टार किड ने लिखा, ‘मैंने कभी इसका जवाब नहीं दिया है, क्योंकि इसका मेंटल हेल्थ से कोई लेना देना नहीं है। और ऐसे समय पर जहां लड़के गायब हो जाते हैं व पहली डेट के बाद उनकी तरफ से बातचीत बंद हो जाती है। क्यों नहीं, खुश?’
(ये भी पढ़ें: माधुरी दीक्षित संग ब्रेकअप के बाद बिखर गए थे संजय दत्त, पहली पत्नी ऋचा ने किया था खुलासा)
जानकारी के लिए बता दें कि, त्रिशाला ने साल 2019 में अपने बॉयफ्रेंड को हमेशा-हमेशा को लिए खो दिया था। हालांकि, स्टार किड ने आज तक अपने दिवंगत बॉयफ्रंड के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन वह अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्हे 'मार्क' कहकर संबोधित करती थीं। एक बार फैन संग बातचीत करते हुए त्रिशाला ने बताया था कि, मार्क के निधन के बाद उस स्थिति से निपटना बेहद मुश्किल था। उन्हें डॉक्टर्स की मदद भी लेनी पड़ी थी। इतना ही नहीं, बॉयफ्रेंड की मौत के बाद त्रिशाला ने खुद को सोशल मीडिया से दूर कर लिया था, ताकि वह खुद को अपना पर्सनल टाइम दे सकें।
(ये भी पढ़ें: नरगिस दत्त का बेटे संजय के लिए वो आखिरी शब्द, जिसे सुनकर तीन साल बाद खूब रोए थे एक्टर)
फिलहाल, त्रिशाला दत्त अपनी पर्सनल लाइफ पर हमेशा खुलकर बोलती हुई नजर आई हैं और उनका यही अंदाज फैंस को खूब पसंद आता है। तो त्रिशाला द्वारा दिए गए इस जवाब पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।