ऋतिक रोशन कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद संग डिनर डेट एंजॉय करते आए नजर, नेटिजंस ने कहा- 'बाप-बेटी'

हाल ही में, अभिनेता ऋतिक रोशन को अपनी कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ डिनर डेट पर स्पॉट किया गया, जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। आइए आपको दिखाते हैं इसका वीडियो।

By Rinki Tiwari Last Updated: Feb 5, 2022 | 11:29:00 IST

अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) वर्तमान समय में एक्ट्रेस सबा आजाद (Saba Azad) के साथ कथित रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। दोनों को अक्सर एक-दूसरे के साथ स्पॉट किया जाता है। हाल ही में, एक बार फिर कथित लव बर्ड्स को मुंबई के एक रेस्तरां में डिनर डेट एंजॉय करते हुए देखा गया, जिसके बाद उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

पहले ये जान लीजिए कि, ऋतिक रोशन तलाकशुदा और दो बच्चों के पिता हैं। ऋतिक रोशन ने इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान संग शादी की थी, जिनसे उनका 2014 में तलाक हो गया था। सुजैन वर्तमान समय में कथित रूप से एक्टर अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं। जबकि ऋतिक का नाम फिल्म ‘मुझसे फ्रैंडशिप करोगे’ की एक्ट्रेस सबा आजाद के साथ जोड़ा जा रहा है और अभिनेता लगातार इसमें फ्यूल डालने का काम कर रहे हैं।

(ये भी पढ़ें- मीरा राजपूत ने अपने 56 करोड़ रुपये के नए घर से लिविंग रूम की दिखाई झलक, खूबसूरती जीत लेगी दिल)

दरअसल, बीती रात यानी 4 फरवरी 2022 को ऋतिक रोशन और सबा आजाद को मुंबई के फार्मर्स कैफे से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया। ऋतिक जहां व्हाइट और ब्लू कलर की चेक शर्ट और स्किन कलर के पैंट के साथ कैप में हैंडसम लग रहे थे, वहीं ब्लू डेनिम और येलो कलर के टॉप में सबा खूबसूरत लग रही थीं। इस दौरान सबसे खास बात ये थी कि, कैफे से बाहर निकलते ही ऋतिक ने बिना झिझक सबा का हाथ थाम लिया था और अपनी कार में उन्हें प्रोटेक्टिव तरीके से बिठाया था।

ऋतिक और सबा की जोड़ी को एक तरफ फैंस को खूब पसंद कर रहे हैं, वहीं कुछ नेटिजंस उनके एज गैप को लेकर ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, ऋतिक रोशन 48 साल के हैं, जबकि सबा 32 साल की हैं। ऐसे में उनके बीच 16 साल का एज गैप है, जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल किया गया। एक यूजर ने लिखा, "शेज़ 32 हेज़ 48।" वहीं एक ने लिखा, "बुढ्ढा नई लड़कियों को पकड़ रहा है। अच्छा है।" एक यूजर ने कमेंट किया, "ऐसा लगता है जैसे डैडी अपने बच्चे को उसका हाथ पकड़ने के लिए कह रहे हैं।" एक अन्य ने कमेंट किया कि, "इसकी बेटी की उम्र की लग रही है"।

कुछ दिनों पहले भी ऋतिक और सबा को एक साथ डिनर डेट पर देखा गया था। इस दौरान भी ऋतिक रोशन, सबा का हाथ थामे हुए नजर आए थे। ‘बॉलीवुड हंगामा’ की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि, ऋतिक और सबा वास्तव में एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। पोर्टल के एक सूत्र ने बताया था कि, “डुग्गू (ऋतिक) अपने निजी जीवन को गुप्त रखना पसंद करते हैं। वह कुछ समय से अभिनेत्री सबा आजाद को चुपचाप डेट कर रहे हैं और आखिरकार उनके साथ सार्वजनिक रूप से पेश होने की स्थिति में हैं। वे एक साथ हर पल का आनंद ले रहे हैं।”

(ये भी पढ़ें- करिश्मा तन्ना ने मेहंदी में पहना 55 हजार का बंधनी लहंगा, प्री-वेडिंग सेरेमनी में लगीं खूबसूरत)

‘इंडिया टुडे’ को एक सूत्र ने ऋतिक और सबा की पहली मुलाकात के बारे में खुलासा किया था। सूत्र के मुताबिक, "ऋतिक रोशन और सबा आजाद पहली बार एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे। अपनी पहली मुलाकात के बाद, ऋतिक और सबा संपर्क में रहे और हाल ही में, डिनर पर मिले। दोनों ने रात के खाने पर अपने काम पर भी चर्चा की।"

(ये भी पढ़ें- दिव्या अग्रवाल ने वरुण सूद संग वेडिंग प्लान पर की बात, कहा- 'हम इसे जल्द होते हुए नहीं देख रहे हैं')

फिलहाल, ऋतिक और सबा की जोड़ी को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। अब देखना होगा कि, ऋतिक कब आधिकारिक तौर पर सबा के साथ अपना रिश्ता कबूलते हैं। वैसे, आपको दोनों की जोड़ी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

जब Boney Kapoor ने 'गुड न्यूज' के सवाल पर Salman Khan को दिया था जवाब, जोर से हंसने लगी थीं Sridevi

Sunny Deol ने परिवार में सौभाग्य लाने के लिए की बहू Drisha की तारीफ, कहा- 'चीजें ठीक से क्यों...'

Hrithik से पहले Saba Azad नसीरुद्दीन के बेटे Imaad को कर रही थीं डेट, 7 से ज्यादा साल तक थे साथ

मिलिए 'Heeramandi' के 'उस्तादजी' यानी Indresh Malik से, जिन्हें Sanjay L Bhansali से मिला खास गिफ्ट

Aditya Roy Kapur संग ब्रेकअप से आहत हैं Ananya Panday, मूव ऑन करने की कर रही हैं कोशिश: रिपोर्ट

Ranbir-Alia की बेटी Raha Kapoor डायरेक्टर Ayan Mukerji संग घूमती आईं नजर, गर्मी में दिखीं परेशान

Isha Ambani जामनगर के अनदेखे क्लिप में Aadiya संग डांस करती आईं नजर, Manish Malhotra ने किया जॉइन

Arti Singh के पति Dipak Chauhan ने आधी रात को अपनी 'पहली रसोई' में बनाई मैगी, एक्ट्रेस ने दिखाई झलक

'हीरामंडी' के लिए ट्रोल होने के बीच Sharmin Segal की पुरानी तस्वीरें हुईं वायरल, दिखीं बिल्कुल अलग

जब Sunidhi Chauhan के कॉन्सर्ट में एक व्यक्ति ने उन पर फेंकी बोतल, सिंगर ने कूल होकर दिया जवाब

Rekha ने Bobby Deol से बहुत पहले किए थे 'जमाल कुडू' के हुक स्टेप्स, वीडियो आया सामने

Govinda ने Krushna Abhishek-Kashmera Shah से नाराज होने की असली वजह का किया खुलासा

Tina Ambani ने बहू Khrisha के बर्थडे पर लिखा क्यूट नोट, कहा- 'तुम्हें अपनी बेटी कहने पर गर्व है'

IPL 2024: Anushka Sharma ने पति Virat Kohli को किया चीयर, न्यू मॉम ग्लो फ्लॉन्ट करती आईं नजर

Kareena Kapoor Khan ने बताया तैमूर-जेह को सिखाने के लिए व​ह और सैफ एक-दूसरे से करते हैं प्यार से बात

Samarth Jurel ने Isha Malviya को बताया 'मौकापरस्त', कहा- 'उन्होंने मीडिया अटेंशन के लिए मुझसे..'

Ranbir Kapoor बेटी Raha को गोद में​ लिए आए नजर, पत्नी Alia संग पहुंचे Varun Dhawan के घर

Parineeti Chopra का पुराना वीडियो देख उनकी नेचुरल ब्यूटी पर फिदा हुए फैंस, देशभक्ति गीत गाती आईं नजर

Shahid Kapoor ने एक बार अपनी Ex-GFs की संख्या का किया था खुलासा, जिन्होंने एक्टर को दिया था धोखा

जब Salman Khan ने Bhansali की भांजी को शादी के लिए किया था प्रपोज, लेकिन उन्होंने कर दिया था मना