पॉपुलर स्टंट बेस्ड शो ‘फियर फेक्टर: खतरों के खिलाड़ी 10’ की विनर रह चुकीं टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) कुछ ही घंटों में अपने ‘जीवन के प्यार’ वरुण बंगेरा के साथ अपनी जिंदगी का नया फेज शुरू करने वाली हैं। अन्य सेलिब्रिटी दुल्हनों की तरह करिश्मा भी अपने वेडिंग लुक से लोगों को इंप्रेस कर रही हैं।
3 फरवरी 2022 को करिश्मा तन्ना की शादी की रस्में शुरू हुईं और एक्ट्रेस ने अपनी हल्दी सेरेमनी में जमकर धमाल मचाया था। अपनी हल्दी सेरेमनी के लिए करिश्मा ने डिजाइनर जोड़ी सुकृति और आकृति के कलेक्शन से 66 हजार रुपए का एक शरारा सेट चुना था, जिसके साथ एक स्ट्रैपी कुर्ता और किरण बॉर्डर वाला दुपट्टा था। उन्होंने अपने लुक को फ्लोरल ज्वेलरी से स्टाइल किया था। वह नि:संदेह अपने लुक में गॉर्जियस लग रही थीं। वहीं, वरुण व्हाइट कुर्ता और पायजामा में अच्छे लग रहे थे।
(ये भी पढ़ें- करिश्मा तन्ना मेहंदी सेरेमनी में येलो बंधनी लहंगे में दिखीं बेहद सुंदर, मंगेतर वरुण संग किया डांस)
हल्दी सेरेमनी के बाद 4 फरवरी 2022 को करिश्मा तन्ना की मेहंदी सेरेमनी आयोजित की गई। अभिनेत्री ने जिस तरह अपनी हल्दी सेरेमनी के लिए कुछ नया ट्राई करने की कोशिश की, उसी तरह उन्होंने अपनी मेहंदी सेरेमनी में एक नया टच दिया। उन्होंने मस्टर्ड कलर का एक सुंदर बंधनी लहंगा पहना था। अपना मेकअप सिंपल रखते हुए उन्होंने व्हाइट और मैरून कलर की ज्वेलरी कैरी की।
करिश्मा तन्ना ने अपनी हल्दी की तरह अपनी मेहंदी में भी अलग लुक अपनाया और बंधनी लहंगा चुना। उन्होंने डिजाइनर पुनीत बलाना के कलेक्शन से एक बंधनी लहंगा पहना था। थोड़ा रिसर्च करने पर हमें पता चला कि, उनका ये लहंगा 55 हजार रुपए का है।
करिश्मा तन्ना पिछले कुछ समय से बिजनेसमैन वरुण बंगेरा का डेट कर रही थीं, लेकिन उन्होंने कभी भी अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात नहीं की थी। हालांकि, काफी समय तक गुपचुप डेटिंग के बाद करिश्मा और वरुण 5 फरवरी 2022 को शादी करने वाले हैं। उनकी शादी की तस्वीरों को देखने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो, करिश्मा ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्हें ‘नागिन 3’ और ‘कयामत की रात’ सीरियल्स से उपलब्धि मिली है। इसके अलावा वह ‘दोस्ती: फ्रेंड्स फॉरएवर’, ‘ग्रैंड मस्ती’ और ‘संजू’ फिल्म में भी दिखाई दी हैं। उन्होंने वेब सीरीज ‘करले तू भी मोहब्बत’ में भी काम किया है।
(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट 80 हजार का ओवरसाइज पैंट पहनने पर हुईं ट्रोल, नेटिजन ने कहा- 'नई रणवीर सिंह')
फिलहाल, करिश्मा तन्ना का मेहंदी लुक वाकई बेहद सुंदर था। वैसे, आपको ये कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।