करिश्मा तन्ना मेहंदी सेरेमनी में येलो बंधनी लहंगे में दिखीं बेहद सुंदर, मंगेतर वरुण संग किया डांस

टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना आखिरकार 5 फरवरी 2022 को अपने ड्रीम मैन वरुण बंगेरा से शादी करने जा रही हैं। उनकी मेहंदी सेरेमनी की झलकियां सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

करिश्मा तन्ना मेहंदी सेरेमनी में येलो बंधनी लहंगे में दिखीं बेहद सुंदर, मंगेतर वरुण संग किया डांस

मनोरंजन जगत शादी के रंग में सराबोर है। इसी क्रम में पसंदीदा टेलीविजन सितारों में से एक करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) अपने 'जीवन के प्यार' वरुण बंगेरा (Varun Bangera) के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पिछले कुछ दिनों से उनकी शादी की खबरों को लेकर अफवाहें चल रही थीं और अब एक्ट्रेस ने इसे सच साबित कर दिया है।

Karishma Tanna with Varun Bangera

जनवरी 2022 में करिश्मा ने तब अपनी शादी की खबर को कंफर्म किया था, जब पैपराज़ी ने उन्हें एक कैफे के बाहर देखा और उनसे उनकी शादी के बारे में पूछा था। इस पर एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि, वह 5 फरवरी 2022 को शादी के बंधन में बंध जाएंगी। 

करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की हल्दी सेरेमनी के बाद अब उनकी मेहंदी की तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं। अपनी मेहंदी में दूल्हा और दुल्हन अपने-अपने आउटफिट में बहुत खूबसूरत लग रहे थे। जहां वरुण ने मैरून रंग का कुर्ता और पायजामा पहना था और इसे मैचिंग जैकेट के साथ पेयर किया था। वहीं, करिश्मा पीले रंग की बंधनी प्रिंटेड लहंगे में एंब्रॉयडरी वाली चोली और दुपट्टे के साथ बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने खुले बालों के साथ लुक को पूरा किया और फ्लोरल कार्नेशन्स, गोल्डन ज्वेलरी और सनग्लासेस के साथ लुक को और निखारा था। होने वाली दुल्हन ने अपने डांस मूव्स से मंच पर आग लगा दी थी। देखें एक्ट्रेस की मेहंदी की तस्वीरें व वीडियोज।

karishma mehandi

karishma tanna mehandi

(ये भी पढ़ें- जावेद अख्तर ने की बेटे फरहान और शिबानी दांडेकर की शादी की पुष्टि, कहा- 'ये बेहद प्राइवेट होगा')

इंटीमेट मेहंदी रस्म के लिए करिश्मा ने मिरर वर्क वाला ग्रीन सूट पहना था। इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में करिश्मा को एक कुर्सी पर बैठे हुए हाथों और पैरों में मेंहदी लगाए देखा जा सकता है। वीडियो में उनके होने वाले पति वरुण बंगेरा को हेअर ड्रायर के साथ अपनी मेहंदी को सुखाने में उनकी मदद करते नजर आ रहे हैं। यहां देखें वो वीडियो।

3 फरवरी 2022 को शगुन की हल्दी के साथ करिश्मा की शादी का जश्न शुरू हुआ था। अपने हल्दी समारोह के लिए करिश्मा ने डिजाइनर जोड़ी, सुकृति और आकृति के कलेक्शन से व्हाइट शरारा पहना था। उनके हल्दी आउटफिट में शरारा के साथ स्ट्रैपी कुर्ता और बॉर्डर वाला दुपट्टा था। उन्होंने अपने लुक को फ्लोरल ज्वेलरी से स्टाइल किया था, जिसमें झुमका, माथा पट्टी और टैसल अटैच्ड हाथ फूल शामिल थे। देखिए उनकी तस्वीरें।

4 फरवरी 2022 को करिश्मा ने अपने हल्दी रस्म ​का एक वीडियो अपने इंस्टा हैंडल से साझा किया था, जिसमें जल्द ही शादी करने वाले जोड़े को क्वालिटी टाइम बिताते देखा जा सकता है। हल्दी में भीगने से लेकर फूलों की बौछार तक और कुछ रोमांटिक पलों के साथ, करिश्मा और वरुण की हल्दी उनकी हमेशा की यात्रा शुरू करने का एक सही तरीका था। वीडियो के ऊपर करिश्मा ने लिखा था, "हल्दी है @varun_bangera।"

(ये भी पढ़ें- करिश्मा तन्ना ने हल्दी रस्म में पहना था 66 हजार का शरारा सेट, फूलों की ज्वेलरी से किया था स्टाइल)

फिलहाल, करिश्मा और वरुण की शादी की तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं। तो आपको उनकी महंदी की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.