Janhvi Kapoor ने की Shikhar Pahariya संग अपने रिश्ते की पुष्टि, उनके नाम का नेकलेस पहने आईं नजर

हाल ही में, अभिनेत्री जान्हवी कपूर एक इवेंट में अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के नाम का कस्टमाइज्ड नेकलेस फ्लॉन्ट करती नजर आईं। आइए आपको दिखाते हैं।

By Shivakant Shukla Last Updated: Apr 10, 2024 | 09:17:55 IST

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने कुछ समय तक शिखर पहाड़िया को डेट करने के बाद अब आखिरकार उनके साथ अपने रिश्ते की पुष्टि कर दी है। 9 अप्रैल 2024 की रात अभिनेत्री ने मुंबई में अपने पिता बोनी कपूर की नई प्रोडक्शन फिल्म 'मैदान' की स्क्रीनिंग में भाग लिया। हालांकि, इस दौरान जिस चीज ने सभी का ध्यान खींचा, वह था जान्हवी का कस्टमाइज्ड नेकलेस, जिस पर उनके बॉयफ्रेंड का निकनेम 'शिकू' लिखा था।

जान्हवी कपूर ने फ्लॉन्ट किया शिखर पहाड़िया के नाम का कस्टमाइज्ड नेकलेस

रेड कार्पेट पर पैपराजी के लिए पोज देते हुए जान्हवी व्हाइट पैंटसूट और मैचिंग हील्स में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने पिता और भाई अर्जुन कपूर के साथ भी तस्वीरें खिंचवाईं, लेकिन फैंस उनके नेकलेस से अपनी नजरें नहीं हटा सके। हैरानी की बात ये थी कि वह इसे सार्वजनिक रूप से फ्लॉन्ट कर रही थीं। नेकलेस पर उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का निकनेम 'शिकू' साफ दिखाई दे रहा था।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब जान्हवी ने अपनी स्पीड डायल लिस्ट में शिखर का नंबर होने का किया था खुलासा

बता दें कि इस साल की शुरुआत में 'कॉफ़ी विद करण 8' के एक एपिसोड के दौरान जान्हवी ने अपनी स्पीड-डायल लिस्ट में तीन लोगों में से एक के रूप में अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया उर्फ ​​'शिकू' का जिक्र किया था। होस्ट करण जौहर ने जान्हवी से 'अपनी स्पीड-डायल लिस्ट में तीन लोगों के नाम बताने के लिए' कहा था। जान्हवी ने तुरंत जवाब दिया था, 'पापा, खुशू और शिकू।' इसके बाद उन्हें तुरंत एहसास हुआ था कि उन्होंने क्या कह दिया।

जब Janhvi Kapoor ने BFF Orry संग 'पिंगा' गाने पर किया डांस, रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को हुई जलन। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

जान्हवी कपूर शिखर के प्रति अपना प्यार जाहिर करने से कभी नहीं कतराती हैं। हाल ही में, उनके पिता और फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने भी पुष्टि की थी कि अभिनेत्री शिखर के साथ रोमांटिक रिश्ते में हैं। हालांकि, यह एक हैरानी की बात थी 3 अप्रैल 2024 को जान्हवी ने सोशल मीडिया पर अपने बॉयफ्रेंड शिखर को बर्थडे नहीं विश किया था। दूसरी ओर, शिखर ने पिछले महीने जान्हवी के बर्थडे पर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से उनकी एक प्यारी तस्वीर पोस्ट की थी।

हाल ही में, 'जूम' के साथ एक इंटरव्यू के दौरान बोनी ने शिखर के प्रति अपने लगाव के बारे में विस्तार से बात की थी। उन्होंने कहा था, ''मैं उनसे (शिखर) प्यार करता हूं और वास्तव में, कुछ साल पहले जान्हवी उनसे नहीं मिल रही थीं, लेकिन मैं उस समय भी उनके साथ दोस्ताना था। मुझे यकीन था कि वह कभी भी एक्स नहीं हो सकता। वह आसपास रहेगा। चाहे वह मेरे लिए हो, चाहे वह जान्हवी के लिए हो, चाहे वह अर्जुन के लिए हो, वह सभी के प्रति मित्रतापूर्ण होता है। इसलिए मुझे लगता है कि हमारे सेट अप में उनके जैसा कोई व्यक्ति पाकर हम भाग्यशाली हैं।''

Janhvi Kapoor ने बर्थडे पर BF Shikhar और Orry संग 'तिरुपति' का किया दौरा, नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

कौन हैं शिखर पहाड़िया?

शिखर पहाड़िया राजनेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। कथित तौर पर शिखर और जान्हवी पहले सीरियस रिलेशनशिप में थे, लेकिन फिर उनका ब्रेकअप हो गया। इसके बाद, पिछले साल दोनों के बीच समझौता हो गया था। इन्हें अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। शिखर ने कई मौकों पर बोनी कपूर और अर्जुन कपूर के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई हैं।

Janhvi Kapoor के BF Shikhar Pahariya ने अंबानी के प्री-वेडिंग बैश में पहनी थी 8 करोड़ की घड़ी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, जान्हवी कपूर का नेकलेस आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Sanjeeda Shaikh ने Aamir Ali को तलाक देने के अपने फैसले पर जताया गर्व, ट्रोलिंग पर दी प्रतिक्रिया

क्या Katrina ने पति Vicky के बर्थडे पोस्ट से दिया अपनी प्रेग्नेंसी का हिंट? फैन ने नोटिस किया कैप्शन

Karan Veer Mehra की पूर्व पत्नी Nidhi Seth ने अपनी शादी को बताया 'लाइफ की सबसे बड़ी गलती', बताई वजह

Urvashi Rautela ने 'Cannes 2024' के दूसरे दिन पहना रेड ड्रामेटिक गाउन, डीप-नेकलाइन के लिए हुईं ट्रोल

Cannes 2024: Aishwarya Rai अपने पफी-स्लीव्स गाउन के लिए हुईं ट्रोल, हेयरस्टाइल से इम्प्रेस हुए फैंस 

जब Ranbir Kapoor ने पैरेंट्स Rishi-Neetu की लड़ाई पर की बात, कहा था- 'मैं उन्हें चीजों को तोड़ते..'

Sanjeeda Shaikh और Aamir Ali के तलाक के पीछे का सच, शादी के 8 साल बाद हो गए थे अलग

Shoaib Malik और Sana Javed न्यूयॉर्क में एंजॉय कर रहे हनीमून, बारिश के मौसम का लुत्फ उठाते आए नजर

Sharmila Tagore ने स्वीकारी बेटे Saif के लिए 'अनुपस्थित मां' होने की बात, कहा- 'मैंने गलतियां कीं'

Poonam Pandey ने किया खुलासा, BF ने लीक किया था उनका बाथरूम वीडियो, कहा- 'मैं कभी नहीं भूल सकती..' 

SLB द्वारा धक्का दिए जाने के बाद Richa Chadha ने Sharmin की ट्रोलिंग को बताया 'दर्शकों का अधिकार'

Aly Goni ने भाई Arslan की GF Sussanne के बारे में की बात, कहा- 'वह मेरे घर में खुशियां लाई हैं'

Aaradhya 'कान्स 2024' में मां Aishwarya का फ्रैक्चर हैंड पकड़े आईं नजर, क्यूट जेस्चर ने जीता दिल

कान्स 2024: Aishwarya Rai 3डी फूलों वाले पफ स्लीव गाउन में दिखीं स्टनिंग, टूटे हाथ ने खींचा ध्यान

Shraddha Kapoor की वेकेशन फोटोज ने की रूमर्ड BF Rahul Mody संग उनके रिश्ते की पुष्टि?

'TMKOC' फेम Jheel Mehta ने BF Aditya को बीच पर किया प्रपोज, वीडियो शेयर कर दिखाई झलकियां

Ankita Lokhande मंदिर में शॉर्ट्स पहनकर जाने के लिए हुईं ट्रोल, नेटिजंस बोले, 'मंदिर में ऐसे कपड़े?'

फुटबॉलर Sunil Chhetri ने की अपने रिटायरमेंट की घोषणा, बताया- 'कुवैत के खिलाफ होगा लास्ट मैच'

Virat Kohli ने रिटायरमेंट प्लान पर की बात, फैमिली संग विदेश जाने का दिया हिंट, निराश हुए फैंस

Manushi Chhillar के Ex-BF Nikhil Kamath नहीं चाहते बच्चे, कहा- 'मैं अपने 18-20 साल बर्बाद नहीं..'