Janhvi Kapoor के BF Shikhar Pahariya ने अंबानी के प्री-वेडिंग बैश में पहनी थी 8 करोड़ की घड़ी

अभिनेत्री जान्हवी कपूर और उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया अक्सर अपने प्यार भरे रिश्ते को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में, शिखर को 8 करोड़ रुपए की 'रेड क्वार्ट्ज' घड़ी पहने देखा गया। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Janhvi Kapoor के BF Shikhar Pahariya ने अंबानी के प्री-वेडिंग बैश में पहनी थी 8 करोड़ की घड़ी

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) अक्सर अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) के साथ अपनी रोमांटिक मुलाकातों के लिए लागों का ध्यान खींचती हैं। दोनों अक्सर एक साथ नजर आते हैं। इसके अलावा, जान्हवी हमेशा अपनी डिवाइन ब्यूटी और शानदार आउटफिट चॉइसेस से सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि, इस बार हम शिखर की रिस्ट वॉच से अपनी नजरें नहीं हटा सके।

जान्हवी कपूर के BF शिखर पहाड़िया ने अंबानी बैश में पहनी थी 'रिचर्ड मिल रेड क्वार्ट्ज' घड़ी

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग बैश में जान्हवी कपूर व उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी मौजूद थे। जब सभी जान्हवी कपूर के खूबसूरत आउटफिट की तारीफ करने में व्यस्त थे,तो हमने देखा कि उनके बॉयफ्रेंड ने एक यूनिक रेड हैंड वॉच पहनी हुई थी। रिसर्च करने पर हमें पता चला कि रेड रिस्ट वॉच वास्तव में लग्जरी ब्रांड 'रिचर्ड मिल' की है।

shikhar

शिखर पहाड़िया ने पहनी 8 करोड़ की घड़ी

घड़ी में रेड क्वार्ट्ज एनालॉग डिटेलिंग है। यह 'रिचर्ड मिल टूरबिलन RM 12-01' कलेक्शन से है और इसकी कीमत 900,000 अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 8 करोड़ रुपए है। शिखर ने घड़ी को ब्लैक शर्ट, बेज कलर की ट्राउजर और स्नीकर्स के साथ जोड़ा था। इसके साथ उन्होंने ब्लू क्रॉस-बॉडी बैग कैरी किया था।

shikhar

shikhar

Janhvi Kapoor ने बर्थडे पर BF Shikhar और Orry संग 'तिरुपति' का किया दौरा, नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

कौन हैं शिखर पहाड़िया?

शिखर पहाड़िया की निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, सिवाय इसके कि वह महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे की नाती हैं और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर को डेट कर रहे हैं। शिखर को घुड़सवारी का शौक है और वह अक्सर इसके बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं, जहां उनके 300,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

shikhar

जब Janhvi Kapoor ने BFF Orry संग 'पिंगा' गाने पर किया डांस, रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को हुई जलन। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमें जान्हवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया की 8 करोड़ की घड़ी पर अपने विचार बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.