Janhvi Kapoor डेटिंग की पुष्टि के बाद Shikhar Pahariya संग आईं नजर, Khushi-Vedang Raina भी दिखे साथ

फेमस टॉक शो 'कॉफ़ी विद करण 8' के नए प्रोमो में अपने रिश्ते की पुष्टि के बाद एक्ट्रेस जान्हवी कपूर को शिखर पहाड़िया के साथ देखा गया। यही नहीं, खुशी कपूर भी अपने रूमर्ड BF वेदांग रैना संग नजर आईं।

By Shivakant Shukla Last Updated: Jan 2, 2024 | 14:08:00 IST

बी-टाउन की पॉपुलर स्टार किड व एक्ट्रेस खुशी कपूर (Khushi Kapoor) ने आखिरकार 'कॉफी विद करण 8' के नए प्रोमो में वेदांग रैना के साथ डेटिंग की अफवाहों पर बात की। फिल्ममेकर करण जौहर द्वारा शेयर की गई क्लिप में उन्होंने कहा कि वे 'सिर्फ दोस्त' हैं। इस बीच, बीती रात वेदांग को खुशी कपूर, उनकी बहन जान्हवी कपूर व उनके पिता बोनी कपूर के साथ स्पॉट किया गया। उनके साथ जान्हवी के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी नजर आए।

खुशी कपूर ने वेदांग रैना के साथ अपने रिश्ते को किया आधिकारिक!

पैपराजी द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में खुशी को जान्हवी के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकलते देखा जा सकता है। उन्होंने क्रीम कलर की क्वार्टर-जिप शर्ट और ब्लैक पैंट के साथ कैज़ुअल लुक चुना था। उनके बाद वेदांग रैना और शिखर पहाड़िया थे। वेदांग ने व्हाइट टी-शर्ट और ग्रे स्वेटपैंट के साथ अपने लुक को कैज़ुअल रखा था। उनके साथ बोनी कपूर भी थे।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

वेदांग रैना संग डेटिंग की अफवाहों पर खुशी ने दी प्रतिक्रिया

बता दें कि 'कॉफी विद करण 8' के नए प्रोमो में करण ने ख़ुशी से पूछा, "अनुमान है कि आप वेदांग रैना को डेट कर रही हैं।" ख़ुशी ने जवाब दिया, "क्या आप 'ओम शांति ओम' के उस सीन को जानते हैं, जहां लोगों की एक लाइन बस यही कह रही थी, 'ओम और मैं सिर्फ अच्छे दोस्त थे'?" इस पर करण और जान्हवी कपूर हंसने लगे थे। खुशी के स्टेटमेंट से ये साबित हुआ था कि वे अच्छे दोस्त हैं।

Khushi Kapoor 'द आर्चीज' के को-स्टार Vedang Raina को कर रहीं डेट? एक्टर ने रूमर्स पर दी प्रतिक्रिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

खुशी कपूर और वे​दांग रैना की डेटिंग की अटकलें

'द आर्चीज़' की रिलीज़ के बाद यह अटकलें लगाई गईं कि ख़ुशी कपूर अपने को-स्टार वेदांग रैना को डेट कर रही हैं, जिन्होंने फिल्म में 'रेगी' का किरदार निभाया था। दोनों को अक्सर एक साथ देखे जाने के बाद डेटिंग की अफवाहें उड़ने लगीं। वह खुशी कपूर के क्रिसमस सेलिब्रेशन में उनके करीबी दोस्तों के साथ भी मौजूद थे।

Khushi Kapoor का बर्थडे: Orry ने Janhvi-Shikhar और वेदांग के साथ अपनी लंच डेट की झलकियां कीं शेयर, देखने के लिए यहां क्लिक करें

डेटिंग रूमर्स को कंफर्म करने के बाद जान्हवी कपूर बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग आईं नजर 

यह जान्हवी कपूर की शिखर पहाड़िया के साथ पहली उपस्थिति भी है, जब उन्होंने करण जौहर के शो के नए प्रोमो में गलती से पुष्टि की कि वे डेटिंग कर रहे हैं। दरअसल, करण जौहर ने हाल ही में 'कॉफ़ी विद करण 8' के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो जारी किया और इसमें जान्हवी को गलती से अफवाहों की पुष्टि करते हुए दिखाया गया। अब, क्लिप वायरल होने के बाद दोनों को बोनी कपूर, ख़ुशी कपूर और वेदांग रैना के साथ एक साथ देखा गया। पैपराजी के वीडियो में जान्हवी और शिखर साथ नजर आ रहे हैं।

जान्हवी कपूर ने की शिखर पहाड़िया संग अपने रिलेशन की पुष्टि!

बता दें 'कॉफ़ी विद करण 8' के लेटेस्ट प्रोमो में करण ने कहा, “अपनी स्पीड-डायल लिस्ट में तीन लोगों के नाम बताएं।” जान्हवी ने तुरंत जवाब दिया, "पापा, खुशू और शिकू।" उन्हें तुरंत एहसास हुआ कि उन्होंने शिखर पहाड़िया का जिक्र किया और उनकी प्रतिक्रिया ने करण व ख़ुशी को शॉक्ड कर दिया।

जान्हवी कपूर ने इससे पहले कभी भी शिखर पहाड़िया के साथ अपने रिश्ते को औपचारिक रूप से स्वीकार नहीं किया, लेकिन वह कभी भी उनके साथ लंच और डिनर डेट पर जाने से नहीं कतरातीं। रूमर्ड लवबर्ड्स ने हाल ही में एक साथ पार्टी की थी, जब शिखर जान्हवी की बहन ख़ुशी कपूर के जन्मदिन समारोह में शामिल हुए थे। उन्होंने मालदीव में एक साथ छुट्टियां भी मनाईं। यही नहीं शिखर, जान्हवी के चाचा अनिल कपूर की जन्मदिन की पार्टी में भी मौजूद थे।

जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया का रिश्ता

शिखर पहाड़िया राजनेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं। कथित तौर पर शिखर पहाड़िया और जान्हवी कपूर पहले सीरियस रिलेशनशिप में थे, लेकिन फिर ब्रेकअप हो गया था। 'कॉफ़ी विद करण सीज़न 7' में करण जौहर ने डेटिंग की अफवाहों की लगभग पुष्टि कर दी थी, लेकिन जान्हवी ने तब कहा था कि वह सिंगल हैं। जान्हवी और शिखर ने कथित तौर पर 2022 के आसपास समझौता कर लिया। अब उन्हें अक्सर एक साथ देखा जाता है और शिखर ने कई मौकों पर बोनी कपूर और अर्जुन कपूर के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई हैं।

जब Janhvi Kapoor ने रूमर्ड BF Shikhar Pahariya संग अंबानी के गणपति विसर्जन में जमकर किया था डांस। झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, जान्हवी और खुशी कपूर के रिश्ते के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Dalljiet Kaur ने दूसरे पति Nikhil Patel से अलगाव की अफवाहों के बीच फ्लॉन्ट किया सिन्दूर 

'BB 17' फेम Ayesha Khan ने बताया वह कैसे व्यक्ति से करेंगी शादी, उनके भाई से है कनेक्शन

कौन हैं Mukesh Ambani के दोस्त Anand Jain? जिनकी वजह से Anil Ambani ने दिया था 'IPCL' से इस्तीफा

अलगाव की अफवाहों से KWK कंट्रोवर्सी तक: वे 4 मौके, जब Deepika और Ranveer Singh बने चर्चा का विषय

Krushna Abhishek ने कपिल शर्मा शो छोड़ने के लिए Sunil Grover को मारा ताना, कहा- 'जब तुम यहां..'

Tejasswi Prakash ने 'ब्रांड्स अफोर्ड न कर पाने' की कही बात, नेटिजंस ने कहा- 'दुबई में घर खरीदकर..'

Ananya Panday से ब्रेकअप के बाद Aditya Roy ने Sara Ali Khan संग की पार्टी, डेटिंग रूमर्स को मिली हवा

Ranveer Singh ने Deepika Padukone संग तलाक की अफवाहों का किया खंडन, कहा- 'यह मेरी वेडिंग रिंग है'

दिल्ली की 'वड़ा पाव गर्ल' Chandrika ने भंडारा विवाद के बाद दिखाई अपनी 75 लाख की 'Ford Mustang' कार

Dino Morea ने बताया क्या John Abraham थे उनके और ​Bipasha के ब्रेकअप की वजह? बॉन्डिंग पर भी की बात

Divyanka Tripathi संग शादी से पहले Vivek Dahiya को सता रहा था इस बात का डर​, अब किया खुलासा

Shekhar Suman लोकसभा चुनाव में बेटे Adhyayan की Ex-GF Kangana को सपोर्ट करने के लिए हैं तैयार

Madhuri Dixit के पति Shriram Nene 'डांस दीवाने' में आए नजर, कपल ने 'तुमसे मिलके' गाने पर किया डांस

Sonam Kapoor ने दिखाई बेटे Vayu के मुंडन के बाद की पहली झलक, पति आनंद ने करवाया मैचिंग कट

Karisma Kapoor ने बताया उन्हें कैसे मिला निकनेम 'Lolo', बहन के नाम 'Bebo' के पीछे की भी बताई स्टोरी

क्या Met Gala में Alia Bhatt को फोटोग्राफर्स ने गलती से समझ लिया Deepika Padukone? वीडियो हुआ वायरल

Met Gala 2024: Zendaya के बुके-हेडपीस ने नेटिजंस को दिलाई Aishwarya के 'कान्स' लुक की याद

Sonali Bendre की मां ने कहा था- 'अमीर आदमी से शादी करोगी, तो भी अनुमति नहीं दूंगी', जानें वजह

Kareena Kapoor ने 'न देखे जाने की इच्छा' के बारे में शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, कहा- 'यह परिचित..'

Sabyasachi Mukherjee की जर्नी: वेटर बनकर किया काम, डिप्रेशन से की लड़ाई और अब हैं 114 करोड़ के मालिक