काजोल को आ रही बेटी न्यासा की याद, खूबसूरत फोटो शेयर कर लिखा- 'मिस यू बेबी गर्ल'

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल देवगन की बेटी न्यासा देवगन इन दिनों मॉस्को में छुट्टियां मना रही हैं। उनकी बिंदास मम्मी ने एक क्यूट सी तस्वीर शेयर करके अपनी बेटी को याद किया है। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो।

By Shivakant Shukla Last Updated: Oct 22, 2021 | 15:55:17 IST

बॉलीवुड के पॉवर कपल के रूप में पहचाने जाने वाले काजोल (Kajol) और अजय देवगन (Ajay Devgn) एक-दूसरे के बिल्कुल विपरीत हैं। इस तथ्य के बावजूद कि, दोनों एक-दूसरे से अलग हैं, जिस तरह से उन्होंने अपने रिश्ते को संतुलित किया है, वह वाकई सराहनीय है। उनकी शादी को 22 साल हो चुके हैं और उनके दो बच्चे न्यासा देवगन और युग देवगन हैं। काजोल अपने दोनों बच्चों को समान रूप से प्यार करती हैं, लेकिन न्यासा के उनसे दूर रहने से उनका दिल टूट जाता है और वह अक्सर अपनी बेटी के साथ अपने पुराने दिनों को याद करती हैं।

(ये भी पढ़ें: मां तनुजा संग काजोल के बचपन की अनदेखी तस्वीर आई सामने, मम्मी की गोद में खिलखिलाती दिखीं एक्ट्रेस)

जो नहीं जानते, उन्हें बता दें कि, न्यासा देवगन सिंगापुर के एक विश्वविद्यालय में अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। 2020 में कोविड-19 की पहली लहर के बाद स्टार किड अपनी क्लाॅस को अटेंड करने के लिए सिंगापुर वापस चली गई थीं। इस दौरान उनके साथ उनकी मां काजोल भी उनके साथ थीं। अपने स्टार माता-पिता की तरह न्यासा की भी महज 18 साल की उम्र में बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। भले ही उनका इंस्टाग्राम हैंडल प्राइवेट है, लेकिन उनके कई फैन पेज हैं, जो उनके निजी जीवन के बारे में जानकारी देते हैं। और पिछले कुछ दिनों से हम देख रहे हैं कि, वह मॉस्को में छुट्टियां मना रही हैं।

22 अक्टूबर 2021 को 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' अभिनेत्री काजोल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बेटी न्यासा देवगन के साथ एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर में मां-बेटी की जोड़ी व्हाइट कलर के आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही है। वैसे तो, न्यासा ने अपने पिता अजय देवगन के शांत स्वभाव को अपनाया है, लेकिन इस तस्वीर में स्टार किड को अपनी मां की कार्बन काॅपी की तरह देखा जा सकता है। तस्वीर के साथ काजोल ने लिखा है, ''मिस यू बेबी गर्ल।''

(ये भी पढ़ें: Ajay And Kajol Love Story: आखिर अजय-काजोल को क्यों करना पड़ा था गुपचुप तरीके से शादी?)

न्यासा देवगन के 18वें जन्मदिन पर 20 अप्रैल 2021 को काजोल ने मनमोहक तस्वीर के साथ अपनी बेटी को जन्मदिन की बधाई दी थी। इस फोटो को शेयर करते हुए काजोल ने पहली बार मां बनने का अपना अनुभव व्यक्त किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था कि, “मैं काफी नर्वस थी, जब आपने जन्म लिया था। ये मेरी लाइफ का सबसे बड़ा एग्जाम था और मेरे पास सभी डर और फीलिंग्स थीं, जो करीब एक साल तक मैंने महसूस की थीं। इसके बाद आप 10 साल की हुईं और मुझे एहसास हुआ कि, मैं सिर्फ कुछ समय के लिए ही आपकी टीचर थी। ज्यादातर समय मैं आपकी स्टूडेंट थी, जो चीजों को नए तरीके से करने के तरीके सीखती थी और उन्हें देखती थी। और आज हम यहां हैं और फाइनली मैं ये कह सकती हूं कि, मैं पास हो गयी हूं। आप वो हैं, जैसा महिलाओं को होना चाहिए। तो ऊंची उड़ान भरो मेरी डार्लिंग और अपनी चमक को किसी के लिए फीका मत पड़ने देना। मैं हमेशा आपके पीछे हूं। हैप्पी एडल्टहुड। आपके पास टूल्स हैं तो अपनी पॉवर्स अच्छे के लिए यूज करो।”

अगर एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें, तो काजोल आखिरी बार फिल्म 'त्रिभंगा' में नजर आई थीं। फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, काजोल अपनी बेटी न्यासा से बेहद प्यार करती हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Ankita Lokhande ने Madhuri Dixit का आइकॉनिक लुक किया रीक्रिएट, नेटिजंस ने कहा- 'कोशिश फेल'

पाकिस्तानी एक्टर Zuhab Khan ने Wania Nadeem से रचाई शादी, व्हाइट आउटफिट में बेहद प्यारा दिखा कपल

नई दुल्हन Arti Singh का ससुराल में हुआ भव्य स्वागत, सरप्राइज से हैरान दिखीं एक्ट्रेस

Dipika Kakar ने बॉडी शेमिंग के लिए ट्रोलर्स को दिया जवाब, बताया वेट लॉस पर क्यों नहीं दे रहीं ध्यान

Bobby Deol ने 'एनिमल' में 3 शादी करने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'हम देओल हैं हमारा दिल भरता ही नहीं'

Bharti Singh के बेटे Golla से मिलती-जुलती है Ranbir की बेटी Raha की शक्ल, नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया

Anjali Arora 'श्री रामायण कथा' में निभाएंगी 'माता सीता' का किरदार, नेटिजन ने कहा- 'मंथरा के लिए..'

जब Aishwarya-Aaradhya ने Navya Nanda को किया नजरअंदाज, कथित झगड़े के बीच पुराना वीडियो आया सामने

जब Boney Kapoor ने 'गुड न्यूज' के सवाल पर Salman Khan को दिया था जवाब, जोर से हंसने लगी थीं Sridevi

Sunny Deol ने परिवार में सौभाग्य लाने के लिए की बहू Drisha की तारीफ, कहा- 'चीजें ठीक से क्यों...'

Hrithik से पहले Saba Azad नसीरुद्दीन के बेटे Imaad को कर रही थीं डेट, 7 से ज्यादा साल तक थे साथ

मिलिए 'Heeramandi' के 'उस्तादजी' यानी Indresh Malik से, जिन्हें Sanjay L Bhansali से मिला खास गिफ्ट

Aditya Roy Kapur संग ब्रेकअप से आहत हैं Ananya Panday, मूव ऑन करने की कर रही हैं कोशिश: रिपोर्ट

Ranbir-Alia की बेटी Raha Kapoor डायरेक्टर Ayan Mukerji संग घूमती आईं नजर, गर्मी में दिखीं परेशान

Isha Ambani जामनगर के अनदेखे क्लिप में Aadiya संग डांस करती आईं नजर, Manish Malhotra ने किया जॉइन

Arti Singh के पति Dipak Chauhan ने आधी रात को अपनी 'पहली रसोई' में बनाई मैगी, एक्ट्रेस ने दिखाई झलक

'हीरामंडी' के लिए ट्रोल होने के बीच Sharmin Segal की पुरानी तस्वीरें हुईं वायरल, दिखीं बिल्कुल अलग

जब Sunidhi Chauhan के कॉन्सर्ट में एक व्यक्ति ने उन पर फेंकी बोतल, सिंगर ने कूल होकर दिया जवाब

Rekha ने Bobby Deol से बहुत पहले किए थे 'जमाल कुडू' के हुक स्टेप्स, वीडियो आया सामने

Govinda ने Krushna Abhishek-Kashmera Shah से नाराज होने की असली वजह का किया खुलासा