करीना कपूर ने खरीदी 2 करोड़ की 'मर्सिडीज' कार, छोटे नवाब जेह ने फर्स्ट राइड का उठाया लुत्फ

स्टार कपल करीना कपूर और सैफ अली खान ने एक नई 'मर्सिडीज बेंज' कार खरीदी है। एक्ट्रेस के छोटे बेटे जेह इसकी पहली राइड का आनंद लेते हुए दिखाई दिए। आइए आपको इसका वीडियो दिखाते हैं।

By Shivakant Shukla Last Updated: Oct 2, 2022 | 15:47:46 IST

बॉलीवुड स्टार्स करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) शाही जिंदगी जीने के लिए जाने जाते हैं। कपल के पास कई लग्जरी कारें हैं, अब उन्होंने ने अपने कार कलेक्शन में एक और नई शानदार कार जोड़ी है। पावर कपल ने आज यानी 2 अक्टूबर 2022 को 'मर्सिडीज बेंज एस 350डी' कार का अपने घर में स्वागत किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

(ये भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा ने पूर्व पति अरबाज खान से तलाक की बताई वजह, कहा- 'अब मैं खुश हूं')

पहले तो ये जान लीजिए कि, अभी 1 अक्टूबर 2022 को करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने 'जीप रैंगलर' खरीदा था। कपल के बड़े बेटे तैमूर अली खान को मुंबई में इसकी राइड का लुत्फ उठाते हुए स्पॉट किया गया था। स्टार किड को अपनी नानी के साथ शानदार कार की पिछली सीट पर बैठे देखा गया था। तैमूर एक धारीदार टी-शर्ट और नीली डेनिम में बेहद प्यारे लग रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शानदार कार की कीमत लगभग 57 लाख से 67 लाख रुपए के बीच है। 

अब, करीना कपूर और सैफ अली खान ने 2 अक्टूबर 2022 को अपने कार कलेक्शन में एक और महंगी कार को एड किया है। इसके कुछ वीडियोज भी सामने आए हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में 'लाल सिंह चड्ढा' अभिनेत्री को प्रिंटेड टी-शर्ट और पैंट पहने देखा गया। जब वह अपनी नई शानदार 'मर्सिडीज बेंज एस 350डी' कार का अनावरण कर रही थीं, इस दौरान वह नन्हे जेह को गोद में लिए हुए थीं। जेह एक नीली टी-शर्ट और हाफ पैंट पहने नजर आ रहे थे। वीडियो में करीना के छोटे बेटे जेह अली खान को अपनी नई कार की सवारी का आनंद उठाते हुए देखा जा सकता है। 'Carwale.com' के अनुसार, 'Mercedes Benz S 350D' की भारत में कीमत लगभग 1.90 करोड़ रुपए हो सकती है।

(ये भी पढ़ें: ऋचा चड्ढा ने अपनी हल्दी-मेहंदी और संगीत की अनदेखी तस्वीरें कीं शेयर, मस्ती करता दिखा कपल)

करीना और सैफ दोनों ही कारों के बेहद शौकीन हैं। करीना अपने राइड कलेक्शन में विशेष रूप से 'एसयूवी' की शौकीन हैं। इस जोड़े के पास तीन 'एसयूवी' और दो शानदार 'मर्सिडीज' हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि करीना सैफ ने इन दोनों नई कारों को तैमूर और जेह के लिए खरीदा है, क्योंकि इसके पहले 'जीप रैंगलर' में तैमूर और 'मर्सिडीज' में इन्हीं दोनों को सबसे पहली बार राइड करते देखा गया। हालांकि, हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें, तो करीना को आखिरी बार आमिर खान के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में देखा गया था। वह अगली बार सुजॉय घोष की फिल्म 'डिवोशन ऑफ द सस्पेक्ट एक्स' में दिखाई देंगी, जो जापानी लेखक कीगो हिगाशिनो के इसी नाम के 2005 के बेस्टसेलर उपन्यास का भारतीय रूपांतरण है। रिया कपूर के साथ भी उनकी झोली में एक प्रोजेक्ट है। दूसरी ओर, सैफ वर्तमान में 'विक्रम वेधा' की सफलता का आनंद ले रहे हैं, जिसमें ऋतिक रोशन भी हैं। उनके पास कृति सेनन और प्रभास के साथ फिल्म 'आदिपुरुष' भी है।

(ये भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा ने बेटी वामिका संग खेलते हुए वीडियो किया शेयर, 'छोटी बच्ची' जैसी दिखीं एक्ट्रेस)

फिलहाल, आपको एक्ट्रेस की नई कार कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Isha Ambani ने Met Gala में रिपीट किया कमल वाला 'हाथपोचा' और फ्लोरल चोकर, 3डी ड्रेस में दिखीं सुंदर 

Met Gala 2024: Sudha Reddy ने पहना 83 करोड़ का आउटफिट, 180 कैरेट डायमंड हार से किया स्टाइल

Deepika Padukone 'Met Gala' स्किप कर Ranveer संग बेबीमून के लिए हुईं रवाना! फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Shah Rukh Khan से मिलकर बेहद खुश हुईं Prithvi Shaw की GF Nidhhi Tapadiaa, फैन ने कहा- 'लकी गर्ल'

Met Gala 2024: Alia Bhatt ने पहनी 3डी फ्लोरल सब्यसाची साड़ी, यूनिक बन से लुक में लगाए चार-चांद

सिंगर Ananya Birla ने छोड़ी म्यूजिक इंडस्ट्री, चौंकाने वाला पोस्ट शेयर कर कहा- 'यह कठिन निर्णय था'

Met Gala 2024: Isha Ambani के हैंड एम्ब्रॉयडर्ड साड़ी गाउन को बनाने में लगे 10000 घंटे, जानें खासियत

SLB ने एक इवेंट में Richa Chadha को किया किनारे और भतीजी Sharmin को लाए अपने पास, बुरी तरह हुए ट्रोल

Kapil Sharma ने Sonakshi Sinha से उनकी शादी पर किया सवाल, तो एक्ट्रेस बोलीं- 'जले पर नमक डाल रहे'

Shweta Tiwari ने वेकेशन से अपनी ​हॉट फोटोज कीं शेयर, फैन ने कहा- 'यकीन नहीं होता कि वह 43 की हैं'

Sanjana Ganesan ने दिखाया बेटे अंगद का चेहरा, Jasprit Bumrah को चीयर करते दिखे पत्नी व बेटे

Ankita Lokhande ने Madhuri Dixit का आइकॉनिक लुक किया रीक्रिएट, नेटिजंस ने कहा- 'कोशिश फेल'

पाकिस्तानी एक्टर Zuhab Khan ने Wania Nadeem से रचाई शादी, व्हाइट आउटफिट में बेहद प्यारा दिखा कपल

नई दुल्हन Arti Singh का ससुराल में हुआ भव्य स्वागत, सरप्राइज से हैरान दिखीं एक्ट्रेस

Dipika Kakar ने बॉडी शेमिंग के लिए ट्रोलर्स को दिया जवाब, बताया वेट लॉस पर क्यों नहीं दे रहीं ध्यान

Bobby Deol ने 'एनिमल' में 3 शादी करने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'हम देओल हैं हमारा दिल भरता ही नहीं'

Bharti Singh के बेटे Golla से मिलती-जुलती है Ranbir की बेटी Raha की शक्ल, नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया

Anjali Arora 'श्री रामायण कथा' में निभाएंगी 'माता सीता' का किरदार, नेटिजन ने कहा- 'मंथरा के लिए..'

जब Aishwarya-Aaradhya ने Navya Nanda को किया नजरअंदाज, कथित झगड़े के बीच पुराना वीडियो आया सामने

जब Boney Kapoor ने 'गुड न्यूज' के सवाल पर Salman Khan को दिया था जवाब, जोर से हंसने लगी थीं Sridevi