करीना कपूर खान ने शेयर की बेटे तैमूर और भांजी इनाया की क्यूट फोटो, लिखा मजेदार कैप्शन

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपने बेटे तैमूर और भांजी इनाया की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने फनी कैप्शन भी दिया है। आइए इसके बारे में आपको बताते हैं...

By Rinki Tiwari Last Updated: Feb 6, 2021 | 14:30:35 IST

बी-टाउन के स्टार किड्स पॉपुलर सेलिब्रिटीज की तरह अक्सर सुर्खियों में रहते हैं, जिनमें सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) भी शामिल हैं। तैमूर बी-टाउन के सबसे पॉपुलर और क्यूट स्टार किड हैं, जिनका एक-एक एक्शन सुर्खियों में आ जाता है। सिर्फ तैमूर ही नहीं, बल्कि सोहा अली खान की बेटी इनाया भी अक्सर अपने क्यूट एक्शंस से सुर्खियां बटोरती हैं। हाल ही में, करीना कपूर ने तैमूर और इनाया की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिस पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। आइए देखते हैं वो तस्वीर।

उससे पहले ये जान लीजिए कि, 20 दिसंबर 2016 को पटौदी खानदान में जन्मे तैमूर अली खान रातों रात सोशल मीडिया सेंसेशन बन गए थे। उनकी क्यूट तस्वीरें हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए काफी थीं। तैमूर अपने क्यूट एक्शंस की वजह से पैपराजी के फेवरेट बने हुए हैं। तैमूर की तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती हैं। वहीं, तैमूर से एक साल छोटी इनाया भी क्यूट स्टार किड्स में से एक हैं। (ये भी पढ़ें- नकुल मेहता और जानकी पारेख बने पैरेंट्स, बेटे की पहली फोटो शेयर कर दी जानकारी)

अब बात करते हैं तैमूर के हालिया पोस्ट की। दरअसल, करीना कपूर खान ने 6 फरवरी 2021 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें तैमूर अली खान और सोहा अली खान की बेटी इनाया को देखा जा सकता है। दोनों डाइनिंग टेबल पर बैठे हुए खूबसूरत सी स्माइल देते हुए नजर आ रहे हैं।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए करीना कपूर ने कैप्शन में लिखा है, ‘क्या ये दोनों अमेजिंग नही हैं।... टिम एंड इनाया। खैर! पीछे के लड़के भी बुरे नहीं हैं।' इसके साथ ही उन्होंने लॉफिंग और दिल की इमोजी भी बनाई है। फोटो को ध्यान से देखने पर ये पता चल रहा है कि पीछे सैफ अली खान और कुणाल खेमू सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं। (ये भी पढ़ें- 'लॉकडाउन की लव स्टोरी' फेम सना सैय्यद अपने रिलेशनशिप को किया कंफर्म, एक्ट्रेस ने शेयर की खास तस्वीर)

तैमूर अली खान अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरते नजर आते हैं। कुछ समय पहले ही उन्हें गाय को चारा खिलाते हुए स्पॉट किया गया था, जिसकी वजह से वह खूब लाइमलाइट में आए थे। इस मोमेंट को पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया था। इसका एक वीडियो पैपराजी के फोटोग्राफर योगेन शाह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऑरेंज टी-शर्ट के साथ ब्लैक शॉर्ट्स में तैमूर बेहद क्यूट लग रहे हैं। इस दौरान वह हाथ जोड़े हुए नजर आ रहे हैं।

दूसरी बार मां बनने वाली हैं करीना

करीना कपूर जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त 2020 में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर अपने फैंस के साथ साझा की थी। प्रेग्नेंसी के बाद से ही करीना कपूर खान अक्सर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आती हैं। माना जा रहा है कि फरवरी के आखिरी तक करीना अपने दूसरे बेबी को जन्म दे सकती हैं। इसके लिए अपनी हेल्थ का खास ख्याल रख रही हैं। हेल्थी फूड के अलावा वह योगा सेशन पर भी खास ध्यान दे रही हैं, ताकि इस बार वह अपने मोटापे को कंट्रोल कर सकें। क्योंकि, तैमूर के समय उनका वजन काफी बढ़ गया था। (ये भी पढ़ें- जेनेलिया ने अपने बच्चों के साथ शेयर किया फनी वीडियो, सभी मांओं को नसीहत देते हुए कही ये बात)

फिलहाल, तैमूर और इनाया अक्सर ही अपनी क्यूट अदाओं से लोगों का दिल जीतते नजर आते हैं। वैसे, आपको तैमूर और इनाया की ये खूबसूरत फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

Ankita Lokhande ने Madhuri Dixit का आइकॉनिक लुक किया रीक्रिएट, नेटिजंस ने कहा- 'कोशिश फेल'

पाकिस्तानी एक्टर Zuhab Khan ने Wania Nadeem से रचाई शादी, व्हाइट आउटफिट में बेहद प्यारा दिखा कपल

नई दुल्हन Arti Singh का ससुराल में हुआ भव्य स्वागत, सरप्राइज से हैरान दिखीं एक्ट्रेस

Dipika Kakar ने बॉडी शेमिंग के लिए ट्रोलर्स को दिया जवाब, बताया वेट लॉस पर क्यों नहीं दे रहीं ध्यान

Bobby Deol ने 'एनिमल' में 3 शादी करने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'हम देओल हैं हमारा दिल भरता ही नहीं'

Bharti Singh के बेटे Golla से मिलती-जुलती है Ranbir की बेटी Raha की शक्ल, नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया

Anjali Arora 'श्री रामायण कथा' में निभाएंगी 'माता सीता' का किरदार, नेटिजन ने कहा- 'मंथरा के लिए..'

जब Aishwarya-Aaradhya ने Navya Nanda को किया नजरअंदाज, कथित झगड़े के बीच पुराना वीडियो आया सामने

जब Boney Kapoor ने 'गुड न्यूज' के सवाल पर Salman Khan को दिया था जवाब, जोर से हंसने लगी थीं Sridevi

Sunny Deol ने परिवार में सौभाग्य लाने के लिए की बहू Drisha की तारीफ, कहा- 'चीजें ठीक से क्यों...'

Hrithik से पहले Saba Azad नसीरुद्दीन के बेटे Imaad को कर रही थीं डेट, 7 से ज्यादा साल तक थे साथ

मिलिए 'Heeramandi' के 'उस्तादजी' यानी Indresh Malik से, जिन्हें Sanjay L Bhansali से मिला खास गिफ्ट

Aditya Roy Kapur संग ब्रेकअप से आहत हैं Ananya Panday, मूव ऑन करने की कर रही हैं कोशिश: रिपोर्ट

Ranbir-Alia की बेटी Raha Kapoor डायरेक्टर Ayan Mukerji संग घूमती आईं नजर, गर्मी में दिखीं परेशान

Isha Ambani जामनगर के अनदेखे क्लिप में Aadiya संग डांस करती आईं नजर, Manish Malhotra ने किया जॉइन

Arti Singh के पति Dipak Chauhan ने आधी रात को अपनी 'पहली रसोई' में बनाई मैगी, एक्ट्रेस ने दिखाई झलक

'हीरामंडी' के लिए ट्रोल होने के बीच Sharmin Segal की पुरानी तस्वीरें हुईं वायरल, दिखीं बिल्कुल अलग

जब Sunidhi Chauhan के कॉन्सर्ट में एक व्यक्ति ने उन पर फेंकी बोतल, सिंगर ने कूल होकर दिया जवाब

Rekha ने Bobby Deol से बहुत पहले किए थे 'जमाल कुडू' के हुक स्टेप्स, वीडियो आया सामने

Govinda ने Krushna Abhishek-Kashmera Shah से नाराज होने की असली वजह का किया खुलासा