सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के लाडले तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं। एक बार फिर उनके साथ ऐसा हुआ है। इस बार उनकी करीना संग एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे खुद बेबो ने शेयर किया है।
मां और बच्चे का रिश्ता इस दुनिया में सबसे अनूठा और अनमोल रिश्ता होता है, जिसे कभी भी शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। मां और बच्चे का रिश्ता इसलिए इतना अनमोल है क्योंकि ये तभी से कायम होता है जब एक महिला को पता चलता है कि वो गर्भवती है। जहां एक ओर शिशु के लिए उसकी मां की कोख ही 9 महीनों के लिए उसकी दुनिया बन जाती है तो वहीं महिला की दुनिया भी उस नन्ही सी जान के आसपास ही घूमने लगती है। ऐसे में बच्चे के पैदा होने से उसके बड़े होने तक मां की दुनिया कभी नहीं बदलती है। कुछ ऐसा प्यारा सा रिश्ता करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और उनके लाडले तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) के बीच भी है।
करीना और तैमूर कितन बेहतरीन बांड शेयर करते हैं तो ये सभी को मालूम है। यही वजह है कि नन्हें टिम अक्सर ही अम्मा करीना के साथ स्पॉट किए जाते हैं। हाल ही में उन्हें करीना कपूर खान और नानी बबीता कपूर के साथ स्पॉट किया था। उनकी एक तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई थी। इस वीडियो में तैमूर ने पैपराजी को कहा था कि- 'ए भाई लोग'। यही नहीं, इस दौरान करीना और बबीता के लुक्स के चर्चे भी हुए थे। (ये भी पढ़ें: ईशा अंबानी की होली पार्टी: कैटरीना कैफ-विक्की कौशल ने किया डांस, प्रियंका चोपड़ा ने पति संग किए मजे)
वहीं, अब एक बार फिर तैमूर अली खान अपनी क्यूटनेस और मम्मी करीना की वजह से चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल करीना ने अपने जिगर के टुकड़े के साथ सोशल मीडिया पर एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा कि- सिर्फ यही मेरा फ्रेम चुरा सकता है। फैंस इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही इस तस्वीर को बेहद क्यूट बता रहे हैं। सबसे पहले तो देखिए ये तस्वीर। (ये भी पढ़ें: करीना कपूर से ब्रेकअप पर शाहिद कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सैफ अली खान संग बेबो को देख लगता था बुरा)
मालूम हो, हाल ही में तैमूर अली खान सुर्खियां बटोर रहे थे। दरअसल कुछ समय पहले इस बात के चर्चे थे कि पटौदी खानदान की परंपरा को बढ़ाते हुए इंग्लैंड जाकर अपनी पढ़ाई पूरी करेंगे। आपको बता दें कि सैफ अली खान के पिता और तैमूर के दादा मंसूर अली खान पटौदी ने अपनी पूरी पढ़ाई इंग्लैंड में की थी। यही नहीं, सैफ और उनकी बहनों ने भी इंग्लैंड से पढ़ाई पूरी की थी। इस परंपरा को जारी रखते हुए सैफ के बच्चों सारा अली खान और इब्राहिम अली खान ने भी इंग्लैंड के बोर्डिंग स्कूल से ही शिक्षा प्राप्त की। इसलिए अब कयास लगाए जा रहे हैं कि तैमूर अली खान के साथ भी ऐसा हो सकता है।
माना जा रहा है कि करीना भी अपने जिगर के टुकड़े को बोर्डिंग स्कूल भेजना चाहती हैं। करीना कपूर खान को लगता है कि तैमूर को हद से ज्यादा मीडिया की अटेंशन मिल रही है, जिसकी वजह से वो उन्हें वहां भेजना चाहती हैं, लेकिन तैमूर को बोर्डिंग भेजने के मामले में सैफ अली खान की राय दूसरी है। उनका कहना है कि सारा और इब्राहिम के साथ वो ज्यादा से ज्यादा समय नहीं बिता पाए थे क्योंकि वो दोनों बोर्डिंग में पढ़ते थे। ऐसे में सैफ बेटे तैमूर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहते हैं। ऐसे में अब देखना ये है कि क्या वाकई तैमूर इंग्लैंड जाते हैं या फिर यही रहकर अपनी पढ़ाई पूरी करेंगे। (ये भी पढ़ें: समीरा रेड्डी डिलीवरी के बाद हुई थीं पोस्टपार्टम डिप्रेशन की शिकार, इस तरह से उनके पति ने की थी मदद)
फिलहाल जो भी हो, फैंस तो करीना कपूर खान और तैमूर अली खान की ये तस्वीर देखकर काफी खुश हैं। वैसे आपको ये तस्वीर कैसी लगी, हमें कमेंट करके बताना न भूलें। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।