हाल ही में, एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपने छोटे बेटे जेह संग एक सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो।
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) अपने लविंग हसबैंड व एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और अपने दोनों बेटों तैमूर व जेह के साथ इन दिनों मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं, जिसकी झलक एक्ट्रेस ने कुछ दिनों पहले अपनी फैमिली फोटो शेयर कर दिखाई थी। वहीं, अब करीना ने एक और खूबसूरत सेल्फी शेयर की है, जिसमें वह अपने छोटे बेटे जेह के साथ नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।
पहले आप ये जान लीजिए कि, करीना कपूर ने अभिनेता सैफ अली खान को लंबे समय तक डेट करने के बाद साल 2012 में धूमधाम से शादी रचाई थी। शादी के बाद 20 दिसंबर 2016 को करीना पहली बार बेटे तैमूर की मां बनी थीं। आज के समय में तैमूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर स्टार किड हैं। वहीं, 21 फरवरी 2021 को करीना और सैफ दूसरी बार बेटे जेह के माता-पिता बने। जेह भी अपने जन्म के बाद से लाइमलाइट में बने हुए हैं।
(ये भी पढ़ें: क्या तैमूर अली खान भाई जेह से रखते हैं ईर्ष्या? मां करीना ने दोनों के रिश्ते के बारे में की बात)
आइए अब आपको एक्ट्रेस की वो सेल्फी दिखाते हैं। दरअसल, करीना कपूर ने 20 अगस्त 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक खूबसूरत सेल्फी शेयर की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि, करीना कपूर ने एक हाथ से अपने छोटे बेटे जेह को गोद में लिया हुआ है और दूसरे हाथ से वह अपने बेटे संग सेल्फी क्लिक कर रही हैं। इस दौरान जेह अपनी मम्मा की गोद में बड़े प्यार से सो रहे हैं। इस सेल्फी में करीना ने हर बार की तरह जेह का चेहरा नहीं दिखाया है। करीना कपूर ने तस्वीर पर लिखा है, ‘लाइट, कैमरा और सोने का समय।’
(ये भी पढ़ें: करीना ने बेटे जेह को लाइमलाइट से दूर रखने की बताई वजह, दोनों बेटों को नहीं बनाना चाहतीं 'मूवी स्टार')
इससे पहले, करीना कपूर ने 16 अगस्त 2021 को अपने लविंग हसबैंड सैफ अली खान के बर्थडे के मौके पर दो तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें कपल मालदीव में अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करता नजर आ रहा था। पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि, करीना और सैफ समुद्र किनारे बैठे हुए हैं। इस दौरान कपल के साथ उनके दोनों बेटे तैमूर और जेह भी मौजूद हैं। तैमूर तस्वीर में अजीब एक्सप्रेशन देते हुए नजर आ रहे हैं और जेह लेटे हुए हैं।
दूसरी तस्वीर में कपल पूल का आनंद ले रहा है। इस तस्वीर को करीना और सैफ की बैकसाइड से क्लिक किया गया है। हालांकि, दोनों एक साथ काफी अच्छे लग रहे हैं। इस तस्वीर के साथ करीना कपूर ने लिखा था, ‘मेरे जीवन के प्यार को जन्मदिन मुबारक हो... अनंत काल के लिए मैं तुम्हारा ही साथ चाहती हूं।’ इसके साथ करीना कपूर ने एक हार्ट इमोजी भी बनाई थी।
(ये भी पढ़ें: करीना कपूर ने बताया- अचानक सिजेरियन से पैदा हुए थे तैमूर, 14 दिनों तक नहीं हुआ था ब्रेस्ट मिल्क)
फिलहाल, करीना कपूर की इस तस्वीर से साफ है कि, वह अपनी छोटी सी फैमिली के साथ मालदीव में खूब एंजॉय कर रही हैं। तो आपको करीना और जेह की ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमे कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।