करीना ने बेटे जेह को लाइमलाइट से दूर रखने की बताई वजह, दोनों बेटों को नहीं बनाना चाहतीं 'मूवी स्टार'

हाल ही में, एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपने दूसरे बेटे जेह का चेहरा सोशल मीडिया पर न दिखाने की वजह बताई है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

करीना ने बेटे जेह को लाइमलाइट से दूर रखने की बताई वजह, दोनों बेटों को नहीं बनाना चाहतीं 'मूवी स्टार'

बी-टाउन के पॉवर कपल करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) एक-दूसरे का सपोर्ट करना बखूबी जानते हैं। दोनों को एक प्रेरित जोड़ी के तौर पर देखा जाता है, जो अपने खास रिश्ते से लोगों को प्रेरणा देते हैं। हालांकि, वे सिर्फ एक अच्छे कपल ही नहीं हैं, बल्कि एक बेहतरीन माता-पिता भी हैं। 20 दिसंबर 2016 को करीना कपूर खान पहली बार मां बनी थीं। उन्होंने अपने घर में बेटे तैमूर अली खान का स्वागत किया था। नन्हे टिम अपने जन्म के बाद से ही सोशल मीडिया सेंसेशन बन गए थे और आज भी 4 साल के छोटे नवाब पैपराजी की फेवरेट लिस्ट में शुमार हैं, जिनकी एक झलक फैंस को खुश कर देती है।

Kareena Kapoor And Saif Ali Khan With Taimur

तैमूर के बाद करीना और सैफ ने अपने घर में 21 फरवरी 2021 को अपने दूसरे बेटे जेह का स्वागत किया। तैमूर की तरह जेह भी सोशल मीडिया सेंसेशन बन जाते, लेकिन इस बार करीना और सैफ ने अहम फैसला लेते हुए अपने छोटे बेटे को लाइमलाइट से दूर रखने का फैसला किया। जेह के जन्म को 6 महीने पूरे होने जा रहे हैं और अभी तक कपल ने अपने दूसरे बेटे का पूरा चेहरा सोशल मीडिया पर नहीं दिखाया है। हाल ही में, एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने इसके पीछे की वजह बताई है।

(ये भी पढ़ें- करीना के दूसरे बेटे जेह की पूरी फोटो आई सामने, पापा सैफ की गोद में दिखे छोटे नवाब)

Kareena Kapoor Khan With Her Son Jeh

एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में करीना कपूर खान ने बताया है कि, आखिर क्यों उन्होंने अपने दूसरे बेटे जेह का चेहरा सोशल मीडिया पर नहीं दिखाया। एक्ट्रेस ने कहा कि, वो और सैफ अपने दूसरे बेटे जेह के लिए अलग तरह से प्लानिंग कर रहे हैं। वे तैमूर की लोकप्रियता देखकर हैरान थे, जिससे उन्हें खुशी तो हुई, लेकिन उनकी लोकप्रियता की वजह से वो कई बार परेशान हो गए। करीना ने आगे बताया कि, तैमूर की लोकप्रियता को देखकर हम इतना परेशान हो गए थे कि, हमने इस बार आराम करने और अपने दूसरे बेटे का चेहरा सोशल मीडिया पर न दिखाने का फैसला किया।

Kareena Kapoor With Hubby Saif And Son Taimur

करीना नहीं चाहती कि, तैमूर और जेह मूवी स्टार बनें

बॉलीवुड में अक्सर देखा जाता है कि, स्टार पेरेंट्स अपने बच्चों को भी मूवी स्टार बनाने की मशक्कत करते हैं। हालांकि, ‘फैशनिस्टा’ करीना नहीं चाहती हैं कि, उनके लाडले बेटे तैमूर और जेह मूवी स्टार बनें। उन्होंने इंटरव्यू में कहा कि, वो नहीं चाहती हैं कि, टिम और जेह मूवी स्टार बनें। एक्ट्रेस चाहती हैं कि, उनके बेटे वही बनें, जो वो बनना चाहते हैं और बेबो उनका पूरा सपोर्ट करेंगी।

(ये भी पढ़ें- करीना की तरह हैं दूसरे बेटे जेह, अब्बू सैफ पर गए हैं तैमूर, एक्ट्रेस ने बेटों के स्वभाव पर की बात)

Kareena Kapoor Sons

अपनी परवरिश को लेकर भी करीना कपूर ने बात की। उन्होंने कहा कि, वो चाहती हैं कि, उनके दोनों बेटे जेंटलमैन और दयालु इंसान बनें। एक्ट्रेस लोगों को गर्व से कहना चाहती हैं कि, उन्होंने अपने बेटों की अच्छी परवरिश की है और ये चीज बेबो के लिए काफी है। वो एक हेलीकॉप्टर मॉम नहीं बनना चाहती हैं। उनका कहना है कि, वो अपने बच्चों को खुद सीखने देने में विश्वास करती हैं। जेह अभी बच्चा है, लेकिन टिम अब समझदार हो गया है। इसलिए जब वो कुछ गलती करता है, तो वो खुद उसे ठीक करता है। इसी तरह वो चीजों को सीखेगा।

Kareena Kapoor With Her Sons

(ये भी पढ़ें- करीना कपूर ने बताया- अचानक सिजेरियन से पैदा हुए थे तैमूर, 14 दिनों तक नहीं हुआ था ब्रेस्ट मिल्क)

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि करीना कपूर अपने दोनों बेटों की अच्छी परवरिश करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। तो एक्ट्रेस के इस इंटरव्यू पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.