बालू से खेलते दिखे करीना कपूर के बेटे तैमूर, पर्यावरण दिवस पर एक्ट्रेस ने शेयर किया क्यूट वीडियो

'विश्व पर्यावरण दिवस' के मौके पर एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने बेटे तैमूर का एक स्पेशल वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आइए देखते हैं।

By Shivakant Shukla Last Updated: Jun 5, 2021 | 14:35:30 IST

बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के शहजादे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले स्टारकिड्स में से एक हैं। तैमूर अपने क्यूट लुक के चलते हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। वह भले ही अभी छोटे हैं, लेकिन फैन फॉलोइंग के मामले में वह बड़े-बड़े स्टार्स को टक्कर देते हैं। स्टार मम्मी करीना कपूर खान भी अपने लाडले को लाइमलाइट में लाने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने 'विश्व पर्यावरण दिवस' के मौके पर तैमूर के नेचर लव को दर्शाता एक वीडियो शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

आपको वो वीडियो दिखाएं, उसके पहले ये जान लीजिए कि करीना और सैफ अली खान के लाडले बेटे तैमूर अली खान का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था। जन्म के बाद से ही तैमूर अपने क्यूट एक्शंस की वजह से पैपराजी के फेवरेट बने हुए हैं और उनकी तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। 4 साल के तैमूर को सोशल मीडिया सेंसेशन कहा जाय तो गलत नहीं होगा। वहीं, एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान के घर फरवरी 2021 में एक और बेबी बॉय ने जन्म लिया है। लेकिन अभी तक उसका नाम सामने नहीं आया है। 

अब आइए आपको दिखाते हैं करीना कपूर द्वारा शेयर किया गया वीडियो। दरअसल, एक्ट्रेस ने 05 जून 2021 को ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के मौके पर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को कई सारी तस्वीरों को मिलाकर बनाया गया है। वीडियो में तैमूर समुद्री तट पर बालू से खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, ''सुरक्षा, रोगमुक्त और प्यार #विश्व पर्यावरण दिवस।'' इसके साथ ही उन्होंने कई सारी दिल की इमोजी भी बनाई हैं। एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर फैंस जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं।

(ये भी पढ़ें- पूजा बनर्जी पति कुणाल वर्मा संग करेंगी ग्रैंड वेडिंग, कहा- 'बेटा भी शादी में होगा शामिल')

ये पहली बार नहीं है, जब तैमूर के प्रकृति प्रेम को उनकी मां ने लोगों को दिखाया हो। इसके पहले, करीना कपूर ने 22 अप्रैल 2021 को ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ के मौके पर पति सैफ और तैमूर की दो तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की थीं। पहली फोटो में सैफ और तैमूर हल से खेत जोतते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान सैफ ने ब्लू टीशर्ट और व्हाइट पायजामा पहना हुआ है और तैमूर व्हाइट टीशर्ट और ब्लू शॉर्ट्स में देखे जा सकते हैं। दूसरी तस्वीर में तैमूर एक पेड़ के तने के बीच में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में कपल के छोटे नवाब पिंक टीशर्ट और ब्लू शॉर्ट्स पहने हुए हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, “ज्यादा पेड़ लगायें। इस विश्व पृथ्वी दिवस पर पेड़ों को संरक्षित करें और उगायें। #WorldEarthDay #FavouriteBoys।” 

(ये भी पढ़ें- यामी गौतम की मेहंदी सेरमनी की तस्वीरें आईं सामने, पति आदित्य के नाम की मेहंदी लगाती दिखीं एक्ट्रेस)

वहीं, जब से करीना और सैफ ने अपने दूसरे बच्चे का वेलकम किया है, तभी से फैंस जूनियर खान की एक झलक पाने को बेताब हैं। हालांकि, फैंस की ये इच्छा तब कुछ हद तक पूरी हुई थी, जब 09 मई 2021 को मदर्स डे के मौके पर करीना ने अपने दोनों लाडलों की तस्वीर शेयर की थी। ये फोटो ब्लैक एंड व्हाइट है, जिसमें तैमूर की गोदी में उनके छोटे भाई लेटे हुए हैं। इस तस्वीर में तैमूर कैमरे की ओर देख रहे हैं, वहीं उनके छोटे नवाब आराम से सो रहे हैं। हालांकि, इस फोटो में एक्ट्रेस के बेबी बॉय का पूरा चेहरा नहीं दिख रहा है, लेकिन इसमें उनकी नजदीक से झलक देखी जा सकती है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए बेबो ने कैप्शन में लिखा था, “आज उम्मीद पे पूरी दुनिया कायम है, और ये दोनों मुझे एक बेहतर कल के लिए उम्मीद देते हैं। आप सभी ब्यूटीफुल और मजबूत मांओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं। विश्वास रखें।”

फिलहाल, ये तो साफ है कि करीना कपूर के लाडले तैमूर को उनकी मां ने प्रकृति प्रेम का पाठ जरूर पढ़ाया है। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर किया गया वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

Ankita Lokhande ने Madhuri Dixit का आइकॉनिक लुक किया रीक्रिएट, नेटिजंस ने कहा- 'कोशिश फेल'

पाकिस्तानी एक्टर Zuhab Khan ने Wania Nadeem से रचाई शादी, व्हाइट आउटफिट में बेहद प्यारा दिखा कपल

नई दुल्हन Arti Singh का ससुराल में हुआ भव्य स्वागत, सरप्राइज से हैरान दिखीं एक्ट्रेस

Dipika Kakar ने बॉडी शेमिंग के लिए ट्रोलर्स को दिया जवाब, बताया वेट लॉस पर क्यों नहीं दे रहीं ध्यान

Bobby Deol ने 'एनिमल' में 3 शादी करने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'हम देओल हैं हमारा दिल भरता ही नहीं'

Bharti Singh के बेटे Golla से मिलती-जुलती है Ranbir की बेटी Raha की शक्ल, नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया

Anjali Arora 'श्री रामायण कथा' में निभाएंगी 'माता सीता' का किरदार, नेटिजन ने कहा- 'मंथरा के लिए..'

जब Aishwarya-Aaradhya ने Navya Nanda को किया नजरअंदाज, कथित झगड़े के बीच पुराना वीडियो आया सामने

जब Boney Kapoor ने 'गुड न्यूज' के सवाल पर Salman Khan को दिया था जवाब, जोर से हंसने लगी थीं Sridevi

Sunny Deol ने परिवार में सौभाग्य लाने के लिए की बहू Drisha की तारीफ, कहा- 'चीजें ठीक से क्यों...'

Hrithik से पहले Saba Azad नसीरुद्दीन के बेटे Imaad को कर रही थीं डेट, 7 से ज्यादा साल तक थे साथ

मिलिए 'Heeramandi' के 'उस्तादजी' यानी Indresh Malik से, जिन्हें Sanjay L Bhansali से मिला खास गिफ्ट

Aditya Roy Kapur संग ब्रेकअप से आहत हैं Ananya Panday, मूव ऑन करने की कर रही हैं कोशिश: रिपोर्ट

Ranbir-Alia की बेटी Raha Kapoor डायरेक्टर Ayan Mukerji संग घूमती आईं नजर, गर्मी में दिखीं परेशान

Isha Ambani जामनगर के अनदेखे क्लिप में Aadiya संग डांस करती आईं नजर, Manish Malhotra ने किया जॉइन

Arti Singh के पति Dipak Chauhan ने आधी रात को अपनी 'पहली रसोई' में बनाई मैगी, एक्ट्रेस ने दिखाई झलक

'हीरामंडी' के लिए ट्रोल होने के बीच Sharmin Segal की पुरानी तस्वीरें हुईं वायरल, दिखीं बिल्कुल अलग

जब Sunidhi Chauhan के कॉन्सर्ट में एक व्यक्ति ने उन पर फेंकी बोतल, सिंगर ने कूल होकर दिया जवाब

Rekha ने Bobby Deol से बहुत पहले किए थे 'जमाल कुडू' के हुक स्टेप्स, वीडियो आया सामने

Govinda ने Krushna Abhishek-Kashmera Shah से नाराज होने की असली वजह का किया खुलासा