हाल ही में, एक्ट्रेस करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में 'हैलोवीन' लुक में तैमूर काफी क्यूट दिख रहे हैं। आइए देखते हैं वो फोटोज व वीडियोज।
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। करीना फिल्म इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्री हैं और सुर्खियों में रहना वो अच्छे से जानती हैं। इसी वजह से वो पैपराज़ी की फेवरेट स्टार हैं, लेकिन सिर्फ करीना ही नहीं, बल्कि उनके लाडले बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) भी मशहूर स्टार किड्स में से एक हैं, जिन्हें कैप्चर करने के लिए पैपराज़ी हमेशा ताक लगाए बैठे रहते हैं।
20 दिसंबर 2016 को वो समय था, जब करीना कपूर और सैफ अली खान ने अपने घर में पहले बेटे का स्वागत किया था, जिसका नाम कपल ने तैमूर अली खान रखा है। तैमूर अपनी क्यूट अदाओं के चलते सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में, तैमूर अली खान की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें उनके हैलोवीन लुक को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
(ये भी पढ़ें- तैमूर अली खान के हमशक्ल जर्यान थापर: दोनों बच्चों की तुलना करने पर भड़का लोगों का गुस्सा)
दरअसल, 29 अक्टूबर 2021 को तुषार कपूर और एकता कपूर ने अपने घर में अपने बच्चों लक्ष्य (तुषार कपूर के बेटे) और रवि (एकता कपूर के बेटे) के लिए हैलोवीन पार्टी आयोजित की। इसमें कई बच्चों के अलावा तैमूर खान भी नजऱ आए। टैरेस पार्टी के लिए, नन्हे तैमूर ने सफेद टी-शर्ट, डेनिम पैंट और और भूरे रंग के काउबॉय जूते पहने। तस्वीर में तैमूर के गाल पर भूतिया टैटू दिखाई दे रहा है।
कुछ महीने पहले करीना ने अपने फिटनेस उत्साही बेटे तैमूर की एक झलक साझा की थी। उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल पर अपने लाडले की एक फोटो शेयर की थी, जिसमें स्टार किड योगा मैट पर लेटकर स्ट्रेचिंग करते नजर आए थे। इसके साथ करीना ने कैप्शन में लिखा था, “योगा के बाद स्ट्रेचिंग या नींद के बाद स्ट्रेचिंग। आप कभी नहीं जान पाएंगे। #LockdownYoga।”
(ये भी पढ़ें- जब तैमूर अली खान को पहली बार घर लेकर आए थे करीना-सैफ, सामने आई खास पल की फोटो)
‘हिंदुस्तान टाइम्स’ संग बातचीत में सैफ अली खान ने खुलासा किया था कि, कैसे उनके चार साल के बेटे तैमूर अली खान अपने छोटे भाई जहांगीर अली खान के जन्म के बाद बदल गए हैं। सैफ ने कहा था, “तैमूर में वाकई बदलाव आया है। वो सबसे छोटे थे, लेकिन अब बड़े हो चुके हैं। वो जॉम्बी और आर्मियों में रुचि रखते हैं। यही नहीं, वो अपने छोटे भाई जहांगीर को भी हंसाने का प्रयास करते हैं। मैं इस बात को लेकर काफी डरा हुआ हूं कि, दो लड़कों के साथ शांति और सुकून का हिस्सा कहां जा रहा है।”
(ये भी पढ़ें- सैफ अली खान की 5000 करोड़ की संपत्ति: एक्टर के चारों बच्चे नहीं ले सकते एक भी रुपया, पढ़ें रिपोर्ट)
फिलहाल, आपको तैमूर अली खान का ‘हैलोवीन’ लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।