हाल ही में, एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने पैपराजी संग बातचीत में अपनी शादी की पुष्टि करते हुए वेडिंग डेट का भी खुलासा किया है। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।
टीवी की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) पिछले कुछ समय से अपने बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा (Varun Bangera) के साथ अपनी सगाई को लेकर सुर्खियों में थीं और अब एक्ट्रेस ने अपनी शादी को कंफर्म करते हुए अपने चाहने वालों को खुश कर दिया है। हाल ही में, पैपराजी संग बातचीत में एक्ट्रेस ने अपनी शादी की तारीख का भी खुलासा कर दिया है।
जैसा कि, आप जानते हैं कि, करिश्मा तन्ना पिछले कुछ समय से रियल स्टेट बिजनेसमैन वरुण बंगेरा के साथ रिलेशनशिप में हैं। नवंबर 2021 को उनकी सगाई की खबर ने खूब लाइमलाइट बटोरी थी। कुछ समय पहले उनकी शादी को लेकर भी रिपोर्ट्स सामने आई थी, जिसमें दावा किया गया था कि, एक्ट्रेस साल 2022 में शादी करने वाली हैं। अब आखिरकार अभिनेत्री ने खुद अपनी शादी की खबर की पुष्टि कर दी है।
(ये भी पढ़ें- पूनम पांडे पति सैम बॉम्बे से अलग होने के बाद ले रहीं थेरेपी, नए रिश्ते में आने से किया इनकार)
दरअसल, करिश्मा तन्ना को 13 जनवरी 2022 को मुंबई के एक कॉफी शॉप के बाहर देखा गया था, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें करिश्मा तन्ना अपनी शादी की तारीख की घोषणा करती नजर आ रही हैं। जब पैपराजी ने एक्ट्रेस से उनकी शादी की तारीख पूछी, तब अभिनेत्री ने बताया कि, वह 5 फरवरी 2022 को शादी के बंधन में बंध रही हैं। व्हाइट कलर कुर्ते और डेनिम जींस में वह काफी प्यारी लग रही थीं। यहां देखें वो वीडियो।
1 जनवरी 2022 को करिश्मा ने अपने मंगेतर वरुण के साथ तस्वीरों की एक सीरीज साझा की थी। तस्वीरों में दोनों हाथों में हाथ डाले एक-दूसरे के प्यार में खोए नजर आए थे। इसके साथ ही करिश्मा ने अपने नए साल की खुशनुमा शुरुआत भी की थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, “धन्यवाद 2021, #2022 के लिए उत्साहित, आप सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं।”
(ये भी पढ़ें- विक्की कौशल-कैटरीना कैफ ने शादी के बाद मनाई पहली लोहड़ी, सामने आईं सेलिब्रेशन की तस्वीरें)
करिश्मा तन्ना के करियर के बारे में बात करें तो, वह टीवी इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम हैं। उन्होंने साल 2001 में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। ‘कयामत की रात’ और ‘बालवीर’ जैसे सीरियल्स में उनकी अहम भूमिका के लिए उन्हें पहचाना जाता है। वह ‘जरा नचके दिखा’, ‘नच बलिए 7’, ‘झलक दिखला जा 9’ जैसे रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं और ‘फियर फेक्टर: खतरों के खिलाड़ी 10’ की वह विनर रह चुकी हैं।
(ये भी पढ़ें- इमरान खान ने जूही चावला को 6 साल की उम्र में किया था प्रपोज, एक्ट्रेस ने अब किया खुलासा)
फिलहाल, हमें करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की शादी का बेसब्री से इंतजार है। वैसे, आपको दोनों की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।