करवा चौथ पर करें ये उपाय, हमेशा के लिए मजबूत होगा पति-पत्नी का रिश्ता, नहीं होगी धन की कमी

सुहागन महिलाएं करवा चौथ का व्रत अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। इस दिन यदि कुछ उपाय किए जाएं, तो पति-पत्नी के बीच का प्यार हमेशा बरकरार रहता है। तो चलिए आपको इन उपायों के बारे में बताते हैं।

By Pooja Shripal Last Updated: Oct 8, 2022 | 13:34:44 IST

भारत त्योहारों और विविधताओं का देश माना जाता है। यहां ऐसे कई त्योहार व व्रत हैं, जो पारिवारिक रिश्तों को और मजबूत करने का काम करते हैं। इनमें से एक है करवा चौथ (Karva Chauth 2022) का त्योहार, जो हर सुहागन स्त्री अपने पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए रखती हैं। इस दिन निर्जला व्रत रखने से महिलाओं को शुभ फल मिलता है और सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद प्राप्त होता है। हालांकि, अगर इस दिन कुछ विशेष उपाय किए जाएं, तो उनसे पति-पत्नी के बीच का रिश्ता हमेशा मजबूत बना रहता है और घर में खुशहाली आती है। तो चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में-

करवा चौथ (2022) कब है?

हिंदू पंचांग के मुताबिक, करवा चौथ का त्योहार हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर मनाया जाता है। इस वर्ष कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि 13 अक्टूबर को रात 01 बजकर 59 मिनट से शुरू हो जाएगी, जो 14 अक्टूबर को रात 03 बजकर 08 मिनट तक है। मान्यताओं के अनुसार, कोई भी व्रत-त्योहार उदया तिथि के आधार पर ही होता है। इस वजह से इस बार व्रत 13 अक्टूबर 2022 को ही मनाया जाएगा। इस व्रत में महिलाएं दिन भर निर्जल रह कर शाम को करवा चौथ व्रत की कथा सुनती हैं और रात में चंद्र देव के दर्शन के बाद अपने पति का चेहरा देखकर अपना व्रत खोलती हैं। 

पत्नी-पत्नी के बीच की अनबन दूर करने का उपाय

हर रिश्ता उतार-चढ़ाव के दौर से गुजरता है। ऐसा ही पति-पत्नी के रिश्ते में भी होता है, लेकिन अगर आप चाहती हैं कि आपके रिश्ते में कभी ऐसी तकरार और मनमुटाव न हो, तो इसके लिए आप करवा चौथ के दिन एक खास उपाय कर सकती हैं। इसके लिए आप 5 बेसन के लड्डू लें। इनके साथ आटा-शक्कर के बने 5 पेडे़, 5 केले और 250 ग्राम चने की भीगी दाल को गाय को खिला दें। इससे पति-पत्नी के बीच का मनमुटाव दूर होता है।

पति-पत्नी के बीच का प्यार बढ़ाने का उपाय

(ये भी पढ़ें- करवा चौथ 2022: महिलाएं सरगी की थाली में जरूर रखें ये 5 चीजें, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त)

कई बार ऐसा होता है कि पत्नी को अपने पति का पूरा अटेंशन नहीं मिल पाता और पति-पत्नी के रिश्ते में दूरियां आ जाती हैं। ये दूरियां ज्यादा न बढ़ें, इसके लिए आप एक सरल उपाय कर सकती हैं। इसके लिए करवा चौथ के दिन गौरी-शंकर पुत्र गजानन की आराधना करें। गणेश भगवान की पूजा-अर्चना के लिए दुर्वा के साथ गुड़ की 21 गोलियां भगवान गणेश को अर्पित करें। ऐसा करने से आपके रिश्ते में आई दरार हमेशा के लिए दूर हो जाती है।

आर्थिक तंगी से निजात का उपाय

(ये भी पढ़ें- पारस कलनावत ने एक्स GF उर्फी जावेद संग रिश्ते पर की बात, कहा- 'तब मैं सिर्फ 19 साल का था')

घर में कलेश का एक मुख्य कारण आर्थिक तंगी होती है। दरअसल, आर्थिक तंगी होने पर जब घर के सदस्यों की जरूरत नहीं पूरी हो पाती, तो ऐसे में घर में लड़ाई-झगड़े और कलेश होना स्वाभाविक होता है। कई बार बहुत मेहनत और पैसा कमाने के बावजूद घर में पैसा नहीं टिकता है। इसके लिए आप एक असरदार उपाय कर सकते हैं। इसके लिए करवा चौथ वाले दिन 'ऊं श्री गणधिपतये नम:' मंत्र का जाप करें और गणपति को हल्दी की 5 गांठें अर्पित कर दें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और आर्थिक परेशानी दूर होती है।

पति का भरोसा जीतने का उपाय

किसी भी रिश्ते की नींव भरोसे पर टिकी होती है। अगर रिश्ते में भरोसा न हो, तो वह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिकता। ऐसे में अगर आप अपने पति का भरोसा जीतना चाहती हैं, तो ये उपाय आपके काम आ सकता है। इसके लिए करवा चौथ के दिन 11 गोमती चक्र लें और लाल रंग की सिंदूर की डिब्बी में रखकर कहीं छिपा दें। इससे पति-पत्नी के बीच अविश्वास की स्थिति दूर होती है और रिश्ता प्रगाढ़ होता है।

परिवार पर चढ़े कर्ज से मुक्ति का उपाय

कई लोग कर्ज की स्थिति से परेशान होकर अपनी जान तक दे देते हैं। यदि आप भी इस भयंकर स्थिति का सामना कर रहे हैं, तो आप ये सरल उपाय कर सकती हैं। कर्जे से मुक्ति के लिए करवा चौथ वाले दिन भगवान गणेश को घी-गुड़ का भोग लगाएं। इसके साथ गणपति से अपने घर की स्थिति के सुधार के लिए प्रार्थना करें। इसके बाद यह गुड़ गाय को खिला दें। इस उपाय को करने से घर में बरकत आती है और आमदनी बढ़ती है। 

(ये भी पढ़ें- श्लोका मेहता बनीं मासी, बहन दीया ने तस्वीर शेयर कर की बेटे के जन्म की घोषणा)

तो अगर आप इस करवा चौथ अपने पति की आयु के साथ-साथ घर की खुशहाली भी चाह्ती हैं, तो ये उपाय कर सकती हैं। फिलहाल, आपको ये जानकारी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

जब Boney Kapoor ने 'गुड न्यूज' के सवाल पर Salman Khan को दिया था जवाब, जोर से हंसने लगी थीं Sridevi

Sunny Deol ने परिवार में सौभाग्य लाने के लिए की बहू Drisha की तारीफ, कहा- 'चीजें ठीक से क्यों...'

Hrithik से पहले Saba Azad नसीरुद्दीन के बेटे Imaad को कर रही थीं डेट, 7 से ज्यादा साल तक थे साथ

मिलिए 'Heeramandi' के 'उस्तादजी' यानी Indresh Malik से, जिन्हें Sanjay L Bhansali से मिला खास गिफ्ट

Aditya Roy Kapur संग ब्रेकअप से आहत हैं Ananya Panday, मूव ऑन करने की कर रही हैं कोशिश: रिपोर्ट

Ranbir-Alia की बेटी Raha Kapoor डायरेक्टर Ayan Mukerji संग घूमती आईं नजर, गर्मी में दिखीं परेशान

Isha Ambani जामनगर के अनदेखे क्लिप में Aadiya संग डांस करती आईं नजर, Manish Malhotra ने किया जॉइन

Arti Singh के पति Dipak Chauhan ने आधी रात को अपनी 'पहली रसोई' में बनाई मैगी, एक्ट्रेस ने दिखाई झलक

'हीरामंडी' के लिए ट्रोल होने के बीच Sharmin Segal की पुरानी तस्वीरें हुईं वायरल, दिखीं बिल्कुल अलग

जब Sunidhi Chauhan के कॉन्सर्ट में एक व्यक्ति ने उन पर फेंकी बोतल, सिंगर ने कूल होकर दिया जवाब

Rekha ने Bobby Deol से बहुत पहले किए थे 'जमाल कुडू' के हुक स्टेप्स, वीडियो आया सामने

Govinda ने Krushna Abhishek-Kashmera Shah से नाराज होने की असली वजह का किया खुलासा

Tina Ambani ने बहू Khrisha के बर्थडे पर लिखा क्यूट नोट, कहा- 'तुम्हें अपनी बेटी कहने पर गर्व है'

IPL 2024: Anushka Sharma ने पति Virat Kohli को किया चीयर, न्यू मॉम ग्लो फ्लॉन्ट करती आईं नजर

Kareena Kapoor Khan ने बताया तैमूर-जेह को सिखाने के लिए व​ह और सैफ एक-दूसरे से करते हैं प्यार से बात

Samarth Jurel ने Isha Malviya को बताया 'मौकापरस्त', कहा- 'उन्होंने मीडिया अटेंशन के लिए मुझसे..'

Ranbir Kapoor बेटी Raha को गोद में​ लिए आए नजर, पत्नी Alia संग पहुंचे Varun Dhawan के घर

Parineeti Chopra का पुराना वीडियो देख उनकी नेचुरल ब्यूटी पर फिदा हुए फैंस, देशभक्ति गीत गाती आईं नजर

Shahid Kapoor ने एक बार अपनी Ex-GFs की संख्या का किया था खुलासा, जिन्होंने एक्टर को दिया था धोखा

जब Salman Khan ने Bhansali की भांजी को शादी के लिए किया था प्रपोज, लेकिन उन्होंने कर दिया था मना