'ब्रह्मास्त्र' के लिए आलिया भट्ट-रणबीर कपूर ने ली है इतनी फीस, 410 करोड़ रुपए में बनी फिल्म

बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' रिलीज हो चुकी है, जिसके लिए स्टार कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने काफी ज्यादा फीस चार्ज की है। आइए आपको बताते हैं।

By Varsha Kharkhodia Last Updated: Sep 9, 2022 | 16:22:15 IST

बॉलीवुड के स्टार कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की मचअवेटेड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' आखिरकार रिलीज हो गई है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी ये फिल्म 4 साल में पूरी हुई है, जिसकी लागत 410 करोड़ रुपए बताई जा रही है। यह बी-टाउन में अब तक की सबसे महंगी फिल्म है। फिल्म के वीएफएक्स से लेकर स्टार कास्ट तक, हर एक चीज पर जमकर खर्चा किया गया है। आइए आपको फिल्म के स्टार कास्ट की फीस के बारे में बताते हैं।

रणबीर कपूर

'ब्रह्मास्त्र' के लीड हीरो रणबीर कपूर फिल्म में 'शिवा' का किरदार निभा रहे हैं, जिनका अस्त्रों से गहरा नाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाले रणबीर ही हैं। कहा जा रहा है कि उन्हें 20-25 करोड़ रुपए फीस दी गई है।

(ये भी पढ़ें : सारा अली खान और शुभमन गिल की डेटिंग रूमर्स के बीच क्रिकेटर के दोस्त ने दिया बड़ा संकेत)

आलिया भट्ट

'ब्रह्मास्त्र' की लीड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को रणबीर से कम फीस दी गई है। आलिया की सभी फिल्में लगातार हिट रही हैं, इसके बाद भी उनकी फीस रणबीर से कम है, जिनकी लंबी समय से कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई है। यह पहली बार होगा, जब रियल लाइफ कपल रणबीर और आलिया शादी के बाद एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई दे रहे हैं। चर्चा है कि आलिया ने फिल्म के लिए 10 से 12 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं।

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन को सदी का 'महानायक' कहा जाता है। वह फिल्म में एक अहम रोल निभा रहे हैं। वे गुरु बने हैं। बिग बी को उनके रोल के लिए काफी सराहा जा रहा है। खबर है कि उन्हें फिल्म के लिए 8 से 10 करोड़ रुपए दिए गए हैं।

नागार्जुन

साउथ सुपरस्टार नागार्जुन भी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का हिस्सा हैं। इस शानदार कास्ट के साथ नागार्जुन का साथ आना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। खबर है कि फिल्म के लिए उन्हें 9 से 11 करोड़ रुपए बतौर फीस दी गई है।

मौनी रॉय

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय भी फिल्म में अहम किरदार निभा रही हैं। फिल्म में वह निगेटिव रोल में हैं। फिल्म में वह 'जुनून' नाम का किरदार निभा रही हैं, जो 'ब्रह्मास्त्र' को हासिल करना चाहती है। बताया जा रहा है कि फिल्म के लिए मौनी को 3 करोड़ रुपए फीस दी गई है।

(ये भी पढ़ें- सिंगर हनी सिंह और शालिनी तलवार का हुआ तलाक, एलिमिनी के तौर पर पत्नी को मिले इतने रुपए)

शाहरुख खान

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में शाहरुख खान का कैमियो भी है, जिसे लेकर फैंस एक्साइटेड थे। फिल्म के रिलीज होने के बाद दर्शकों को उनका कैमियो काफी पसंद आ रहा है। हालांकि, इसके लिए 'किंग खान' ने कितनी फीस ली इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

फिलहाल, फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' रिलीज हो चुकी है। अब देखना ये होगा कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती है। फिलहाल, फिल्म की स्टारकास्ट की फीस पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

Deepika Padukone 'Met Gala' स्किप कर Ranveer संग बेबीमून के लिए हुईं रवाना! फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Shah Rukh Khan से मिलकर बेहद खुश हुईं Prithvi Shaw की GF Nidhhi Tapadiaa, फैन ने कहा- 'लकी गर्ल'

Met Gala 2024: Alia Bhatt ने पहनी 3डी फ्लोरल सब्यसाची साड़ी, यूनिक बन से लुक में लगाए चार-चांद

सिंगर Ananya Birla ने छोड़ी म्यूजिक इंडस्ट्री, चौंकाने वाला पोस्ट शेयर कर कहा- 'यह कठिन निर्णय था'

Met Gala 2024: Isha Ambani के हैंड एम्ब्रॉयडर्ड साड़ी गाउन को बनाने में लगे 10000 घंटे, जानें खासियत

SLB ने एक इवेंट में Richa Chadha को किया किनारे और भतीजी Sharmin को लाए अपने पास, बुरी तरह हुए ट्रोल

Kapil Sharma ने Sonakshi Sinha से उनकी शादी पर किया सवाल, तो एक्ट्रेस बोलीं- 'जले पर नमक डाल रहे'

Shweta Tiwari ने वेकेशन से अपनी ​हॉट फोटोज कीं शेयर, फैन ने कहा- 'यकीन नहीं होता कि वह 43 की हैं'

Sanjana Ganesan ने दिखाया बेटे अंगद का चेहरा, Jasprit Bumrah को चीयर करते दिखे पत्नी व बेटे

Ankita Lokhande ने Madhuri Dixit का आइकॉनिक लुक किया रीक्रिएट, नेटिजंस ने कहा- 'कोशिश फेल'

पाकिस्तानी एक्टर Zuhab Khan ने Wania Nadeem से रचाई शादी, व्हाइट आउटफिट में बेहद प्यारा दिखा कपल

नई दुल्हन Arti Singh का ससुराल में हुआ भव्य स्वागत, सरप्राइज से हैरान दिखीं एक्ट्रेस

Dipika Kakar ने बॉडी शेमिंग के लिए ट्रोलर्स को दिया जवाब, बताया वेट लॉस पर क्यों नहीं दे रहीं ध्यान

Bobby Deol ने 'एनिमल' में 3 शादी करने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'हम देओल हैं हमारा दिल भरता ही नहीं'

Bharti Singh के बेटे Golla से मिलती-जुलती है Ranbir की बेटी Raha की शक्ल, नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया

Anjali Arora 'श्री रामायण कथा' में निभाएंगी 'माता सीता' का किरदार, नेटिजन ने कहा- 'मंथरा के लिए..'

जब Aishwarya-Aaradhya ने Navya Nanda को किया नजरअंदाज, कथित झगड़े के बीच पुराना वीडियो आया सामने

जब Boney Kapoor ने 'गुड न्यूज' के सवाल पर Salman Khan को दिया था जवाब, जोर से हंसने लगी थीं Sridevi

Sunny Deol ने परिवार में सौभाग्य लाने के लिए की बहू Drisha की तारीफ, कहा- 'चीजें ठीक से क्यों...'

Hrithik से पहले Saba Azad नसीरुद्दीन के बेटे Imaad को कर रही थीं डेट, 7 से ज्यादा साल तक थे साथ