प्रियंका चोपड़ा की मां मधु अभी नहीं मिली हैं अपनी पोती से, एक्ट्रेस की मदरहुड जर्नी पर की बात

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने मीडिया से बातचीत में खुलासा किया कि, वह अभी तक अपनी पोती से नहीं मिली हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

By Shivakant Shukla Last Updated: Apr 1, 2022 | 09:56:44 IST

दुनिया के जाने-माने फिल्मी सितारों में शामिल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस ने अपनी शादी के करीब 4 साल बाद जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे के आने की घोषणा करके सभी को हैरान कर दिया था। अपने निजी जीवन को प्राइवेट रखना पसंद करने वाले इस जोड़े ने मीडिया और प्रशंसकों से शांत रहने और उन्हें अपने परिवार के साथ अपनी नई यात्रा के हर पल का आनंद लेने के लिए प्राइवेसी देने के लिए कहा था।

जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि, प्रियंका और निक ने साल 2018 में सगाई की थी। दोनों 2018 की सर्दी में शादी के बंधन में बंधे थे। उन्होंने राजस्थान के उम्मेद भवन पैलेस में अपने-अपने रीति-रिवाजों के अनुसार भव्य शादी की थी और अब वे अपने पहले बच्चे के साथ अपनी लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं।

(ये भी पढ़ें- मलाइका अरोड़ा ने पहनी 2 लाख रुपये की जैकेट, कैजुअल लुक दिखीं स्टनिंग)

हाल ही में, 'ई-टाइम्स' के साथ एक साक्षात्कार में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने खुलासा किया कि, वह अभी तक अपनी पोती से नहीं मिली हैं। मधु ने साझा किया कि, उन्होंने उसे केवल फेसटाइम पर देखा था, क्योंकि प्रियंका लॉस एंजेलिस में हैं। स्टार मॉम ने यह भी खुलासा किया कि, प्रियंका अपने मां के कर्तव्यों का पालन कर रही हैं और बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि, "मैंने उसे नहीं देखा है। मैं यहां हूं और वह लॉस एंजिलिस में है। हम कभी-कभी फेसटाइम करते हैं। मुझे लगता है कि, वह खुश और आनंदित हैं। अभी के लिए मैं यही कह सकती हूं। लेकिन शायद जब मैं साल के मध्य में जाकर उससे मिलूंगी, तो मैं इसका बेहतर जवाब दे सकूंगी।"

(ये भी पढ़ें- करीना कपूर ने पति सैफ अली खान के बारे में की बात, कहा- 'उन्हें हर दशक में एक बच्चा होता है')

22 जनवरी 2022 को प्रियंका और निक ने अपनी लाडली के आगमन की घोषणा की थी। उन्होंने अपने-अपने इंस्टा हैंडल पर एक नोट पोस्ट किया था। दोनों ने अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए प्राइवेसी भी मांगी थी। उन्होंने लिखा था, "हमें यह पुष्टि करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि, हमने सरोगेसी के माध्यम से एक बच्चे का स्वागत किया है। हम सम्मानपूर्वक इस विशेष समय के दौरान गोपनीयता की मांग करते हैं, क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद।"

बाद में, प्रियंका चोपड़ा की सबसे अच्छी दोस्त नताशा पूनावाला ने नए-नवेले माता-पिता के साथ दो अनदेखी तस्वीरें पोस्ट की थीं। इसके साथ ही उन्होंने एक खूबसूरत नोट लिखा था और दोनों को बधाई दी थी। उन्होंने लिखा था, "बधाई हो प्रियंका और निक! आप लोगों के लिए रोमांचित ... अपने आप को जीवन की सबसे बड़ी खुशी के लिए तैयार करें। इस नए अध्याय के लिए आप सभी के प्यार और शक्ति की कामना करते हैं। पार्टी की रातों से नींद हराम करने वाली रातों तक, हर तरह से आपके साथ!"

(ये भी पढ़ें- सासू मां शर्मिला टैगोर और साले सैफ से पहली बार मिलने पर ऐसा था कुणाल खेमू का हाल, बताया अनुभव)

फिलहाल, हमें भी नई-नवेली नानी मधु चोपड़ा को उनकी पोती से मिलने का इंतजार है। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Shah Rukh Khan से मिलकर बेहद खुश हुईं Prithvi Shaw की GF Nidhhi Tapadiaa, फैन ने कहा- 'लकी गर्ल'

Met Gala 2024: Alia Bhatt ने पहनी 3डी फ्लोरल सब्यसाची साड़ी, यूनिक बन से लुक में लगाए चार-चांद

सिंगर Ananya Birla ने छोड़ी म्यूजिक इंडस्ट्री, चौंकाने वाला पोस्ट शेयर कर कहा- 'यह कठिन निर्णय था'

Met Gala 2024: Isha Ambani के हैंड एम्ब्रॉयडर्ड साड़ी गाउन को बनाने में लगे 10000 घंटे, जानें खासियत

SLB ने एक इवेंट में Richa Chadha को किया किनारे और भतीजी Sharmin को लाए अपने पास, बुरी तरह हुए ट्रोल

Kapil Sharma ने Sonakshi Sinha से उनकी शादी पर किया सवाल, तो एक्ट्रेस बोलीं- 'जले पर नमक डाल रहे'

Shweta Tiwari ने वेकेशन से अपनी ​हॉट फोटोज कीं शेयर, फैन ने कहा- 'यकीन नहीं होता कि वह 43 की हैं'

Sanjana Ganesan ने दिखाया बेटे अंगद का चेहरा, Jasprit Bumrah को चीयर करते दिखे पत्नी व बेटे

Ankita Lokhande ने Madhuri Dixit का आइकॉनिक लुक किया रीक्रिएट, नेटिजंस ने कहा- 'कोशिश फेल'

पाकिस्तानी एक्टर Zuhab Khan ने Wania Nadeem से रचाई शादी, व्हाइट आउटफिट में बेहद प्यारा दिखा कपल

नई दुल्हन Arti Singh का ससुराल में हुआ भव्य स्वागत, सरप्राइज से हैरान दिखीं एक्ट्रेस

Dipika Kakar ने बॉडी शेमिंग के लिए ट्रोलर्स को दिया जवाब, बताया वेट लॉस पर क्यों नहीं दे रहीं ध्यान

Bobby Deol ने 'एनिमल' में 3 शादी करने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'हम देओल हैं हमारा दिल भरता ही नहीं'

Bharti Singh के बेटे Golla से मिलती-जुलती है Ranbir की बेटी Raha की शक्ल, नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया

Anjali Arora 'श्री रामायण कथा' में निभाएंगी 'माता सीता' का किरदार, नेटिजन ने कहा- 'मंथरा के लिए..'

जब Aishwarya-Aaradhya ने Navya Nanda को किया नजरअंदाज, कथित झगड़े के बीच पुराना वीडियो आया सामने

जब Boney Kapoor ने 'गुड न्यूज' के सवाल पर Salman Khan को दिया था जवाब, जोर से हंसने लगी थीं Sridevi

Sunny Deol ने परिवार में सौभाग्य लाने के लिए की बहू Drisha की तारीफ, कहा- 'चीजें ठीक से क्यों...'

Hrithik से पहले Saba Azad नसीरुद्दीन के बेटे Imaad को कर रही थीं डेट, 7 से ज्यादा साल तक थे साथ

मिलिए 'Heeramandi' के 'उस्तादजी' यानी Indresh Malik से, जिन्हें Sanjay L Bhansali से मिला खास गिफ्ट