माधुरी दीक्षित के 'पतिदेव' श्रीराम नेने ने एक्ट्रेस के लिए बनाया कांदा पोहा, देखें वीडियो

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित नेने ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया ​है जिसमें उनके पति डॉ. श्रीराम नेने माधुरी दीक्षित के लिए एक स्पेशल डिश बना रहे हैं। तो आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

By Shivakant Shukla Last Updated: Nov 19, 2020 | 10:37:29 IST

बॉलीवुड के पॉवरफुल कपल्स में से एक एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit Nene) और उनके पति डॉक्टर श्रीराम नेने (Dr.Shriram Nene) की जोड़ी के लाखों चाहने वाले हैं। ये बेस्ट कपल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहता है, और यहां वो अक्सर अपने फैंस के लिए तस्वीरें व वीडियो शेयर करता रहता है। हाल ही में माधुरी ने एक वीडियो शेयर किया ​है, जिसमें उनके पति डॉ. श्रीराम नेने अपनी वाइफ के लिए एक स्पेशल डिश बना रहे हैं। तो आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

आपको वो वीडियो दिखाएं, उसके पहले हम माधुरी दीक्षित और डॉक्टर श्रीराम नेने की लव स्टोरी पर एक नजर डाल लेते हैं। दरअसल, माधुरी दीक्षित जब अपने करियर के 'पीक' पर थीं, तो उन्होंने अपनी बहन (जोकि अमेरिका रहती हैं) के कहने पर वहीं के रहने वाले डॉ. श्रीराम नेने से विवाह कर लिया था, और फिल्म इंडस्ट्री को छोड़कर अमेरिका चली गई थीं। हालांकि, शादी के कुछ साल बाद वो फिर से भारत लौट आई हैं। माधुरी और श्रीराम नेने को दो बच्चे हैं, जिनका नाम अरिन और रेयान है। फिलहाल, माधुरी अब अपने परिवार के साथ मुंबई में ही रह रही हैं, और इस बीच वह वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। इस दौरान माधुरी अपनी हर एक्टिविटी को फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। तो आइए अब आपको दिखाते हैं वो वीडियो। (इसे भी पढ़ें: पहली बार कब और कहां मिले थे नेहा कक्कड़-रोहनप्रीत, कपल को कैसे हुआ प्यार, जानें सारे सवालों के जवाब)

दरअसल, 18 नवंबर 2020 को माधुरी दीक्षित ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति श्रीराम नेने के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस के लविंग हसबैंड अपनी वाइफ के लिए लोकप्रिय महाराष्ट्रीयन नाश्ता कांदा पोहा बना रहे हैं। इस दौरान माधुरी अपने पति का हाथ बंटा रही हैं। इसे शेयर करते हुए माधुरी ने कैप्शन में लिखा है, 'विनम्रता के साथ कांदा पोहा बनाया। इस शानदार भारतीय स्टेपल में आपके घर जैसा स्वाद है।' इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि इसका पूरा वीडियो यूट्यूब पर है, जिसका लिंक बायो में है।

यहां देखें पूरा वीडियो

यहां आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब श्रीराम नेने ने अपनी वाइफ के लिए नाश्ता तैयार किया हो। इसके पहले भी डॉक्टर साहब अपनी धर्मपत्नी जी के लिए नाश्ता बना चुके हैं। 7 अक्टूबर 2020 को माधुरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वह और उनके पति किचन में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में माधुरी के पति डॉ. श्रीराम नेने को माधुरी दीक्षित के लिए 'साबूदाना की खिचड़ी' बना रहे हैं, तो वहीं माधुरी उनसे इस बारे में बात कर रही हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने मराठी भाषा में कैप्शन में लिखा था, 'साबूदाणा खिचड़ी' ऐकूनच भुक लागली ना?' इसका हिंदी में अर्थ ('साबूदाना खिचड़ी सुनकर आपको भूख लगी ना?') होता है। इसके आगे उन्होंने लिखा था, 'आओ और सीखो कि अपने हर समय के पसंदीदा व्यंजन को कैसे बनाएं।' (इसे भी पढ़ें: विनोद मेहरा की लव लाइफ: 3 शादियों और 2 अफेयर्स के बीच ऐसी रही है एक्टर की निजी जिंदगी)

माधुरी दीक्षित ही नहीं श्रीराम नेने भी सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। 06 नवंबर 2020 को डॉक्टर श्रीराम नेने ने माधुरी के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में माधुरी अपने पति के कंधे पर सिर रखे हुए नजर आ रही हैं। माधुरी ने लाल कैप और श्रीराम ने ब्लैक कलर की कैप पहनी हुई है। इस फोटो के कैप्शन में डॉ. नेने ने बताया था कि वो और माधुरी हमेशा से एक साथ हैं। उन्होंने लिखा था, 'सबसे अच्छा समय तब होता है, जब हम साथ होते हैं। आपको नहीं लगता।'? इस तस्वीर को भी फैंस का खूब प्यार मिला था। 

21वीं मैरिज एनिवर्सरी पर कपल ने एक-दूसरे के लिए शेयर की थी ये पोस्ट

ये एडोरेबल कपल खास मौकों पर एक-दूसरे से प्यार का इजहार करने में पीछे नहीं रहता है। 17 अक्टूबर 2020 को कपल की शादी को 21 साल पूरे हो चुके हैं। ऐसे में इस खास मौके पर कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके एक-दूसरे को बधाई दी थी। माधुरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति श्रीराम के साथ क्लिक की गई दो तस्वीर शेयर कर रोमांटिक अंदाज में पति नेने को एनिवर्सरी विश की थी। इन दोनों तस्वीर में ये कपल हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रहा है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए माधुरी ने कैप्शन में लिखा था, 'आज मेरे सपनों के आदमी के साथ रोमांच से भरे एक और वर्ष की शुरुआत है। हम इतने अलग हैं और फिर भी एक जैसे हैं। मैं अपने जीवन में आपके प्रति आभारी हूं। हैप्पी एनिवर्सरी आपको और हमें राम।' इसके साथ ही माधुरी ने दिल वाली इमोजी भी बनाई थी। 

वहीं, माधुरी दीक्षित के पति श्रीराम नेने ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर माधुरी को एनिवर्सरी की बधाई दी थी। डॉ. नेने ने जो तस्वीर शेयर की थी, उसमें ये कपल भारतीय पारंपरिक ड्रेस में नजर आ रहा है। फोटो में जहां नेने कैमरे की तरफ देखकर पोज़ दे रहे हैं, तो वहीं माधुरी कहीं और देखकर हंस रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा था, '21 साल पहले मैंने अपनी जीवनसाथी को ढूंढा और साथ में अपनी यात्रा को शुरू किया। आपके साथ हर दिन अद्भुत है और आशा करता हूं कि आगे भी और एडवेंचर एक साथ करें। 21वीं सालगिरह की शुभकामनाएं!' 

फिलहाल, माधुरी दीक्षित अपने पति और बच्चों के साथ एंजॉय कर रही हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

जब Aishwarya Rai ने 'KKHH' में 'टीना' का रोल ठुकराने की बताई थी वजह, कहा था- 'मेरी आलोचना होती..'

Hema Malini-Dharmendra की 44वीं सालगिरह पर बेटी Esha ने शेयर की लवली फोटो, एक साथ खुश दिखा कपल

जब Ajay Devgn ने Salman को उनकी Ex Aish व Vivek Oberoi को किए गए 45-50 फोन कॉल्स की दिलाई थी याद

Ankita Lokhande ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' के लिए ठुकराया Karan Johar का ऑफर: रिपोर्ट

जब Rajesh Khanna ने Dimple Kapadia के तलाक न देने पर की थी बात, कहा था- 'बात तो दिलों की है..'

Jaya Bachchan-Preity Zinta ने Aish की स्पीच का उड़ाया मजाक, फैंस ने उनके व्यवहार को बताया 'अशिष्ट'

Aishwarya-Salman के बारे में खुलासा करने पर ट्रोल हुईं Smita Jaykar, फैंस ने कहा- 'नोजी आंटी'

Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala अपने रिश्ते को रखना चाहते हैं सीक्रेट, जल्द नहीं करेंगे आधिकारिक!

Shivangi Joshi-Kushal Tandon असल जिंदगी में एक-दूसरे को कर रहे हैं डेट! रिपोर्ट

Aditi Rao Hydari ने बताया परिवार के 400 साल पुराने मंदिर में हुई थी उनकी सगाई, खुलकर की बात

Sidhu Moose Wala के मर्डर के मास्टरमाइंड Goldy Brar की अमेरिका में हुई हत्या: रिपोर्ट

Virat ने Anushka Sharma के लिए Vamika-Akaay की तरफ से की बर्थडे पोस्ट, लिखा- 'हम आपसे प्यार..'

Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग केस के एक आरोपी ने मुंबई पुलिस की कस्टडी में की आत्महत्या

जब Sussanne Khan ने कहा था- 'अगर Hrithik Roshan ने तोड़ा रिश्ता, तो नहीं कर पाऊंगी मूव ऑन'

जब Salman Khan ने एक गाने की शूटिंग के दौरान Sanjay L Bhansali को Aishwarya को छूने से किया था मना

'अनुपमा' फेम Rupali Ganguly ने की राजनीति में एंट्री, 'BJP' में हुईं शामिल

क्या Ibrahim अपने 'दादा' Tiger Pataudi की क्रिकेट लिगेसी को बढ़ाएंगे आगे? Saif ने कही थे ये बात

Parineeti Chopra के पति Raghav Chadha की UK में हुई आंख की सर्जरी, ब्लाइंडनेस होने का था खतरा

Manisha Koirala ने आखिरकार तलाक और दोबारा प्यार पाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैं अपना टाइम वेस्ट...'

Ranveer Brar ने अपनी लव स्टोरी का किया खुलासा, बताया कैसे होटल में काम करते समय हुई थी उनकी मुलाकात