28 सितंबर 2022 को साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की मां इंदिरा देवी का निधन हो गया। साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है। आइए आपको बताते हैं।
साउथ इंडियन सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। टॉलीवुड के 'प्रिंस' के रूप में फेमस महेश देश के सबसे अधिक फीस लेने वाले अभिनेताओं में से एक हैं। लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाले हैंडसम अभिनेता ने बॉलीवुड अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर से शादी की है। कपल के दो प्यारे बच्चे गौतम और सितारा हैं।
महेश बाबू अपने निजी जीवन को बेहद प्राइवेट रखना पसंद करते हैं और मीडिया में इसके बारे में शायद ही कभी चर्चा करते हैं। अभिनेता एक कंप्लीट फैमिली मैन हैं और वह अपने करीबी लोगों के लिए अपने प्यार का इजहार करने से कभी नहीं कतराते हैं। हालांकि, एक्टर की फैमिली से एक दुखद खबर सामने आई है। महेश बाबू की मां इंदिरा देवी इस दुनिया को अलविदा कहकर चली गईं।
(ये भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन के डुप्लीकेट शशिकांत पेडवाल ने छुए एक्टर के पैर, फैंस बोले- 'जुड़वा लग रहे')
महेश बाबू की मां इंदिरा देवी का 28 सितंबर 2022 को सुबह 4 बजे हैदराबाद में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित थीं और उन्हें हैदराबाद के 'एआईजी अस्पताल' में भर्ती कराया गया था। उन्हें कुछ समय के लिए वेंटिलेटर पर रखा गया था। हालांकि, समय के साथ उनकी हालत बिगड़ती गई और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके जाने से अभिनेता का परिवार पूरी तरह से टूट गया है।
महेश बाबू के परिवार द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि उनकी मां इंदिरा देवी के पार्थिव शरीर को सम्मान देने के लिए 28 सितंबर 2022 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक 'पद्मालय स्टूडियो' में रखा जाएगा। उनका अंतिम संस्कार दिन में किया जाएगा। बयान में लिखा है, ''अनुभवी अभिनेता कृष्णा की पत्नी और महेश बाबू की मां श्रीमती घट्टामनेनी इंदिरा देवी का कुछ समय पहले निधन हो गया। वह पिछले काफी समय से बीमारी से पीड़ित थीं। उनके पार्थिव शरीर को आज सुबह 9 बजे प्रशंसकों के दर्शन के लिए 'पद्मालय स्टूडियो' में रखा जाएगा और बाद में 'महाप्रस्थानम' में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।''
(ये भी पढ़ें: आशा पारेख ने इस व्यक्ति से जिंदगी भर किया प्यार, लेकिन नहीं की शादी, खुद बताई थी इसकी वजह)
बता दें कि महेश बाबू दिग्गज अभिनेता कृष्णा और उनकी पत्नी इंदिरा देवी के बेटे हैं। वह पांच भाई-बहन हैं। कृष्णा के इंदिरा से अलग होने और विजयनिर्मला से शादी करने के बाद इंदिरा ने दूसरी शादी नहीं की। हालांकि, उनके परिवार के सदस्य उनसे अक्सर मिलने आते रहते थे। महेश बाबू अपनी मां के साथ एक महान बंधन साझा करते थे और इस समय वह बहुत दुखी हैं। अभिनेता के प्रशंसकों ने भी उनकी मां के निधन पर दुख व्यक्त किया है और उनके लिए शक्ति की कामना की है।
फिलहाल, हम भी एक्टर की मां की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।