मलाइका अरोड़ा 2.45 लाख की मखमली ड्रेस में दिखीं बेहद सुंदर, महंगे बैग ने खींचा ध्यान

हाल ही में, ‘फिटनेस क्वीन’ मलाइका अरोड़ा को एक मखमली को-ऑर्ड सेट में देखा गया, जिसके साथ उन्होंने लाखों का क्लच कैरी किया था। आइए आपको उनके लुक के साथ उसका प्राइस भी बताते हैं।

By Rinki Tiwari Last Updated: Dec 28, 2021 | 11:24:27 IST

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora), बी-टाउन का एक ऐसा नाम हैं, जो अपने ग्लैमर लुक से एक नया ट्रेंड सेट करने में कभी असफल नहीं होती हैं। 48 साल की मलाइका अरोड़ा अपनी नायाब फिटनेस से ही नहीं, बल्कि अपने फैशन सेंस के लिए भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं। एक्ट्रेस की ड्रेसिंग चॉइसेस उन्हें बी-टाउन में सबसे ग्लैमरस अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार करते हैं। हाल ही में, अभिनेत्री को एक स्टनिंग अवतार में देखा गया। आइए आपको दिखाते हैं इसकी एक झलक।

पहले ये जान लीजिए कि, मलाइका अरोड़ा ने साल 1998 में अभिनेता अरबाज खान के साथ शादी की थी। शादी के बाद उन्हें एक बेटा हुआ, जिसका नाम अरहान खान है। अरहान अब 19 साल के हैं। मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का साल 2017 में तलाक हो गया था और तभी से वह अपने से 12 साल छोटे अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। तमाम आलोचनाओं के बाद भी अर्जुन और मलाइका अपनी प्यारी केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीतने में हमेशा सफल रहते हैं।

(ये भी पढ़ें- मलाइका अरोड़ा ने बताई उस रात की कहानी, जब अगली सुबह अरबाज खान से लेना था तलाक)

अपनी पर्सनल लाइफ के अलावा मलाइका अरोड़ा का ग्लैमर लुक भी हमेशा चर्चा का विषय बना रहता है। 26 दिसंबर 2021 को मलाइका अरोड़ा को अपने लविंग बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान मलाइका अरोड़ा ने अपनी खूबसूरत अदाओं से लोगों का दिल जीत लिया। मलाइका अरोड़ा और उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर, करिश्मा कपूर के क्रिसमस पार्टी में पहुंचे थे।

हालांकि, ये मलाइका अरोड़ा का लुक था, जिसने सभी लोगों को हैरान कर दिया था। मलाइका अरोड़ा ने ग्रीन कलर का मखमली को-ऑर्ड सेट पहना था, जिसे उन्होंने एक ब्रालेट टॉप के साथ कैरी किया था। एक्ट्रेस ने अपने लुक को स्टनिंग बनाने के लिए एक एमराल्ड नेकलेस पहना था। अभिनेत्री ने एक क्लच और हाई हील्स के साथ अपने स्ट्रेट बालों को खुला छोड़ दिया था और न्यूड शेड मेकअप में वो गॉर्जियस लग रही थीं।

इसमें कोई दो-राय नहीं है कि, मलाइका अरोड़ा का ओवरऑल लुक बेहद कमाल का था, लेकिन ये उनके आउटफिट की कीमत थी, जिसने सभी लोगों के होश उड़ा दिए थे। एक्ट्रेस ने पार्टी के लिए अपने फेवरेट ब्रांड ‘Gucci’ का को-ऑर्ड सेट पहना था। सिर्फ मखमली शर्ट की कीमत 1,48,276 रुपए और मैचिंग शॉर्ट्स की कीमत लगभग 97,353 रुपए है। कुल मिलाकर अभिनेत्री ने अपने पार्टी आउटफिट के लिए लगभग 2.45 लाख रुपए खर्च किए थे।

(ये भी पढ़ें- एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने पहनी 17 हजार का सैटिन स्लिप ड्रेस, दिखीं बेहद खूबसूरत)

इतना ही नहीं, मलाइका अरोड़ा ने अपने स्टनिंग आउटफिट के साथ एक बेहद ही अट्रैक्टिव क्लच भी कैरी किया था, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। ग्रीन कलर के उनके क्लच पर गोल्डन सांप की डिजाइन थी। उनका ये पर्स ‘Judith Leiber’ ब्रांड का है, जिसकी कीमत 1695 डॉलर है, जो भारतीय करेंसी में बदलने पर लगभग 1,26,933 रुपये हो जाती है। आधिकारिक वेबसाइट पर ये पर्स ब्लैक कलर में मौजूद है।

(ये भी पढ़ें- फेस्टिव सीजन में मलाइका अरोड़ा ने पहनी 40 हजार की गोल्ड मैटेलिक ड्रेस, दिखीं बेहद सुंदर)

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, मलाइका अरोड़ा अपने स्टनिंग लुक से लोगों का ध्यान खींचने में कभी फेल नहीं होती हैं। वैसे, आपको उनका पार्टी लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

Govinda ने Krushna Abhishek-Kashmera Shah से नाराज होने की असली वजह का किया खुलासा

Tina Ambani ने बहू Khrisha के बर्थडे पर लिखा क्यूट नोट, कहा- 'तुम्हें अपनी बेटी कहने पर गर्व है'

IPL 2024: Anushka Sharma ने पति Virat Kohli को किया चीयर, न्यू मॉम ग्लो फ्लॉन्ट करती आईं नजर

Kareena Kapoor Khan ने बताया तैमूर-जेह को सिखाने के लिए व​ह और सैफ एक-दूसरे से करते हैं प्यार से बात

Samarth Jurel ने Isha Malviya को बताया 'मौकापरस्त', कहा- 'उन्होंने मीडिया अटेंशन के लिए मुझसे..'

Ranbir Kapoor बेटी Raha को गोद में​ लिए आए नजर, पत्नी Alia संग पहुंचे Varun Dhawan के घर

Parineeti Chopra का पुराना वीडियो देख उनकी नेचुरल ब्यूटी पर फिदा हुए फैंस, देशभक्ति गीत गाती आईं नजर

Shahid Kapoor ने एक बार अपनी Ex-GFs की संख्या का किया था खुलासा, जिन्होंने एक्टर को दिया था धोखा

जब Salman Khan ने Bhansali की भांजी को शादी के लिए किया था प्रपोज, लेकिन उन्होंने कर दिया था मना

Asim Riaz ने Himanshi Khurana से ब्रेकअप के कुछ महीनों बाद मिस्ट्री गर्ल संग शेयर की रोमांटिक फोटो

दिल्ली की 'वड़ा पाव गर्ल' सड़क पर भंडारा करने पर हुईं अरेस्ट! पुलिस ने कहा- 'उन्होंने मिसबिहेव किया'

मिलिए Aditi Rao Hydari के पूर्व पति Satyadeep Misra से, जिन्होंने Masaba Gupta से की है दूसरी शादी

Rubina Dilaik ने जुड़वा बेटियों के जन्म के बाद पति Abhinav संग इंटीमेट पलों को याद करने की कही बात

Aditya Roy Kapur देर रात Shraddha Kapoor के घर के बाहर हुए स्पॉट, फैंस बोले- 'क्या वे साथ हैं?'

Neha Dhupia ने एक इवेंट में Nushrratt Bharuccha को किया नजरअंदाज, नेटिजंस ने सुनाई खरी-खोटी

SRK ने 'KKR' के मैच में शामिल होने पर की बात, अपने अगले प्रोजेक्ट पर कहा- 'थोड़ा रेस्ट कर सकता हूं'

Anushka Sharma के 36वें बर्थडे की झलकियां: स्वादिष्ट पेस्ट्री से शानदार डेकोरेशन तक, सबकुछ था शानदार

Dhanush से तलाक के बाद Aishwarya Rajinikanth ने खरीदा आलीशान घर, पिता Rajinikanth को कराया विजिट

Hema Malini-Dharmendra ने फिर से की शादी, Sunny-Bobby पार्टी में नहीं हुए शामिल, सूत्र ने बताई वजह

Arti Singh 'विदाई' के दौरान फूट-फूटकर रोती आईं नजर, 'भाभी' Kashmera Shah से गले मिलकर हुईं विदा