धोनी दोबारा बनने वाले हैं पापा! साक्षी धोनी की प्रेग्नेंसी को सुरेश रैना की पत्नी ने किया कन्फर्म

हाल ही में, एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि, एमएस धोनी और साक्षी धोनी साल 2022 में दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

By Rinki Tiwari Last Updated: Oct 16, 2021 | 13:32:19 IST

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की अगुवाई वाली टीम 'चेन्नई सुपर किंग्स' ने दुबई स्टेडियम में IPL 2021 का खिताब अपने नाम किया। इस वक्त टीम अपनी जीत का जश्न मना रही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि, एमएस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) की जिंदगी में जल्द ही एक और नया सदस्य जुड़ने वाला है। जी हां, साक्षी और धोनी दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

दरअसल, 15 अक्टूबर 2021 को यूएई में 'चेन्नई सुपर किंग्स' और 'कोलकाता नाइट राइडर्स' के बीच मैच हुआ था। इस दौरान स्टेडियम के दर्शक दीर्घा में बैठी साक्षी और उनकी बेटी जीवा धोनी ने अपने पापा एमएस धोनी और टीम को चियर-अप किया। जैसे ही, टीम ने 'केकेआर' पर जीत हासिल की, वैसे ही साक्षी अपनी बेटी जीवा के साथ मैदान में आईं और अपने पति धोनी को कसकर गले लगा लिया।

(ये भी पढ़ें- IPL 2021: MS धोनी-सुरेश रैना ने मैच के बाद फैमिली के साथ मनाया जीत का जश्न, सामने आईं तस्वीरें)

इस दौरान साक्षी धोनी ने येलो कलर की ढीली ड्रेस पहनी थी। इस फोटो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर ऐसे कयास जाने लगे कि, साक्षी धोनी मां बनने वाली हैं। वहीं, अब ‘CrickTracker’ के मुताबिक, क्रिकेटर सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका रैना ने साक्षी की प्रेग्नेंसी की पुष्टि कर दी है और बताया कि, कपल साल 2022 में एक बच्चे का स्वागत करने वाला है। हालांकि, कपल की तरफ से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

धोनी और साक्षी की लव लाइफ पर एक नजर डालें, तो वो बचपन से ही एक-दूसरे के फैमिली फ्रेंड्स थे। लेकिन पढ़ाई के चलते साक्षी अपनी फैमिली के साथ देहरादून शिफ्ट हो गई थीं और धोनी अपनी फैमिली के साथ रांची में रहते थे। काफी सालों के बाद दोनों कोलकाता के होटल ताज में मिले, जहां साक्षी एक इंटर्न के तौर पर काम कर रही थीं। एमएस धोनी, साक्षी को देखते ही अपना दिल हार गए थे। इसके बाद उन्होंने एक कॉमन फ्रेंड के जरिए साक्षी का नंबर लिया था।

(ये भी पढ़ें- MS धोनी और साक्षी के वेडिंग लुक को बायोपिक में सुशांत और कियारा ने किया था कॉपी, देखें फोटोज)

एमएस धोनी और साक्षी धोनी ने कुछ सालों तक एक-दूसरे को गुपचुप डेट किया था, जिसकी भनक किसी को भी नहीं पड़ी थी। यहां तक, उन्होंने 4 जुलाई 2010 को शादी भी बेहद प्राइवेट तरीके से फैमिली और नजदीकी फ्रेंड्स की मौजूदगी में की थी। शादी के पांच साल बाद यानी 2015 में साक्षी और एमएस धोनी एक प्यारी बेटी के माता-पिता बने, जिसका नाम कपल ने जीवा धोनी रखा है।

(ये भी पढ़ें- महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की लव स्टोरी: अपने बचपन की दोस्त पर ऐसे आया था क्रिकेटर का दिल)

फिलहाल, फैंस को धोनी और साक्षी के प्रेग्नेंसी पर आधिकारिक बयान का बेसब्री से इंतजार है। तो क्या आप भी जूनियर धोनी के लिए एक्साइटेड हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

Dhanush से तलाक के बाद Aishwarya Rajinikanth ने खरीदा आलीशान घर, पिता Rajinikanth को कराया विजिट

Hema Malini-Dharmendra ने फिर से की शादी, Sunny-Bobby पार्टी में नहीं हुए शामिल, सूत्र ने बताई वजह

Arti Singh 'विदाई' के दौरान फूट-फूटकर रोती आईं नजर, 'भाभी' Kashmera Shah से गले मिलकर हुईं विदा

Shivangi Joshi और Kushal Tandon ने अपनी सगाई की अफवाहों को किया खारिज, एक्टर ने लिखा- 'सोर्स है कौन'

Suhana Khan ने कहा- 'मैंने ब्रेकअप कर लिया', रूमर्ड BF Agastya की मां Shweta ने किया रिएक्ट

'Godrej Group' की स्टोरी: जानें कैसे एक वकील ने ब्रिटिशर्स से लड़कर खड़ी की 1.76 लाख करोड़ की कंपनी

Anushka Sharma ने Akaay के जन्म के बाद सीक्रेटली सेलिब्रेट किया बर्थडे, दिखा गजब का ट्रांसफॉर्मेशन

Mira Rajput ने पेस्टल लहंगा-कोर्सेट ब्लाउज में की रैंप-वॉक, नेटिजंस ने 'माचो वॉक' के लिए किया ट्रोल 

Sonali Bendre ने अपने को-स्टार्स के साथ डेटिंग रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'हमसे पूछा भी नहीं..'

Orry ने Kajol की बेटी Nysa और Akshay Kumar के बेटे Aarav संग की पार्टी, एंजॉय करते दिखे स्टार किड्स

कौन हैं Pratibha Ranta? 23 वर्षीय एक्ट्रेस ने 'लापता लेडीज' के बाद अब 'हीरामंडी' में भी बिखेरा जलवा

कौन हैं 'लापता लेडीज' की 'फूल' उर्फ Nitanshi Goel? 16 साल की उम्र में है 10 मिलियन की फैन फॉलोइंग

फैशन इन्फ्लुएंसर Masoom Minawala ने की अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट, बताई डिलीवरी डेट

Sanjay Leela Bhansali ने अपने पिता की अंतिम इच्छा पूरी न कर पाने पर जताया दुख, कहा- 'मेरे पास कोई..'

Ankita Lokhande ने अस्पताल से पति Vicky Jain संग तस्वीरें कीं शेयर, नेटिजंस ने पूछा- 'मरीज कौन है?'

Abhishek Malhan ने Sonam Bajwa के शादीशुदा होने का किया दावा, कहा- 'मुझे पता चला वह मैरिड हैं'

Hema Malini-Dharmendra की 44वीं सालगिरह के जश्न की झलक आई सामने, एक-दूसरे को पहनाई वरमाला

John Abraham ने अपने एक फैन को उसके बर्थडे पर गिफ्ट किए 22.5 हजार के जूते, नेटिजंस ने की तारीफ

जानें कौन हैं 'Laapataa Ladies' फेम Sparsh Shrivastava? स्पैम समझकर काट दी थी Aamir Khan की कॉल

Samantha Ruth Prabhu ने Naga Chaitanya और Shobhita के रिश्ते की अफवाह के बीच लिखा क्रिप्टिक नोट