पृथ्वी अंबानी का प्यारा वीडियो आया सामने, लाडले के माथे पर किस करते दिखे दादू मुकेश अंबानी

दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की अपने पोते पृथ्वी आकाश अंबानी के साथ का प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। आइए आपको दिखाते हैं।

By Shivakant Shukla Last Updated: Dec 24, 2021 | 15:23:11 IST

देश के जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) की फैमिली अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती है। भले ही अंबानी फैमिली सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं है, लेकिन उनके फैन पेजेस अक्सर उनसे जुड़ी लेटेस्ट फोटोज व वीडियोज शेयर करते रहते हैं। मुकेश और नीता के परिवार के सबसे नए मेहमान यानी अंबानी फैमिली के 'राजकुमार' पृथ्वी अंबानी भी अब अपनी तस्वीरों व वीडियोज के जरिए खबरों में जगह बना ही लेते हैं।

10 दिसंबर 2021 को पृथ्वी अंबानी एक साल के पूरे हुए। इस खास मौके को अंबानी फैमिली ने अपने पैत्रृक आवास जामनगर (गुजरात) में एक भव्य समारोह के जरिए सेलिब्रेट किया था। 'रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क' की रिपोर्ट के अनुसार, पृथ्वी के बर्थडे सेलिब्रेशन में 120 से अधिक मेहमानों को आमंत्रित किया गया था, जिसमें बॉलीवुड और खेल जगत की हस्तियां शामिल थीं। करीब 100 पंडितों ने पृथ्वी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए पूजा पाठ किया था। और करीब 50,000 ग्रामीणों को अंबानी फैमिली भोजन कराया था, इसके साथ ही आस-पास के अनाथालयों को जरूरत के सामान दान किए थे। 

(ये भी पढ़ें: मुकेश अंबानी के बच्चों के बचपन की ये हैं अनदेखी तस्वीरें, ईशा को पहचान पाना बेहद मुश्किल)

इतना सब कुछ होने के बावजूद भी पृथ्वी के बर्थडे सेलिब्रेशन की एक भी झलक सामने नहीं आई थी। सोशल मीडिया पर पृथ्वी अंबानी की गिनी-चुनी तस्वीरें ही देखने को मिलती हैं। इस बीच हमें अपने इंस्टाग्राम को स्क्रॉल करते हुए 'छोटे राजकुमार' पृथ्वी का एक बूमरैंग वीडियो देखने को मिला, जिसे आकाश अंबानी नाम के एक फैन पेज ने अपने इंस्टा हैंडल से शेयर किया है। इस वीडियो में दादू मुकेश अंबानी अपने पोते पृथ्वी को गोद में लिए हुए हैं और अपने लाडले पोते के माथे पर किस करते हुए ​नजर आ रहे हैं। वहीं, अगर ध्यान से देखें तो, पृथ्वी ताली बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बगल में मुकेश अंबानी की मां कोकिलाबेन अंबानी भी बैठी हुई मुस्कुरा रही हैं। 

इसी मामेंट की एक और तस्वीर भी मिली है, जिसमें आकाश अंबानी की वाइफ श्लोका मेहता भी दिख रही हैं, और वह बड़े ध्यान से दादा-पोते के प्यार को निहार रही हैं।

(ये भी पढ़ें: मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी की अनदेखी फोटो आई सामने, दिवाली जश्न में फैमिली संग दिखे 'छोटे नवाब')

जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि, मुकेश और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी ने मार्च 2019 में अपनी कॉलेज फ्रेंड श्लोका मेहता के साथ शादी रचाई थी। शादी के डेढ़ साल बाद 10 दिसंबर 2020 को आकाश और श्लोका को एक बच्चे का आशीर्वाद मिला, जिसका नाम उन्होंने पृथ्वी आकाश अंबानी रखा है। 

पोते के घर में आने के बाद पहली बार दादा-दादी बने मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए पृथ्वी आकाश अंबानी के आगमन की घोषणा की थी। उस समय जूनियर अंबानी और उनके दादा मुकेश अंबानी की एक तस्वीर वायरल हुई थी। यहां देखें वो फोटो।

कुछ दिनों पहले दादू मुकेश अंबानी के साथ 'छोटे राजकुमार' की एक तस्वीर सामने आई थी। तस्वीर में पृथ्वी एक सफेद कुर्ता-पायजामा में अपने दादू के साथ ट्विनिंग कर रहे हैं। कुर्ते के ऊपर पृथ्वी ने लाल बंधनी प्रिंटेड नेहरू जैकेट पहनी है। मुकेश अंबानी ने भी सफेद कुर्ते के साथ लाल रंग की नेहरू जैकेट पहनी है। अपनी प्यारी आंखों के साथ कैमरे के लिए पोज़ देते हुए पृथ्वी बहुत क्यूट लग रहे हैं।

फिलहाल, हमें तो मुकेश अंबानी और उनके पोते पृथ्वी अंबानी का ये वीडियो काफी पसंद आया। वैसे, आपको ये कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Ankita Lokhande ने Madhuri Dixit का आइकॉनिक लुक किया रीक्रिएट, नेटिजंस ने कहा- 'कोशिश फेल'

पाकिस्तानी एक्टर Zuhab Khan ने Wania Nadeem से रचाई शादी, व्हाइट आउटफिट में बेहद प्यारा दिखा कपल

नई दुल्हन Arti Singh का ससुराल में हुआ भव्य स्वागत, सरप्राइज से हैरान दिखीं एक्ट्रेस

Dipika Kakar ने बॉडी शेमिंग के लिए ट्रोलर्स को दिया जवाब, बताया वेट लॉस पर क्यों नहीं दे रहीं ध्यान

Bobby Deol ने 'एनिमल' में 3 शादी करने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'हम देओल हैं हमारा दिल भरता ही नहीं'

Bharti Singh के बेटे Golla से मिलती-जुलती है Ranbir की बेटी Raha की शक्ल, नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया

Anjali Arora 'श्री रामायण कथा' में निभाएंगी 'माता सीता' का किरदार, नेटिजन ने कहा- 'मंथरा के लिए..'

जब Aishwarya-Aaradhya ने Navya Nanda को किया नजरअंदाज, कथित झगड़े के बीच पुराना वीडियो आया सामने

जब Boney Kapoor ने 'गुड न्यूज' के सवाल पर Salman Khan को दिया था जवाब, जोर से हंसने लगी थीं Sridevi

Sunny Deol ने परिवार में सौभाग्य लाने के लिए की बहू Drisha की तारीफ, कहा- 'चीजें ठीक से क्यों...'

Hrithik से पहले Saba Azad नसीरुद्दीन के बेटे Imaad को कर रही थीं डेट, 7 से ज्यादा साल तक थे साथ

मिलिए 'Heeramandi' के 'उस्तादजी' यानी Indresh Malik से, जिन्हें Sanjay L Bhansali से मिला खास गिफ्ट

Aditya Roy Kapur संग ब्रेकअप से आहत हैं Ananya Panday, मूव ऑन करने की कर रही हैं कोशिश: रिपोर्ट

Ranbir-Alia की बेटी Raha Kapoor डायरेक्टर Ayan Mukerji संग घूमती आईं नजर, गर्मी में दिखीं परेशान

Isha Ambani जामनगर के अनदेखे क्लिप में Aadiya संग डांस करती आईं नजर, Manish Malhotra ने किया जॉइन

Arti Singh के पति Dipak Chauhan ने आधी रात को अपनी 'पहली रसोई' में बनाई मैगी, एक्ट्रेस ने दिखाई झलक

'हीरामंडी' के लिए ट्रोल होने के बीच Sharmin Segal की पुरानी तस्वीरें हुईं वायरल, दिखीं बिल्कुल अलग

जब Sunidhi Chauhan के कॉन्सर्ट में एक व्यक्ति ने उन पर फेंकी बोतल, सिंगर ने कूल होकर दिया जवाब

Rekha ने Bobby Deol से बहुत पहले किए थे 'जमाल कुडू' के हुक स्टेप्स, वीडियो आया सामने

Govinda ने Krushna Abhishek-Kashmera Shah से नाराज होने की असली वजह का किया खुलासा