मुकेश अंबानी पोते पृथ्वी का पहला बर्थडे भव्य तरीके से करेंगे सेलिब्रेट, 100 पंडित देंगे आशीर्वाद

देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी अपने पोते पृथ्वी अंबानी का पहला जन्मदिन बड़े ही भव्य तरीके से मनाने की तैयारी कर रहे हैं। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

By Shivakant Shukla Last Updated: Dec 8, 2021 | 17:01:02 IST

एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के घर में 10 दिसंबर 2020 को उनके पोते पृथ्वी अंबानी का आगमन हुआ था। जल्द ही अंबानी फैमिली के 'राजकुमार' एक साल के होने वाले हैं। इस खास मौके को अंबानी फैमिली ने बेहद ही स्पेशल तरीके से सेलिब्रेट करने का मन बनाया है। इसका एक इन्विटेशन कार्ड सोशल मीडिया पर सामने आया है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

पहले आप ये जान लीजिए कि, आकाश और श्लोका मार्च 2019 में एक-दूसरे के साथ भव्य शादी समारोह में शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी शादी में करोड़ों रुपए खर्च हुए थे। शादी के करीब एक साल बाद अंबानी परिवार ने श्लोका की प्रेग्नेंसी की जानकारी साझा की थी और फिर 10 दिसंबर 2020 को अंबानी परिवार के प्रवक्ता ने ‘जूनियर अंबानी’ के आने की जानकारी दी थी।

(ये भी पढ़ें- मुकेश-नीता अंबानी 27 मंजिला महल 'एंटीलिया' से पहले भाई अनिल की फैमिली संग रहते थे इस बिल्डिंग में)

अंबानी फैमिली द्वारा जारी किए गए स्टेटमेंट में ‘जूनियर अंबानी’ के नाम का खुलासा हुआ था। स्टेटमेंट में लिखा था, ‘भगवान कृष्ण की कृपा और धीरूभाई अंबानी के आशीर्वाद से, कोकिलाबेन अंबानी हमारे अनमोल बेबी बॉय' पृथ्वी आकाश अंबानी' के जन्म की घोषणा करते हुए बेहद प्रसन्न हैं।’ फोटो के जरिए जारी किए गए इस स्टेटमेंट में अंबानी और मेहता फैमिली के सभी सदस्यों का नाम लिखा हुआ था।

अब आइए आपको पृथ्वी अंबानी के बर्थडे सेलिब्रेशन प्लानिंग के बारे में बताते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका अंबानी के बेटे पृथ्वी का बर्थडे जामनगर (गुजरात) में उनके फार्महाउस पर भव्य तरीके से मनाया जाएगा। पृथ्वी के पहले जन्मदिन पर सौ पुजारी उनके स्वस्थ और लंबी उम्र के लिए पूजा अर्चना करेंगे और पूजा संपन्न करने के बाद आशीर्वाद देंगे। 'रिपब्लिक मीडिया' की मानें तो, 120 मेहमानों को बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए प्राइवेट जेट से जामनगर भेजा जाएगा। इनमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, सचिन तेंदुलकर, जहीर खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और पार्थ जिंदल जैसी शीर्ष बॉलीवुड और स्पोर्ट्स की हस्तियां शामिल हैं। सिंगर अरिजीत सिंह पृथ्वी अंबानी के बर्थडे पर परफॉर्म करेंगे।

(ये भी पढ़ें- आकाश अंबानी की 4 लग्जरी कारें, करोड़ों में है इनकी कीमत)

अंबानी परिवार ने पृथ्वी के पहले जन्मदिन के अवसर पर आसपास के गांवों में 50,000 ग्रामीणों को खाना खिलाने की योजना बनाई है। वे इस अवसर पर अनाथालयों में दान करने और देश के 150 अनाथालयों में छोटे समारोह आयोजित करने की योजना बना रहे हैं। मां श्लोका अंबानी द्वारा पृथ्वी के लिए नीदरलैंड से खिलौने आयात किए गए हैं। माता-पिता दोनों पार्टी की योजना बना रहे हैं और यह "पूरी तरह से क्वारंटीन" पार्टी होने जा रही है। कैटर्स को थाईलैंड, इटली और अन्य देशों से लाया जाएगा और उन्हें भी क्वारंटीन के नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है।

पहले जन्मदिन समारोह के लिए एक आधिकारिक प्रोटोकॉल साझा करते हुए अंबानी फैमिली ने एक विस्तृत नोटिस जारी किया है। इसके मुताबिक, "सभी मेहमानों को डबल टीकाकरण अनिवार्य है। सभी मेहमानों का टेस्ट 7 दिसंबर से मुंबई में प्रतिदिन किया जाएगा। ये टेस्ट स्पेशल टीम द्वारा किया जाएगा। मुंबई के बाहर के मेहमानों से अनुरोध है कि, वे 7 दिसंबर से डेली टेस्ट रिपोर्ट साझा करें। यह विकल्प केवल तभी उपलब्ध है, जब मेहमान निजी जेट से उनके निवास स्थान से जामनगर के लिए उड़ान भरेंगे।”

(ये भी पढ़ें- नीता अंबानी की समधन मोना मेहता को जानते हैं आप? जानें क्या करती हैं बहू श्लोका मेहता की मां)

अंबानी फैमिली ने साझा किया है कि, 10 दिसंबर को मुंबई से प्राइवेट जेट जाएंगे और अगले दिन वापस आ जाएंगे। फैमिली गेस्टहाउस में रहने के लिए मेहमानों को 0-5 दिनों के लिए क्वारंटाइन करने को कहा गया है। जो मेहमान क्वारंटाइन नहीं करना चाहते हैं, उनके लिए वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराया जाएगा। नोट में लिखा है, "हम आप सभी से हमारे उत्सव के दिनों में सावधानी बरतने का अनुरोध करते हैं। कोई उपहार नहीं लाना है, इसके बजाय हम आपको अपनी इच्छानुसार दान करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।"

फिलहाल, हमें पृथ्वी अंबानी के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरों का इंतजार है। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए ​कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Shoaib-Dipika Kakar से Disha-Rahul Vaidya तक: जानें स्टार किड्स के नाम और उनके अर्थ के बारे में

Sridevi की चेन्नई वाली पहली हवेली है बेहद आलीशान, जो अब 'Airbnb' द्वारा किराए पर है उपलब्ध

Taapsee Pannu और Mathias Boe की 'संगीत नाइट' थी रोशनी व मस्ती से भरी, सजावट की झलकियां आईं सामने

जब Aishwarya Rai ने 'KKHH' में 'टीना' का रोल ठुकराने की बताई थी वजह, कहा था- 'मेरी आलोचना होती..'

Hema Malini-Dharmendra की 44वीं सालगिरह पर बेटी Esha ने शेयर की लवली फोटो, एक साथ खुश दिखा कपल

जब Ajay Devgn ने Salman को उनकी Ex Aish व Vivek Oberoi को किए गए 45-50 फोन कॉल्स की दिलाई थी याद

Ankita Lokhande ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' के लिए ठुकराया Karan Johar का ऑफर: रिपोर्ट

जब Rajesh Khanna ने Dimple Kapadia के तलाक न देने पर की थी बात, कहा था- 'बात तो दिलों की है..'

Jaya Bachchan-Preity Zinta ने Aish की स्पीच का उड़ाया मजाक, फैंस ने उनके व्यवहार को बताया 'अशिष्ट'

Aishwarya-Salman के बारे में खुलासा करने पर ट्रोल हुईं Smita Jaykar, फैंस ने कहा- 'नोजी आंटी'

Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala अपने रिश्ते को रखना चाहते हैं सीक्रेट, जल्द नहीं करेंगे आधिकारिक!

Shivangi Joshi-Kushal Tandon असल जिंदगी में एक-दूसरे को कर रहे हैं डेट! रिपोर्ट

Aditi Rao Hydari ने बताया परिवार के 400 साल पुराने मंदिर में हुई थी उनकी सगाई, खुलकर की बात

Sidhu Moose Wala के मर्डर के मास्टरमाइंड Goldy Brar की अमेरिका में हुई हत्या: रिपोर्ट

Virat ने Anushka Sharma के लिए Vamika-Akaay की तरफ से की बर्थडे पोस्ट, लिखा- 'हम आपसे प्यार..'

Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग केस के एक आरोपी ने मुंबई पुलिस की कस्टडी में की आत्महत्या

जब Sussanne Khan ने कहा था- 'अगर Hrithik Roshan ने तोड़ा रिश्ता, तो नहीं कर पाऊंगी मूव ऑन'

जब Salman Khan ने एक गाने की शूटिंग के दौरान Sanjay L Bhansali को Aishwarya को छूने से किया था मना

'अनुपमा' फेम Rupali Ganguly ने की राजनीति में एंट्री, 'BJP' में हुईं शामिल

क्या Ibrahim अपने 'दादा' Tiger Pataudi की क्रिकेट लिगेसी को बढ़ाएंगे आगे? Saif ने कही थे ये बात