हाल ही में, साउथ एक्टर नागा चैतन्य ने खुलासा करते हुए कहा है कि, सामंथा रुथ प्रभु से तलाक के बाद उनका जीवन बदल गया है। उन्होंने इस बारे में और क्या-कुछ कहा है, आइए आपको बताते हैं।
नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर हैं। वह लीजेंड एक्टर नागार्जुन अक्किनेनी के बेटे हैं, जो इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, नागा इतना अपनी फिल्मों के लिए सुर्खियों में नहीं रहते हैं, जितना वह सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) से तलाक लेने के बाद खबरों में हैं। हाल ही में, सामंथा ने बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर के टॉक शो में अपने रिश्ते पर खुलकर बात की थी और अब चैतन्य का एक बयान सामने आया है।
बता दें कि, सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने 3 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2017 में बड़ी धूमधाम से शादी रचाई थी। हालांकि, 4 साल बाद दोनों ने 2 अक्टूबर 2021 को अलग होने की घोषणा कर फैंस को चौंका दिया था। अब दोनों ही इस विषय पर खुलकर बोलते हुए नजर आ रहे हैं।
दरअसल, सामंथा ने करण जौहर के फेमस टॉक शो 'कॉफी विद करण 7' में अपनी शादी पर बोलते हुए कहा था, चैतन्य से अलग होने के बाद शुरू में वह बहुत परेशान रहती थीं, लेकिन अब वह पहले से काफी मजबूत बन गई हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया था कि, नागा व उनके बीच हार्ड फीलिंग्स हैं और अभी भी उनके बीच स्थिति ठीक नहीं है। हालांकि, उन्होंने आगे कुछ ठीक होने की उम्मीद जताई। वहीं, अब नागा ने भी अपने अलगाव के बारे में बात की है।
(ये भी पढ़ें- बोनी कपूर ने शेयर की जान्हवी कपूर के बचन की तस्वीर, अगस्त्य-नव्या के साथ दिखीं बेहद क्यूट)
नागा चैतन्य ने बताया कि, महामारी और तलाक उनके जीवन का सबसे कठिन चरण कैसे रहा है। अभिनेता ने खुलासा किया कि, वह एक व्यक्ति के रूप में बहुत बदल गए हैं। उनके मुताबिक, पहले वह निजी जीवन के बारे में ज्यादा कुछ नहीं खोल पाते थे, लेकिन अब कर सकते हैं। चैतन्य ने यह भी कहा कि, वह खुद को अपने परिवार और दोस्तों के बहुत करीब महसूस करते हैं। वह कहते हैं कि, खुद को पूरी तरह से नए व्यक्ति के रूप में देखना अच्छा लगता है।
(ये भी पढ़ें- राखी सावंत-आदिल दुर्रानी के 'फिल्मी लव' पर एक्स GF ने दी प्रतिक्रिया, जानें कौन हैं रोशिना देलावरी)
वर्क फ्रंट की बात करें, तो चैतन्य जल्द ही बॉलीवुड फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में दिखाई देंगे, जिसमें आमिर खान और करीना कपूर मुख्य भूमिका में होंगे। यह फिल्म टॉम हैंक्स स्टारर हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। 'लाल सिंह चड्ढा' 11 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
(ये भी पढ़ें- सामंथा रुथ प्रभु ने पूर्व पति नागा चैतन्य के साथ रिश्ते पर की बात, कहा- 'हार्ड फीलिंग्स हैं')
फिलहाल, नागा के इस खुलासे पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।