बोनी कपूर ने शेयर की जान्हवी कपूर के बचन की तस्वीर, अगस्त्य-नव्या के साथ दिखीं बेहद क्यूट

बॉलीवुड फिल्म मेकर बोनी कपूर ने अपने इंस्टा हैंडल से बेटी जान्हवी कपूर के बचपन की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अगस्त्य और नव्या नंदा के साथ दिख रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

बोनी कपूर ने शेयर की जान्हवी कपूर के बचन की तस्वीर, अगस्त्य-नव्या के साथ दिखीं बेहद क्यूट

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी (Janhvi Kapoor) कपूर जल्द ही फिल्म 'गुड लक जेरी' में नजर आने वाली हैं। फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इसी बीच उनके पिता और बॉलीवुड फिल्म मेकर बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जान्हवी के बचपन की एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह अगस्त्य नंदा और नव्या नवेली नंदा के साथ नजर आ रही हैं। 

boney kapoor

बता दें कि, जान्हवी कपूर, बोनी कपूर और दिग्गज दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी हैं। वह और उनकी बहन खुशी कपूर दोनों अपने पिता के साथ रहती हैं और उनके बेहद करीब हैं। बोनी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी और अपने बच्चों की थ्रोबैक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इसी क्रम में उन्होंने एक अन्य फोटो भी शेयर की है। 

boney kapoor

(ये भी पढ़ें- विजय देवरकोंडा 'Liger' के ट्रेलर लॉन्चिंग पर चप्पलों में आए नजर, तो रणवीर सिंह ने किया ट्रोल)

बोनी कपूर ने अपने इंस्टा हैंडल से इस तस्वीर को शेयर कर कैप्शन में लिखा है, ''बचपन की यादें, अगस्त्य, जान्हवी और नव्या।'' इस तस्वीर में जान्हवी ब्लैक ड्रेस में बेहद क्यूट दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने हेयरबैंड भी लगा रखा है। वहीं, नव्या भी ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं। इनके अलावा, फोटो में देखा जा सकता है कि, अगस्त्य अपनी ही दुनिया में मग्न हैं।

janhvi kapoor

(ये भी पढ़ें- रुपाली गांगुली ने अपनी जल्दबाजी में हुई वेडिंग को किया याद, बताया- '​15 मिनट में कैसे की थी शादी')

अगस्त्य नंदा, जान्हवी कपूर और नव्या नवेली नंदा की बचपन की यह तस्वीर फैंस को बहुत पसंद आ रही है और वह इस पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''ये लोग कितने क्यूट लग रहे है।'' वहीं, दूसरे फैन ने लिखा, ''जान्हवी सबसे प्यारी लग रही हैं।'' यहां देखें बाकी कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।

boney kapoor

janhvi kapoor

janhvi

बता दें कि, जान्हवी कपूर ने फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उसके बाद वह 'गुंजन सक्सेना' और 'रूही' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अब जल्द ही वह फिल्म 'गुड लक जेरी' में दिखाई देंगी। यह फिल्म 29 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा उनके पास 'मिस्टर एंड मिसेज माही', 'दोस्ताना 2' और 'बॉम्बे गर्ल' भी हैं। 

janhvi kapoor

(ये भी पढ़ें- सामंथा रुथ प्रभु ने पूर्व पति नागा चैतन्य के साथ रिश्ते पर की बात, कहा- 'हार्ड फीलिंग्स हैं')

फिलहाल, आपको बोनी कपूर द्वारा शेयर की गई यह थ्रोबैक तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें। 

(Picture Credit: Instagram)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.