फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ ने 6 जून 2022 को लोनावला में अपना 34वां जन्मदिन पति और परिवार के साथ सेलिब्रेट किया था। उन्होंने अपने जन्मदिन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
बॉलीवुड की फेमस सिंगर और इंटरनेट सेंसेशन नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने 6 जून 2022 को अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। सिंगर रोहनप्रीत सिंह से शादी के बाद नेहा का ये दूसरा जन्मदिन है, जो उन्होंने लोनावला में सेलिब्रेट किया है। नेहा ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
अपनी आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली नेहा कक्कड़ का जन्म 6 जून 1988 को उत्तराखंड के ऋषिकेश में हुआ था। बचपन में नेहा जागरण में गाती थीं। जागरण में गाने वाली नेहा अब बॉलीवुड की टॉप फीमेल सिंगर्स में शुमार हैं। अपने करियर में सफलता के शिखर पर पहुंचने के बाद नेहा ने 24 अक्टूबर 2020 को पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी कर ली थी।
नेहा और सिंगर रोहनप्रीत सिंह की पहली मुलाकात ‘नेहू द व्याह’ गाने की शूटिंग के दौरान हुई थी। पहली मुलाकात में ही दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। शादी के बाद नेहा का ये दूसरा जन्मदिन है, जो उन्होंने पति और परिवार के साथ स्पेशल तरीके से मनाया है। चलिए आपको दिखाते हैं नेहा के जन्मदिन की तस्वीरें।
(ये भी पढ़ें- जब एकता कपूर से शादी करना चाहते थे करण जौहर, कहा था- 'कोई नहीं मिला तो आपस में कर लेंगे शादी')
बॉलीवुड को बैक-टू-बैक कई चार्ट बस्टर गाने देने वाली नेहा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो अक्सर अपने फैंस के लिए अपनी खूबसूरत फोटोज शेयर करती रहती हैं। 6 जून 2022 को उन्होंने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कई फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो केक काटती नजर आ रही हैं।
(ये भी पढ़ें- कुकू कोहली ने अरुणा ईरानी संग दूसरी शादी पर की बात, बताया- कैसे मैनेज करते हैं दो परिवार)
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जन्मदिन सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर करते हुए नेहा ने लिखा है, ''6 जून 2022 मेरा अब तक का सबसे अच्छा जन्मदिन! हम लोनावला गए और पूरे दिन एडवेंचर किया और रात में हमने केक काटा था। हम नाचे, खूब खाया और बहुत सारे गेम्स खेले। बहुत-बहुत ज्यादा मजा आया। क्या शानदार जन्मदिन है!!! मैं कहना चाहती हूं, ये सब आपके आशीर्वाद और शुभकामनाओं की वजह से हुआ है। आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद, आपका प्यार मेरे लिए दुनिया और खास तौर पर मेरे NeHeart के लिए मायने रखता है।''
नेहा के इस पोस्ट पर उनके तमाम दोस्त, सेलिब्रिटिज और फैंस ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं। मशहूर कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर ने नेहा को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, ''हैप्पी हैप्पी बर्थडे नेहा।'' वहीं, एक्ट्रेस और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा ने नेहा को बर्थडे विश करते हुए लिखा, ''हैप्पी बर्थडे, हमेशा खुश रहो गॉर्जियस। लव यू।''
नेहा के जन्मदिन के सेलिब्रेशन पर उनके पति और मशहूर पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह, उनके पापा, मम्मी, भाई टोनी कक्कड़ और कुछ करीबी रिश्तेदार मौजूद थे। सोशल मीडिया पर शेयर किए बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरों में नेहा काफी खुश और खूबसूरत नजर आ रही थीं।
(ये भी पढ़ें- आर माधवन ने पत्नी सरिता संग मनाई 23वीं मैरिज एनिवर्सरी, एक-दूसरे को विश करते हुए लिखा प्यारा नोट)
फिलहाल, आपको सिंगर के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।