हाल ही में, टीवी इंडस्ट्री के स्टार कपल नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने शादी के बाद अपने हनीमून प्लान के बारे में बात की है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
टीवी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा सितारों में से एक नील भट्ट (Neil Bhatt) और ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) शादी के बाद व्यस्त रहना पसंद कर रहे हैं। एक डेली सोप और एक रियलिटी शो के बीच वह अभी तक अपने लिए हनीमून का समय भी नहीं निकाल पाए हैं। हाल ही में, उन्होंने इसके बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।
(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट शादी के बाद पहली बार जींस टी-शर्ट में आईं नजर, नो-मेकअप लुक में दिखीं बेहद सुंदर)
दरअसल, इन दिनों रियलिटी शो 'स्मार्ट जोड़ी' में नजर आ रहे 'गुम है किसी के प्यार में' फेम एक्टर नील भट्ट कहते हैं कि, एक सेट से दूसरे सेट पर जाने का पूरा अनुभव वास्तव में अच्छा है। उन्होंने कहा कि, "यह वास्तव में बहुत अच्छा है। अपने साथी के लिए समय निकालने की कोशिश करना और अत्यधिक व्यस्त होने की भावना वास्तव में एक अच्छा एहसास है। अभिनेता ज्यादातर आराम कर रहे हैं और काम की तलाश में हैं और मैं व ऐश्वर्या दोनों इस दौर से गुजरे हैं। अब हम दोनों के लिए वह समय आ गया है, जब हम दोनों लगातार बिना रुके काम कर रहे हैं। भले ही हम नवविवाहित हैं, मुझे उम्मीद है कि, हमारा यह दौर जारी रहेगा और काश हर अभिनेता इस दौर से गुजरता।”
(ये भी पढ़ें- 'इंडियन आइडल 12' फेम सायली कांबले की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें आईं सामने, कार से ली एंट्री)
ऐश्वर्या को लगता है कि, शादी के बाद उन्हें एन्जॉय करने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला। एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में आगे कहा कि, हमें शादी के बाद साथ में घूमने फिरने जाना था, लेकिन वो वाला टाइम नहीं मिला। हम दो शो और शादीशुदा जिंदगी को मैनेज करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हम अपने हनीमून के लिए नॉर्वे जाना चाहते थे, क्योंकि हम दोनों ने ही भारत में बर्फ नहीं देखी है अभी तक। हम वास्तव में लगभग 15 दिनों के लिए नॉर्वे जाना चाहते हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि, हम दोनों अब अपने हनीमून के लिए इतने दिनों का समय बिताएंगे।”
(ये भी पढ़ें- आदित्य नारायण ने पिता बनने के बाद जीवन में आए बदलावों पर की बात, कहा- 'त्विषा बहुत खुशियां लाई है')
इस जोड़े ने 30 नवंबर 2021 को शादी रचाई थी और बाद में मुंबई में अपने दोस्तों और परिवार के लिए एक रिसेप्शन दिया था। शादी के बाद जीवन में आए बदलावों के सवाल पर ऐश्वर्या ने हंसते हुए कहा कि, “मैं अब नील के साथ बहुत लड़ती हूं!" हालांकि, बिंदास पति ने कहा कि, "ऐसा नहीं है, हम पहले जैसे ही हैं, अभी भी उतना ही प्यार करते हैं। जबसे हमने शादी की है, तब से एक-दूसरे के लिए हमारा प्यार कई गुना बढ़ गया है। और हां, साथ रहकर हम दोनों ने एक-दूसरे पर अपनी कुछ खास खूबियां उतारी हैं। यह फनी है, लेकिन कभी-कभी वह मेरे डायलॉग बोलती है तो कभी मैं उनकी लाइन्स। तो हां, बदलाव हुए हैं, लेकिन वे बहुत छोटे और प्यारे हैं।”
फिलहाल, अब देखना होगा कि, नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा अपने हनीमून के लिए कब समय निकालते हैं। वैसे, इस बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।