हाल ही में, सोशल मीडिया पर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की भांजी इशिता की शादी से नीता अंबानी और कोकिलाबेन अंबानी की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें दोनों काफी खूबसूरत लग रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
अंबानी खानदान में इन दिनों जश्न का माहौल है। बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी की भांजी इशिता सालगांवकर (Isheta Salgaocar) ने दूसरी बार शादी रचा ली है। इशिता की शादी से अंबानी परिवार के सदस्यों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इस बीच नीता अंबानी (Nita Ambani) और कोकिलाबेन अंबानी (Kokilaben Ambani) की फोटोज सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, साल 2019 में अपने पहले पति नीशल मोदी से तलाक लेने के बाद 9 जुलाई 2022 को इशिता ने अपने मामा की प्रॉपर्टी यानी लंदन के बकिंघमशायर में स्थित 'स्टोक पार्क' में दूसरी बार शादी रचाई। उनके पति अतुल्य मित्तल 'नेक्सज़ू मोबिलिटी' के संस्थापक हैं।
(ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर बोले- 'मुझे बेटी ही चाहिए', 'अनुपमा' फेम रुपाली गांगुली से लिए पैरेंटिंग टिप्स)
अब आपको दिखाते हैं नीता और कोकिलाबेन की फोटोज। दरअसल, 'ईशा अंबानी पीरामल' नाम के एक फैन पेज के इंस्टाग्राम अकाउंट से इशिता सालगांवकर की शादी की कई तस्वीरें शेयर की गई हैं। एक तस्वीर में नीता अंबानी को एक महिला के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान मल्टीकलर की फ्लॉवर बॉर्डर वाली साड़ी में नीता अंबानी कमाल की लग रही हैं। उन्होंने बड़े इयररिंग्स के साथ अपने लुक को खुले बालों से निखारा है और वह इसमें काफी सुंदर लग रही हैं।
वहीं, एक तस्वीर में नीता अंबानी को अपनी मां और बहन के साथ देखा जा सकता है। तस्वीर देखकर लगता है कि, वह अपनी भांजी की शादी का जश्न मनाते हुए डांस कर रही हैं। इस दौरान पिंक कलर की साड़ी में नीता बेहद सुंदर लग रही हैं। नीता अंबानी की सासू मां कोकिलाबेन अंबानी की भी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। फोटो में कोकिलाबेन को कुछ लोगों के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान उन्होंने सिल्वर एंब्रॉयडरी वाले बॉर्डर के साथ हल्की गुलाबी रंग की साड़ी पहनी है, जिसमें वह सुंदर लग रही हैं।
इससे पहले, सोशल मीडिया पर ईशा और श्लोका की एक तस्वीर सामने आई थी। फोटो में दोनों अपने स्टनिंग अवतार में कैमरे के लिए पोज दे रही थीं। ईशा ने सफेद रंग की जंगल-प्रिंटेड साटन लॉन्ग काफ्तान ड्रेस पहनी थी और अपने लुक को मिनिमल रखा था। दूसरी ओर, श्लोका ने लाल रंग की स्लीवलेस ड्रेस में पूरी लाइमलाइट चुरा ली थी। उन्होंने अपने लुक को डायमंड इयररिंग्स और नेकपीस के साथ पेयर किया था और रेड लिपस्टिक व स्मोकी आईज के साथ पूरे लुक को कम्पलीट किया था।
(ये भी पढ़ें- सिद्धांत चतुर्वेदी-नव्या नवेली एक बार फिर साथ आए नजर, कैमरे से बचती दिखीं बिग बी की नातिन)
फिलहाल, आपको नीता और कोकिलाबेन की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।