नीता अंबानी-मुकेश अंबानी ने पोते पृथ्वी संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, भव्य लाइटिंग से सजा 'एंटीलिया'

दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपने पोते पृथ्वी आकाश अंबानी के साथ 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। आइए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।

By Shivakant Shukla Last Updated: Aug 15, 2022 | 14:06:17 IST

आज यानी 15 अगस्त 2022 को पूरा देश 76वां 'स्वतंत्रता दिवस' मना रहा है। इस मौके को 'अमृत महोत्सव' के रूप में सेलिब्रेट किया जा रहा है। हर कोई इसमें बढ़-चढ़कर भाग ले रहा है। इसी क्रम में देश के जाने-माने बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने भी इसे बेहद उत्साह के साथ सेलिब्रेट किया है। इसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

पहले तो ये जान लीजिए कि, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुकेश अंबानी के घर 'एंटीलिया' को दुल्हन की तरह सजाया गया। इसे तिरंगे के कलर वाली लाइट से डेकोरेट किया गया। इसकी झलकियां भी सामने आई हैं, जिसमें उनके भव्य महल की सुंदरता लोगों का मन मोह रही है। यहां देखें इसके वीडियोज।

यही नहीं, मुकेश अंबानी ने साल 2019 में यूरोप के स्टोक पार्क को 592 करोड़ रुपए में खरीदा था। इसकी भी एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें अंबानी की ये संपत्ति तिरंगे के रंग में सजी हुई दिखाई दे रही है। इससे साफ है कि, उनका देश प्रेम कितना अटूट है।

(ये भी पढ़ें- मिलिए शहीद भगत सिंह की 'पत्नी' दुर्गावती देवी सेः ऐसे की थी शहीद-ए-आजम की मदद)

अब आइए आपको दिखाते हैं, अंबानी के स्वतंत्रता दिवस उत्सव की झलकियां। दरअसल, सोशल मीडिया पर हमें मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की अपने पाते पृथ्वी अंबानी के साथ की एक तस्वीर व एक वीडियो मिला, इसमें तीनों को बेहद खुश देखा जा सकता है। नीता खुशी के साथ तिरंगा लहरा रही हैं। इस दौरान जहां मुकेश अंबानी कुर्ता-पायजामा और जैकेट में हैंडसम लग रहे हैं। वहीं, उनके लाडले पोते पृथ्वी भी कुर्ता-पायजामा और जैकेट में क्यूट लग रहे हैं। वह अपने दादू के गोद में शान के साथ एंजॉय कर रहे हैं। नीता अंबानी ट्रेडिशनल आउटफिट में तिरंगे के साथ अपनी खुशी का इजहार कर रही हैं। यहां देखें झलकियां।

(ये भी पढ़ें- इन पत्नियों ने बढ़ाया है देश का सम्मान, अपने पति के शहीद होने के बाद जॉइन की 'भारतीय सेना')

बता दें कि, मुकेश और नीता तीन बच्चों आकाश-ईशा और अनंत अंबानी के माता-पिता हैं। अकाश अंबानी ने साल 2019 में बिजनेसमैन रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता से शादी की थी और शादी के एक साल बाद साल 2020 में दोनों बेटे पृथ्वी अंबानी के पैरेंट्स बने थे। करीब एक साल लाइमलाइट से दूर रहने के बाद अब अंबानी परिवार के अन्य सदस्यों की ही तरह पृथ्वी भी अपने क्यूटनेस के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। 

मुकेश अंबानी अपने पोते से बेहद प्यार करते हैं, इसकी एक झलक तब देखने को मिली थी, जब अंबानी फैमिली ने अपनी होने वाली दूसरी बहू राधिका मर्चेंट के लिए 'अरंगेत्रम' कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस फंक्शन में पहुंचे मुकेश अंबानी ने अपने पाते को गोद में लिया हुआ था। 

(ये भी पढ़ें- शाहरुख खान की फैमिली ने अपने घर 'मन्नत' की छत पर फहराया तिरंगा, व्हाइट ड्रेस में की ट्विनिंग)

फिलहाल, आपको अंबानी फैमिली की सामने आई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Kareena Kapoor Khan ने बताया तैमूर-जेह को सिखाने के लिए व​ह और सैफ एक-दूसरे से करते हैं प्यार से बात

Samarth Jurel ने Isha Malviya को बताया 'मौकापरस्त', कहा- 'उन्होंने मीडिया अटेंशन के लिए मुझसे..'

Ranbir Kapoor बेटी Raha को गोद में​ लिए आए नजर, पत्नी Alia संग पहुंचे Varun Dhawan के घर

Parineeti Chopra का पुराना वीडियो देख उनकी नेचुरल ब्यूटी पर फिदा हुए फैंस, देशभक्ति गीत गाती आईं नजर

Shahid Kapoor ने एक बार अपनी Ex-GFs की संख्या का किया था खुलासा, जिन्होंने एक्टर को दिया था धोखा

जब Salman Khan ने Bhansali की भांजी को शादी के लिए किया था प्रपोज, लेकिन उन्होंने कर दिया था मना

Asim Riaz ने Himanshi Khurana से ब्रेकअप के कुछ महीनों बाद मिस्ट्री गर्ल संग शेयर की रोमांटिक फोटो

दिल्ली की 'वड़ा पाव गर्ल' सड़क पर भंडारा करने पर हुईं अरेस्ट! पुलिस ने कहा- 'उन्होंने मिसबिहेव किया'

मिलिए Aditi Rao Hydari के पूर्व पति Satyadeep Misra से, जिन्होंने Masaba Gupta से की है दूसरी शादी

Rubina Dilaik ने जुड़वा बेटियों के जन्म के बाद पति Abhinav संग इंटीमेट पलों को याद करने की कही बात

Aditya Roy Kapur देर रात Shraddha Kapoor के घर के बाहर हुए स्पॉट, फैंस बोले- 'क्या वे साथ हैं?'

Neha Dhupia ने एक इवेंट में Nushrratt Bharuccha को किया नजरअंदाज, नेटिजंस ने सुनाई खरी-खोटी

SRK ने 'KKR' के मैच में शामिल होने पर की बात, अपने अगले प्रोजेक्ट पर कहा- 'थोड़ा रेस्ट कर सकता हूं'

Anushka Sharma के 36वें बर्थडे की झलकियां: स्वादिष्ट पेस्ट्री से शानदार डेकोरेशन तक, सबकुछ था शानदार

Dhanush से तलाक के बाद Aishwarya Rajinikanth ने खरीदा आलीशान घर, पिता Rajinikanth को कराया विजिट

Hema Malini-Dharmendra ने फिर से की शादी, Sunny-Bobby पार्टी में नहीं हुए शामिल, सूत्र ने बताई वजह

Arti Singh 'विदाई' के दौरान फूट-फूटकर रोती आईं नजर, 'भाभी' Kashmera Shah से गले मिलकर हुईं विदा

Shivangi Joshi और Kushal Tandon ने अपनी सगाई की अफवाहों को किया खारिज, एक्टर ने लिखा- 'सोर्स है कौन'

Suhana Khan ने कहा- 'मैंने ब्रेकअप कर लिया', रूमर्ड BF Agastya की मां Shweta ने किया रिएक्ट

'Godrej Group' की स्टोरी: जानें कैसे एक वकील ने ब्रिटिशर्स से लड़कर खड़ी की 1.76 लाख करोड़ की कंपनी