हाल ही में, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के दिवाली बैश की कुछ इनसाइड झलकियां सामने आई हैं, जिनमें बिजनेसवुमेन नीता अंबानी को अपनी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट को गले लगाते हुए देखा गया। आइए दिखाते हैं।
बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) 60 साल की उम्र में भी अपने फैशन स्टेटमेंट से हर किसी को इम्प्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। नीता और मुकेश के तीन बच्चे आकाश, ईशा और अनंत हैं। नीता जितना अपने बच्चों के क्लोज हैं, उतनी ही अच्छी बॉन्डिंग वह अपनी दोनों बहुओं श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट (होने वाली बहू) के साथ भी शेयर करती हैं। इसकी एक झलक हमें डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में देखने को मिली।
हाल ही में, मनीष मल्होत्रा ने अपनी दिवाली पार्टी की कुछ अंदरूनी झलकियां साझा कीं, जिनमें अंबानी महिलाएं खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही थीं। पहली फोटो में नीता को अपनी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के साथ गले मिलते हुए देखा गया, जब दोनों होस्ट मनीष के साथ फोटो क्लिक करवा रही थीं। जहां राधिका, मनीष के पास खड़ी थीं, वहीं नीता ने पीछे से उन्हें गले लगा लिया था। यह तस्वीर नीता और अनंत अंबानी की मंगेतर राधिका के बीच के प्यार भरे बंधन के बारे में बहुत कुछ बताती है, जिसे नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। पार्टी में राधिका 5 लाख का बो पर्स लिए नजर आई थीं। फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें।
एक और तस्वीर में श्लोका मेहता और ईशा अंबानी, मनीष मल्होत्रा के साथ एक हैप्पी पोज देती हुई नजर आईं। फोटो में दोनों अपनी चमकदार मुस्कान बिखेर रही थीं और ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जहां ईशा ब्राइट पिंक लहंगे में खूबसूरत लग रही थीं, वहीं श्लोका ने आइवरी कलर का शरारा सेट पहना था। फोटो में ननद-भाभी की जोड़ी BFF वाइब्स बिखेरती हुई नजर आईं।
नीता अंबानी के महंगे शौक: 90 करोड़ की कार से लाखों की साड़ी-लिपिस्टिक-जूतों तक, जानें सब कुछ
राधिका मर्चेंट के लुक की बात करें, तो उन्होंने आइवरी कलर के का 'घरारा' सेट चुना था, जिसके चारों ओर हैवी कढ़ाई और स्टोन वर्क किया गया था। उन्होंने अपने लुक को लेयर्ड डायमंड नेकलेस, दो चूड़ियां और शानदार इयररिंग्स के साथ निखारा था। अपने बालों को खुला रखते हुए राधिका ने सटल मेकअप लुक अपनाया था। पार्टी की कुछ झलकियों में राधिका अपनी होने वाली सास नीता अंबानी और अपनी बहन अंजलि मर्चेंट के साथ पोज देती नजर आईं।
नीता की बात करें, तो वह ब्लू कलर की साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, जो पूरी तरह से मोती से सजी हुई थी और उस पर रफ़ल बॉर्डर था। दूसरी ओर, अंजलि ने पिंक कलर की शिमरी साड़ी और हॉल्टर-नेक ब्लाउज चुना था और गॉर्जियस लग रही थीं।
Nita Ambani के 60वें बर्थडे बैश की इनसाइड झलकियां: फोंडेंट केक से म्यूजिकल नाइट तक, सब था बेहद खास...फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, अंबानी फैमिली की लेडीज के बीच के प्यारे बंधन पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।