दिग्गज बिजनेसवुमेन नीता अंबानी ने 'जियो वर्ल्ड गार्डन' में आयोजित क्रिसमस उत्सव में भाग लेने के दौरान एक बेहद खूबसूरत ड्रेस पहनी थी। आइए आपको दिखाते हैं।
भारत की सबसे सफल बिजनेसवुमेन में से एक नीता अंबानी (Nita Ambani) अपने हर प्रयासों से देश को गौरवान्वित करती हैं। अपने प्रोफेशनल वर्क के अलावा नीता को उनके पारिवारिक मूल्यों और परंपराओं के प्रति प्रेम के लिए भी सराहा जाता है। इसके अलावा, नीता अंबानी अपने बेहतरीन फैशन स्टेटमेंट से भी लोगों का ध्यान खींचती हैं।
नीता अंबानी को हाल ही में क्रिसमस सेलिब्रेशन इवेंट के लिए 'जियो वर्ल्ड गॉर्डन' में देखा गया था। अंबानी परिवार के एक फैन पेज ने अपनी इंस्टा स्टोरीज पर नीता अंबानी की एक झलक साझा की है, जिसमें उन्होंने टीवी कपल देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी व उनकी बेटी लियाना के साथ तस्वीर खिंचवाई थी। जहां गुरमीत पूरी तरह से ब्लैक कलर की ड्रेस में हैंडसम लग रहे थे, वहीं देबिना ने ब्लैक स्कर्ट के साथ व्हाइट टॉप पहना था। बेबी लियाना एक सुंदर पिंक ड्रेस में सजी हुई थीं। हालांकि, यह बिजनेसवुमेन नीता अंबानी थीं, जिन्होंने अपने लुक से सबका दिल जीत लिया।
नीता ने एक व्हाइट एंड पिंक कलर का को-ऑर्ड सेट पहना था, जिस पर यूनिक डिज़ाइन प्रिंट थे। उन्होंने हल्के मेकअप, खुले बालों और स्टेटमेंट इयररिंग्स को चुना था, जिसने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए थे। अंबानी फैन पेज के मुताबिक, क्रिसमस फेस्ट के लिए नीता के स्टनिंग लुक में माजोलिका प्रिंटेड सिल्क शर्ट और मैचिंग पायजामा शामिल था। यह ड्रेस इंटरनेशनल फैशन लेबल 'डोल्से एंड गब्बाना' की थी और इसकी कीमत 1350 यूरो यानी 1,24,000 रुपए है।
बिजनेसवुमेन ने अपने आउटफिट को स्टाइलिश पिंक कलर के सैंडल के साथ जोड़ा था, जिसमें पूरे पर स्टोन वर्क था। अंबानी पेज के अनुसार, फ्यूशिया पिंक रॉकस्टड सैंडल 'वैलेंटिनो' लेबल का है और इसकी कीमत 920 डॉलर यानी 76,588 रुपए है।
Nita Ambani ने Isha के जुड़वा बच्चों के बर्थडे बैश में पहनी थी 'Jacob And Co' की 3 करोड़ की घड़ी। झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।
9 दिसंबर 2023 को नीता अंबानी ने 'टाटा महिला प्रीमियर लीग' की नीलामी में भाग लिया था। इस इवेंट के लिए नीता ने जींस के साथ लाइट ब्लू कलर की शर्ट चुनी थी। उन्होंने इसे 'मुंबई इंडियंस' के लोगो वाले कोरल-ह्यूड ब्लेज़र के साथ स्टाइल किया था।
हालांकि, यह उनकी आर्म कैंडी थी, जिसने सभी का ध्यान खींचा था। एक्सेसरीज के बारे में अपने क्लासिक टेस्ट के लिए फेमस नीता ने पिंक कलर का स्ट्राइप्ड शिमरी बैग कैरी किया था, जो चेन-डिटेलिंग स्ट्रैप्स से सजा हुआ था। थोड़ी रिसर्च करने पर हमें पता चला कि यह पॉपुलर ब्रांड 'चैनल' का है। बैग की कीमत 3,550 डॉलर यानी 2,96,177 रुपए है।
Nita Ambani ने Isha के बच्चों की बर्थडे पार्टी में पहना था 6.68 लाख का ओम्ब्रे-इफेक्ट को-ऑर्ड सेट, पूरी स्टोरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, आप नीता अंबानी के स्टाइलिश और क्लासी लुक के बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।