NRI ईसाई दुल्हन ने अपनी हिंदू शादी में पहना सब्यसाची का लहंगा, मिनिमल लुक में दिखीं खूबसूरत

न्यूयॉर्क में रहने वाली ईसाई दुल्हन ने अपने हिंदू विवाह समारोह में डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के कलेक्शन से आइवरी कलर का लहंगा पहना था। आइए आपको दिखाते हैं उनकी तस्वीरें।

By Kanika Singh Last Updated: Dec 30, 2021 | 21:17:11 IST

शादी के सीजन के लिए तैयार होने वाली हर दुल्हन के बीच हमें एक ऐसी नवविवाहित दुल्हन मिली, जिन्होंने अपनी शादी के दिन अपने लुक से सभी को चौंका दिया था। जब भी हम शादी के लहंगे के बारे में सोचते हैं, तो हमारे दिमाग में सबसे पहले लाल रंग का शादी का जोड़ा आता है। लेकिन अब वो दिन गए, जब दुल्हनेंअपनी शादी के लिए पारंपरिक रूप से लाल लहंगे को चुनती थीं। आजकल की दुल्हनें रंगों के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं।

शादी से पहले एक लड़की को हमेशा इस बात की टेंशन रहती है कि, शादी के बाद का जीवन कैसा होगा। इसके साथ ही, यह चिंता भी होती है कि, उसे अपनी शादी के दिन सबसे अच्छा दिखना है। हाल ही में, हमें एक दुल्हन मिली, जिसने अपनी शादी के लहंगे को डेकोरेट करने की जिम्मेदारी मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी को सौंपी थी और वह अपनी शादी के दिन बिल्कुल शाही लग रही थीं। न्यूयॉर्क में रहने वाली दुल्हन क्रिस्टन कौफाकिस अपनी शादी के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। ईसाई दुल्हन ने सब्यसाची मुखर्जी के कलेक्शन से एक मिनिमल कढ़ाई वाला आइवरी कलर का लहंगा चुना था। उनके लहंगे में कढ़ाई और जटिल गोलाकार पैटर्न का काम हुआ था। लहंगे को बेहतरीन दिखाने के लिए डिज़ाइनर ने गोल्डन ज़री, रेशम और स्टोन का इस्तेमाल किया था।

(ये भी पढ़ें: दुल्हन ने अपनी शादी में पहनी महाराष्ट्रियन साड़ी, नथ और हार ने ब्राइडल लुक में लगाया चार-चांद)

अपने लहंगे के साथ क्रिस्टन ने प्लंजिंग नेकलाइन ब्लाउज़ चुना था, जिस पर सुनहरे धागे की कढ़ाई की गई थी। ब्लाउज पर ऑफबीट लीफ मोटिफ्स के साथ-साथ स्लीव्स पर सिल्वर गोटा पट्टी वर्क और नेक हेमलाइन ने उनके लुक को बढ़ा दिया था। दुल्हन के दुपट्टे के लुक को सिंपल लेकिन एलिगेंट रखा गया था। उन्होंने अपने लहंगे को एक सफेद जालीदार दुपट्टे के साथ जोड़ा था, जिसमें एक हेमलाइन थी।

(ये भी पढ़ें- दुल्हन ने अपनी शादी में पहना फ्लोरल प्रिंटेड सब्यसाची लहंगा, मिनिमल ज्वेलरी ने खींचा ध्यान)

दुल्हन क्रिस्टन ने अपने दूल्हे की परंपराओं के अनुसार हिंदू विवाह किया था। इसलिए उन्होंने अपने हिसाब से अपने आउटफिट को चुना था, ताकि उन्हें वाइट वेडिंग का भी एहसास हो सके। दुल्हन ने अपना चूड़ा और मेहंदी फ्लॉन्ट करके अपने लुक को निखारा था। दुल्हन ने मैचिंग इयररिंग्स के साथ एक चौड़ा नेकपीस पहना था और एक लंबे मोतिहार के साथ अपने लुक को निखारा था।

दुल्हन ने अपने बालों को बीच के हिस्से में स्लीक बन में खींचा हुआ था और इसके ऊपर मांग टीका के साथ अपने लुक को पूरा किया था। अपने वेडिंग डे के लिए उन्होंने अपने मेकअप को न्यूड लिप शेड और गालों पर गुलाबी ब्लश के साथ मिनिमल रखा था। इस बात में कोई शक नहीं है कि, क्रिस्टन अपनी शादी में काफी खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि, उनके होने वाले दूल्हे ने बेहतरीन फैशन गोल्स सेट किए थे। वह सफेद रंग के बंदगला शेरवानी सूट में बेहद हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने भूरे रंग के जूते के साथ अपने लुक को पूरा किया था और उनकी उंगली पर चमक रही अंगूठी काफी आकर्षक लग रही थी।

फिलहाल, जो दुल्हनें मिनिमलिस्टिक लुक पसंद करती हैं, वो निश्चित रूप से अपनी शादी के लिए क्रिस्टन के लुक को चुन सकती हैं। तो, आपको दुल्हन का लुक कैसा लगा? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

Ankita Lokhande ने Madhuri Dixit का आइकॉनिक लुक किया रीक्रिएट, नेटिजंस ने कहा- 'कोशिश फेल'

पाकिस्तानी एक्टर Zuhab Khan ने Wania Nadeem से रचाई शादी, व्हाइट आउटफिट में बेहद प्यारा दिखा कपल

नई दुल्हन Arti Singh का ससुराल में हुआ भव्य स्वागत, सरप्राइज से हैरान दिखीं एक्ट्रेस

Dipika Kakar ने बॉडी शेमिंग के लिए ट्रोलर्स को दिया जवाब, बताया वेट लॉस पर क्यों नहीं दे रहीं ध्यान

Bobby Deol ने 'एनिमल' में 3 शादी करने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'हम देओल हैं हमारा दिल भरता ही नहीं'

Bharti Singh के बेटे Golla से मिलती-जुलती है Ranbir की बेटी Raha की शक्ल, नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया

Anjali Arora 'श्री रामायण कथा' में निभाएंगी 'माता सीता' का किरदार, नेटिजन ने कहा- 'मंथरा के लिए..'

जब Aishwarya-Aaradhya ने Navya Nanda को किया नजरअंदाज, कथित झगड़े के बीच पुराना वीडियो आया सामने

जब Boney Kapoor ने 'गुड न्यूज' के सवाल पर Salman Khan को दिया था जवाब, जोर से हंसने लगी थीं Sridevi

Sunny Deol ने परिवार में सौभाग्य लाने के लिए की बहू Drisha की तारीफ, कहा- 'चीजें ठीक से क्यों...'

Hrithik से पहले Saba Azad नसीरुद्दीन के बेटे Imaad को कर रही थीं डेट, 7 से ज्यादा साल तक थे साथ

मिलिए 'Heeramandi' के 'उस्तादजी' यानी Indresh Malik से, जिन्हें Sanjay L Bhansali से मिला खास गिफ्ट

Aditya Roy Kapur संग ब्रेकअप से आहत हैं Ananya Panday, मूव ऑन करने की कर रही हैं कोशिश: रिपोर्ट

Ranbir-Alia की बेटी Raha Kapoor डायरेक्टर Ayan Mukerji संग घूमती आईं नजर, गर्मी में दिखीं परेशान

Isha Ambani जामनगर के अनदेखे क्लिप में Aadiya संग डांस करती आईं नजर, Manish Malhotra ने किया जॉइन

Arti Singh के पति Dipak Chauhan ने आधी रात को अपनी 'पहली रसोई' में बनाई मैगी, एक्ट्रेस ने दिखाई झलक

'हीरामंडी' के लिए ट्रोल होने के बीच Sharmin Segal की पुरानी तस्वीरें हुईं वायरल, दिखीं बिल्कुल अलग

जब Sunidhi Chauhan के कॉन्सर्ट में एक व्यक्ति ने उन पर फेंकी बोतल, सिंगर ने कूल होकर दिया जवाब

Rekha ने Bobby Deol से बहुत पहले किए थे 'जमाल कुडू' के हुक स्टेप्स, वीडियो आया सामने

Govinda ने Krushna Abhishek-Kashmera Shah से नाराज होने की असली वजह का किया खुलासा