शादी का दिन हर लड़की के लिए उसका सबसे खूबसूरत और महत्वपूर्ण दिन होता है, क्योंकि होने वाली दुल्हन को कई बदलावों से गुजरना पड़ता है और एक शादी को परफेक्ट बनाने के लिए महीनों पहले ही प्लानिंग और तैयारी करनी पड़ती है। मेहमानों की सूची से लेकर आयोजन स्थल को अंतिम रूप देने तक, इसे एक ऐसा दिन बनाने में बहुत मेहनत लगती है। इसके साथ ही, होने वाली दुल्हन के लिए सही ड्रेस का निर्णय करना भी काफी अहम होता है। एक दुल्हन के लिए, उसकी शादी की ड्रेस बहुत खास होती है, क्योंकि इससे उसकी कई खूबसूरत यादें जुड़ी होती हैं।
ज्यादातर लड़कियों अपनी शादी में राजकुमारी जैसी दिखना चाहती हैं। ऐसे में, शादी के लिए सही ड्रेस का चयन करना एक बड़ा चैलेंज हो जाता है। और बाजार में दुल्हन के कपड़ों की संख्या की उपलब्धता के साथ, उसके स्पेशल-डे के लिए सही ड्रेस का चयन करना एक बड़ा काम हो जाता है। हालांकि, हमने कई दुल्हनों को नए ट्रेंड और एक स्टाइलिश लहंगा-चोली की तरफ जाते हुए देखा है। हम हाल ही में, हमें एक दुल्हन मिली, जो अपनी परंपरा से जुड़ी हुई हैं और उन्होंने अपनी शादी के दिन के लिए पारंपरिक महाराष्ट्रियन लुक को चुना था।
(ये भी पढ़ें: 10 सब्यसाची दुल्हनें, जिन्होंने शादी में पहना ऑरेंज कलर का लहंगा, ब्राइडल लुक से नहीं हटेंगी नजरें)
मिलिए दुल्हन प्रियंका घोलप से, जिन्होंने अपनी शादी के दिन एक महाराष्ट्रियन दुल्हन का रूप अपनाया था। उनके ब्राइडल आउटफिट से लेकर मेकअप और बालों तक, उन्होंने जो कुछ भी चुना, वह अनोखा था। दुल्हन ने सुनहरे रंग की एक चमकदार रेशमी साड़ी का चयन किया था, जिस पर सुंदर फ्लेरल प्रिंट बने हुए थे।
उन्होंने इसे वेलवेट के हाफ स्लीव एमराल्ड ग्रीन कलर के ब्लाउज के साथ पेयर किया था। कंधे की स्लीव्स में ज़री और बीडवर्क के साथ स्लीव्स के हेम पर ग्रीन कलर के ड्रॉपिंग बीड्स थे। ब्लाउज की नेकलाइन में जटिल पत्थर और मनके लगे हुए थे। अपने लुक को पूरा करने के लिए दुल्हन ने मैचिंग वेलवेट कमर बेल्ट पहनी थी, जिसमें गोल्डन सीक्विन में जटिल काम किया गया था। इसके साथ ही, उन्होंने वेलवेट के पन्ना रंग के दुपट्टे को भी अनोखे अंदाज में ड्रेप किया था। उनके दुपट्टे में चारों तरफ पत्थरों से बने छोटे-छोटे फूल लगे हुए थे, जो उन्हें एक शाही लुक दे रहे थे।
(ये भी पढ़ें: इस दुल्हन ने अपनी शादी में पहना राजस्थानी लहंगा, जड़ी वाले ब्लाउज ने खींचा सबका ध्यान)
दुल्हन ने अपने लुक को खूबसूरत गोल्ड ज्वेलरी से कंप्लीट किया था। उन्होंने इसे दो भारी हार, झुमके, ब्राह्मी नथ, मांग टीका और हरे व सुनहरे रंगों की चूड़ियों के साथ जोड़ा था। खूबसूरत दुल्हन ने अपने लुक को बन के साथ पूरा किया था, जिसे असली सफेद और पीले रंग के फूलों से सजाया गया था। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप के साथ जोड़ा था, जिसमें बड़ी पलकों के साथ चमकदार स्मोकी आंखें, हरे रंग का काजल, न्यूड लिपस्टिक और माथे पर तिलक शामिल था।
दूल्हे ने एक हरे रंग का बंदगला कुर्ता पहना था, जिसमें नेकलाइन पर सुनहरे रंग में भारी पत्थर का काम हुआ था और आस्तीन की हेमलाइन थी। इसके साथ ही, उन्होंने गोल्डन पगड़ी को शाही अंदाज में ड्रेप किया था। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने एक कलाई घड़ी को पहना था।
फिलहाल, हमें इस दुल्हन का महाराष्ट्रियन लुक काफी पसंद आया। इसके बारे में आप क्या कहेंगे? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।