राजस्थानी दुल्हन ने अपनी शादी में पहना पारंपरिक लाल 'पोशाक', सफेद चूड़े ने खींचा ध्यान

यहां हम आपको एक ऐसी राजस्थानी दुल्हन से मिलवाने जा रहे हैं, जिन्होंने आधुनिक लहंगे को छोड़कर और अपनी शादी के लिए पारंपरिक 'पोशाक' को चुना। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

राजस्थानी दुल्हन ने अपनी शादी में पहना पारंपरिक लाल 'पोशाक', सफेद चूड़े ने खींचा ध्यान

भारत देश में क्षेत्रों के अनुसार वहां पारंपरिक पहनावे का अपना एक खास महत्व है। यहां शादियों में भी अलग-अलग क्षेत्र के अनुसार दूल्हा-दुल्हन का वेडिंग ड्रेस बदल जाता है। उदाहरण के लिए, हम एक बंगाली दुल्हन को लाल-सफेद रंग की साड़ी पहने और एक पंजाबी दुल्हन को पटियाला सूट पहने हुए देखते हैं। 

bride pooja

हालांकि, आज के आधुनिक समय के अनुसार शादी और उसमें पहने जाने कपड़ों को लेकर बहुत बदलाव हुए हैं। आजकल दुल्हन बनने वाली हर लड़की शादी के जोड़े के तौर पर डिजाइनर लहंगे को ही महत्व देती है। इन सब में पारंपरिक पहनावा कहीं पीछे छूट रहा है। दुल्हनें अब अपनी पसंद से अपने स्पेशल दिन और प्री-वेडिंग फंक्शन के अनुसार अपना पहनावा तय करती हैं। शादियों में पारंपरिक पहनावे की जगह अब डिजाइनर साड़ी और लहंगे ने ले ली है। 

bride pooja

(ये भी पढ़ें- 10 सब्यसाची दुल्हनें, जिन्होंने शादी में पहना ऑरेंज कलर का लहंगा, ब्राइडल लुक से नहीं हटेंगी नजरें)

मगर, इन सब के बावजूद आज भी कुछ लड़कियां ऐसी हैं, जो अपनी शादी के लिए पारंपरिक पहनावे को ही महत्व देती हैं। राजस्थान की पूजा सिंह उनमें से ही एक हैं। पूजा सिंह पेशे से एक डिजाइनर हैं और एक फैशन ब्रांड की को-ऑनर भी हैं। उनका एक फैशन ब्रांड है, जो 'पोशीदा' के नाम से जाना जाता है। उन्होंने अपनी शादी के लिए राजस्थान के शहर जयपुर के फेमस 'मुंडोता पैलेस' को चुना था, जहां वो अपने सपनों के राजकूमार के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। हालांकि, उनकी पूरी शादी का हाईलाइट उनका ट्रेडिशनल लुक था। दुल्हन ने अपनी शादी के लिए भारी-भरकम लहंगे को छोड़ एक राजस्थानी पोशाक का विकल्प चुना था।

bride pooja

दुल्हन ने अपनी शादी की पोशाक को खुद डिज़ाइन किया था। उनके लहंगे के बॉर्डर पर भारी गोल्डन एम्ब्रॉयडरी की गई थी। इस लहंगे को उन्होंने राजस्थानी चोली और दुपट्टे के साथ पेयर किया था। अगर दुल्हन की ज्वेलरी की बात करें, तो उन्होंने अपने लुक को एक पारंपरिक चोकर नेकपीस, सतलदा हार, मैचिंग इयररिंग्स, नथ और बोरला स्टाइल की माथा पट्टी के साथ कंप्लीट किया था।

bride pooja

(ये भी पढ़ें- इन 8 दुल्हनों ने शादी में पहना मनीष मल्होत्रा ​​का डिजाइन किया गया लाल लहंगा, दिखीं बेहद सुंदर)

हालांकि, उनके पूरे लुक में जिस चीज सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया, वो था उनका पारंपरिक सफेद चूड़ा। ये सफेद चूड़ा राजस्थानी विवाहित महिलाओं द्वारा पहना जाता है। इस भव्य लुक को उभारने के लिए उन्होंने अपना मेकअप बेहद सिंपल और सटल रखा था। 

bride pooja

(ये भी पढ़ें- मोहित रैना की दुल्हन अदिति ने मैजेंटा-गोल्डन कलर के लहंगे में जीता दिल, जानें वेडिंग डीटेल)

फिलहाल, हमें दुल्हन पूजा का ये पारंपरिक पहनावा बेहद पसंद आया। वैसे, आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.