'लूडो' फेम पर्ल माने बनीं बेबी गर्ल की मां, शेयर की बेटी के साथ पहली तस्वीर  

‘लूडो’ फेम पर्ल माने ने अपनी बेबी गर्ल के साथ पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।

By Vidushi Gupta Last Updated: Mar 21, 2021 | 12:16:48 IST

टीवी कपल पर्ल माने (Pearle Maaney) और श्रीनिश अरविन्द (Srinish Aravind) एक बेबी गर्ल के पेरेंट्स बन गए हैं। 20 मार्च 2021 की रात को एक्ट्रेस ने एक लड़की को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी श्रीनिश ने खुद सोशल मीडिया पर कंफर्म की है। इसके साथ ही, एक्ट्रेस ने अपने न्यू बॉर्न बेबी की पहली तस्वीर भी शेयर की है।

पहले ये जान लीजिए कि, पर्ल की शादी पॉपुलर टेलीविजन एक्टर श्रीनिश अरविन्द से हुई है। दोनों की मुलाकात टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस मलयालम’ से हुई थी। इस शो में ही दोनों के बीच प्यार की चिंगारी सुलगने लगी और दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए थे। इसके बाद 5 मई 2019 में दोनों ने अपने फ्रेंड्स और फैमिली की उपस्थिति में एक रॉयल वेडिंग कर ली थी। शादी के बाद अब कपल बेबी गर्ल का पेरेंट्स बन गया है। (ये भी पढ़ें: जैस्मिन भसीन ने BF अली गोनी संग फ्यूचर पर की बात, कहा 'खुद में बच्चों के साथ एक पत्नी को देखती हूं')

अब आपको दिखाते हैं वो तस्वीर। दरअसल, पर्ल माने ने 21 मार्च 2021 को अपनी बेटी के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में एक्ट्रेस ने अपनी लिटिल गर्ल को सीने से लगा रखा है और उसके गाल पर किस कर रही हैं। ये तस्वीर काफी क्यूट है।

इस फोटो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा है, “ये एक बेबी गर्ल है...ये मोमेंट आपके साथ शेयर करना चाहती थी। हमारी साथ में पहली तस्वीर। हम दोनों हेल्दी और हैप्पी हैं...मिस्टर डैडी @srinish_aravind थोड़े थके हुए और नींद में हैं लेकिन ये ठीक है। सबने मुझे बेबी की तस्वीर न पोस्ट करने के लिए कहा लेकिन मुझे लगता है कि आप सब के साथ अपनी फैमिली की तस्वीर शेयर करना सही है। आप सभी के आशीर्वाद की जरूरत है। 20.03.2021 को पैदा हुआ। नाम: म्मम्मम्म…अभी भी हम सोच रहे हैं।” (ये भी पढ़ें: हंसिका मोटवानी ने भाई प्रशांत की मेहंदी-संगीत रस्म की फोटोज कीं शेयर, फ्यूचर भाभी मुस्कान दिखीं ऐसी)

इससे पहले, श्रीनिश ने पिता बनने की ख़ुशी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की थी। उन्होंने एक बेबी गर्ल का कार्टून शेयर करते हुए अपने कैप्शन में लिखा था, “हमें भगवान से मिले उपहार के बारे में आपको बताने में बहुत ख़ुशी हो रही है। ये एक बेबी गर्ल है। बड़ा बेबी और छोटा बेबी दोनों सही हैं। आपकी दुआओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।”

इससे पहले 12 जनवरी 2021 को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने बेबी शावर की कई फोटोज शेयर की थीं, जिसमें मल्टीकलर्ड ड्रेस पहने पर्ल काफी गॉर्जियस लग रही हैं। इस दौरान उन्होंने अपने बाल आधे खुले रखे हैं और बालों में उन्होंने फूलों से बना टियारा पहना हुआ है। इनमें से कुछ फोटोज में श्रीनिश अपनी प्रेग्नेंट वाइफ पर प्यार बरसाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, एक तस्वीर में पर्ल की बहन भी एक्ट्रेस के पेट के पास कान लगाकर बेबी से बात करने की कोशिश करती दिखाई दे रही हैं। (ये भी पढ़ें: वाइफ नताशा दलाल संग बोटिंग करते दिखे वरुण धवन, कहा- 'हनीमून पर नहीं हूं')

इसके अलावा, इस पार्टी के लिए बैकग्राउंड में कलरफुल डेकोरेशन किया हुआ देखा जा सकता है, जिसमें कई सारे बैलून्स, कई कैंडीज और कप केक्स भी नजर आ रहे हैं। वहीं, इस पार्टी के लिए लाए गए दो केक्स ने फैंस का पूरा ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर दिया है। इनमें से एक केक मल्टी-कलर रेनबो की थीम पर बना हुआ है, वहीं दूसरे केक की थीम वाटर पार्क है। इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया था कि ये सारी तैयारी उनकी बहन रेचल माने ने की थी।

फ़िलहाल, हम पर्ल और श्रीनिश को पेरेंट्स बनने की ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई उनकी बेबी गर्ल की तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

Shahid-Kareena के ब्रेकअप से 'जब वी मेट' की शूटिंग पर नहीं पड़ा कोई असर, Imtiaz Ali ने किया खुलासा

क्या Ranveer Singh ने बेबी के जन्म से पहले Deepika Padukone संग शादी की तस्वीरें IG से कर दीं डिलीट?

गुजरात मूल के अरबपति Umar Kamani ने मॉडल Nada Adelle संग की शादी, जिसमें खर्च हुए 209 करोड़ रुपए

Hrithik Roshan और John Abraham अपने स्कूल के दिनों की अनदेखी फोटो में यूनिफॉर्म पहने दिखे बेहद क्यूट

Isha Ambani ने Met Gala में रिपीट किया कमल वाला 'हाथपोचा' और फ्लोरल चोकर, 3डी ड्रेस में दिखीं सुंदर 

Met Gala 2024: Sudha Reddy ने पहना 83 करोड़ का आउटफिट, 180 कैरेट डायमंड हार से किया स्टाइल

Deepika Padukone 'Met Gala' स्किप कर Ranveer संग बेबीमून के लिए हुईं रवाना! फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Shah Rukh Khan से मिलकर बेहद खुश हुईं Prithvi Shaw की GF Nidhhi Tapadiaa, फैन ने कहा- 'लकी गर्ल'

Met Gala 2024: Alia Bhatt ने पहनी 3डी फ्लोरल सब्यसाची साड़ी, यूनिक बन से लुक में लगाए चार-चांद

सिंगर Ananya Birla ने छोड़ी म्यूजिक इंडस्ट्री, चौंकाने वाला पोस्ट शेयर कर कहा- 'यह कठिन निर्णय था'

Met Gala 2024: Isha Ambani के हैंड एम्ब्रॉयडर्ड साड़ी गाउन को बनाने में लगे 10000 घंटे, जानें खासियत

SLB ने एक इवेंट में Richa Chadha को किया किनारे और भतीजी Sharmin को लाए अपने पास, बुरी तरह हुए ट्रोल

Kapil Sharma ने Sonakshi Sinha से उनकी शादी पर किया सवाल, तो एक्ट्रेस बोलीं- 'जले पर नमक डाल रहे'

Shweta Tiwari ने वेकेशन से अपनी ​हॉट फोटोज कीं शेयर, फैन ने कहा- 'यकीन नहीं होता कि वह 43 की हैं'

Sanjana Ganesan ने दिखाया बेटे अंगद का चेहरा, Jasprit Bumrah को चीयर करते दिखे पत्नी व बेटे

Ankita Lokhande ने Madhuri Dixit का आइकॉनिक लुक किया रीक्रिएट, नेटिजंस ने कहा- 'कोशिश फेल'

पाकिस्तानी एक्टर Zuhab Khan ने Wania Nadeem से रचाई शादी, व्हाइट आउटफिट में बेहद प्यारा दिखा कपल

नई दुल्हन Arti Singh का ससुराल में हुआ भव्य स्वागत, सरप्राइज से हैरान दिखीं एक्ट्रेस

Dipika Kakar ने बॉडी शेमिंग के लिए ट्रोलर्स को दिया जवाब, बताया वेट लॉस पर क्यों नहीं दे रहीं ध्यान

Bobby Deol ने 'एनिमल' में 3 शादी करने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'हम देओल हैं हमारा दिल भरता ही नहीं'